Azaad Bharat
Breaking
🔴 कापू पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाई हत्या की गुत्थी, टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार 🔴 पार्षद को लोहे के जैक रॉड से सिर पर वार कर घायल करने वाला हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार 🔴 Big Breking News/लव ट्रायंगल में 16 वर्षीय किशोर की हत्या, रायगढ़ पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा 🔴 Breaking News/झीरम घाटी हमले में 10 दोषियों को मृत्युदंड 🔴 कोयला लदे ट्रक के पीछे जा घुसी तेज रफ्तार बाइक, युवक की मौके पर मौत 🔴 Big Breking News/रामभाठा के पुराने बस डिपो में युवक की निर्मम हत्या, सिर कुचलकर ली जान 🔴 PM आवास के मुद्दे पर आज आमने-सामने हो सकते हैं विजय शर्मा और भूपेश बघेल, रायपुर प्रेस क्लब में सियासी बहस की चर्चा 🔴 रेल्वे लाइन कीमती सामग्री और बाइक चोरी का आरोपी गिरफ्तार 🔴 ATS ने 19 साल के युवक को किया गिरफ्तार, AQIS से जुड़े होने का आरोप 🔴 रायगढ़ में स्टील स्लैग से बनी दुनिया की सबसे लंबी सड़क, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज 🔴 कापू पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाई हत्या की गुत्थी, टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार 🔴 पार्षद को लोहे के जैक रॉड से सिर पर वार कर घायल करने वाला हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार 🔴 Big Breking News/लव ट्रायंगल में 16 वर्षीय किशोर की हत्या, रायगढ़ पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा 🔴 Breaking News/झीरम घाटी हमले में 10 दोषियों को मृत्युदंड 🔴 कोयला लदे ट्रक के पीछे जा घुसी तेज रफ्तार बाइक, युवक की मौके पर मौत 🔴 Big Breking News/रामभाठा के पुराने बस डिपो में युवक की निर्मम हत्या, सिर कुचलकर ली जान 🔴 PM आवास के मुद्दे पर आज आमने-सामने हो सकते हैं विजय शर्मा और भूपेश बघेल, रायपुर प्रेस क्लब में सियासी बहस की चर्चा 🔴 रेल्वे लाइन कीमती सामग्री और बाइक चोरी का आरोपी गिरफ्तार 🔴 ATS ने 19 साल के युवक को किया गिरफ्तार, AQIS से जुड़े होने का आरोप 🔴 रायगढ़ में स्टील स्लैग से बनी दुनिया की सबसे लंबी सड़क, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

एक्सक्लूसिव छत्तीसगढ़ क्राइम व्यापार देश दुनिया राशिफल मनोरंजन अन्य खेल राजनीति
होम अन्य अगर 1 महीने तक नमक न खाएं तो बॉडी में दिखेंगे ये हैरतअंगेज असर, भूल...
अगर 1 महीने तक नमक न खाएं तो बॉडी में दिखेंगे ये हैरतअंगेज असर, भूलकर भी न करें ये गलती, मौत भी आ सकती है करीब!
अन्य

अगर 1 महीने तक नमक न खाएं तो बॉडी में दिखेंगे ये हैरतअंगेज असर, भूलकर भी न करें ये गलती, मौत भी आ सकती है करीब!

Azaad Bharat Desk 08 July 2023
Share :
Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2

यूं तो हर तरह के मिनरिल्स की हमारे शरीर में विशेष भूमिका है, लेकिन नमक के बिना हम जिंदगी की कल्पना भी नहीं कर सकते. अगर किसी सब्जी या किसी अन्य खाने की चीजों में नमक कम पड़ जाए तो कुछ भी स्वाद नहीं लगता. इसी तरह शरीर भी बिना नमक के नहीं रह सकता. यह और बात है कि ज्यादा नमक खाने से कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं. इसमें सबसे पहले हाइपरटेंशन या बीपी की समस्या बढ़ती है, जिससे हार्ट डिजीज और स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है. वहीं, ज्यादा नमक किडनी को डैमेज और किडनी में पत्थर भर सकता है. हाई सॉल्ट डाइट पेट का कैंसर भी दे सकता है.

Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 6
Advertisement 7
Advertisement 8
Advertisement 9
Advertisement 10
Advertisement 11
Advertisement 12
Advertisement 13
Advertisement 14
Advertisement 15
Advertisement 16
Advertisement 17
Advertisement 18


शरीर में पानी नहीं टिकेगा

इन सबके बावजूद अगर कोई सोचता है कि वह एक महीने तक नमक नहीं खाकर शरीर को ज्यादा हेल्दी बना लेंगे तो यह बेवकूफी के अलावा और कुछ नहीं है. अगर कोई एक महीने तक पूरी तरह से नमक न खाएं तो शरीर पर कई नकारात्मक असर पड़ सकते हैं. इंडियन एक्सप्रेस ने डायटीशियन श्वेता बोस के हवाले से बताया है कि अगर आप एक महीने तक पूरी तरह से नमक खाना छोड़ देता है तो शरीर में कई तरह के बदलाव देखने को मिलेंगे. सबसे पहले शरीर में पानी नहीं टिकेगा. नमक या सोडियम पानी को बांधकर रखता है. चूंकि, हमारा शरीर का अधिकांश हिस्सा पानी से ही बना रहता है इसलिए पानी अगर हमारे शरीर में कम हो जाए, तो इसका क्या असर होगा, यह समझा जा सकता है.


कोमा में भी पहुंच सकते हैं

इसके साथ ही अगर एक महीने तक नमक न खाया जाए तो ब्लड प्रेशर एकदम लो होना शुरू हो जाएगा. समय के साथ, जीभ का टेस्ट बड्स बारीक स्वाद के प्रति अति संवेदनशील हो जाएगा जिससे किसी भी चीज का स्वाद आपको फीका और अलग तरह का लगेगा. श्वेता बोस ने बताया कि पूरी तरह से नमक को छोड़ने के बाद शरीर में इलेक्ट्रोलाइट का असंतुलन होने लगेगा. इससे मसल्स का फंक्शन काम करना बंद हो जाएगा. नर्व में किसी तरह का संचार होना बंद हो जाएगा. इससे जी मितलाना, उल्टी, चक्कर और शरीर में डिहाइड्रेशन जैसी समस्याएं शुरू हो जाएगी. इसलिए कभी भी पूरी तरह से नमक न खाने के बारे में सोचिए ही नहीं. अगर पूरी तरह से एक महीने तक नमक न खाने की गलती करेंगे तो कोमा में भी पहुंच सकते हैं और इससे अचानक मौत भी हो सकती है. इसलिए यह जरूरी है कि आप रोजाना नमक सीमित मात्रा में नमक खाएं.


कितना खाना चाहिए नमक

डब्ल्यूएचओ के मुताबिक, हमें रोजाना 5 ग्राम नमक खाना चाहिए. इससे ज्यादा खाने पर शरीर को कई तरह की परेशानियां हो सकती हैं और इससे कम खाने पर उससे भी अधिक परेशानियां हो सकती हैं. अगर किसी लिवर और हार्ट संबंधित परेशानी हैं तो ऐसे व्यक्ति को इससे भी कम नमक खाने की सलाह दी जाती है. हालांकि यह डॉक्टर तय करेगा कि आपको कितने नमक की हर रोज जरूरत होती है. वैसे सामान्य हेल्दी वयस्क के लिए एक दिन में एक चम्मच नमक खाना चाहिए.


हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |