Azaad Bharat
Breaking
🔴 कापू पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाई हत्या की गुत्थी, टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार 🔴 पार्षद को लोहे के जैक रॉड से सिर पर वार कर घायल करने वाला हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार 🔴 Big Breking News/लव ट्रायंगल में 16 वर्षीय किशोर की हत्या, रायगढ़ पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा 🔴 Breaking News/झीरम घाटी हमले में 10 दोषियों को मृत्युदंड 🔴 कोयला लदे ट्रक के पीछे जा घुसी तेज रफ्तार बाइक, युवक की मौके पर मौत 🔴 Big Breking News/रामभाठा के पुराने बस डिपो में युवक की निर्मम हत्या, सिर कुचलकर ली जान 🔴 PM आवास के मुद्दे पर आज आमने-सामने हो सकते हैं विजय शर्मा और भूपेश बघेल, रायपुर प्रेस क्लब में सियासी बहस की चर्चा 🔴 रेल्वे लाइन कीमती सामग्री और बाइक चोरी का आरोपी गिरफ्तार 🔴 ATS ने 19 साल के युवक को किया गिरफ्तार, AQIS से जुड़े होने का आरोप 🔴 रायगढ़ में स्टील स्लैग से बनी दुनिया की सबसे लंबी सड़क, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज 🔴 कापू पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाई हत्या की गुत्थी, टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार 🔴 पार्षद को लोहे के जैक रॉड से सिर पर वार कर घायल करने वाला हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार 🔴 Big Breking News/लव ट्रायंगल में 16 वर्षीय किशोर की हत्या, रायगढ़ पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा 🔴 Breaking News/झीरम घाटी हमले में 10 दोषियों को मृत्युदंड 🔴 कोयला लदे ट्रक के पीछे जा घुसी तेज रफ्तार बाइक, युवक की मौके पर मौत 🔴 Big Breking News/रामभाठा के पुराने बस डिपो में युवक की निर्मम हत्या, सिर कुचलकर ली जान 🔴 PM आवास के मुद्दे पर आज आमने-सामने हो सकते हैं विजय शर्मा और भूपेश बघेल, रायपुर प्रेस क्लब में सियासी बहस की चर्चा 🔴 रेल्वे लाइन कीमती सामग्री और बाइक चोरी का आरोपी गिरफ्तार 🔴 ATS ने 19 साल के युवक को किया गिरफ्तार, AQIS से जुड़े होने का आरोप 🔴 रायगढ़ में स्टील स्लैग से बनी दुनिया की सबसे लंबी सड़क, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

एक्सक्लूसिव छत्तीसगढ़ क्राइम व्यापार देश दुनिया राशिफल मनोरंजन अन्य खेल राजनीति
होम अन्य World Chocolate Day: दिल-दिमाग में जोश भर देती है चॉकलेट, सेहत करती...
World Chocolate Day: दिल-दिमाग में जोश भर देती है चॉकलेट, सेहत करती है दुरुस्त, 5 फायदे कर देंगे हैरान
अन्य

World Chocolate Day: दिल-दिमाग में जोश भर देती है चॉकलेट, सेहत करती है दुरुस्त, 5 फायदे कर देंगे हैरान

Azaad Bharat Desk 07 July 2023
Share :
Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2

चॉकलेट दुनियाभर में सबसे ज्यादा खाया जाने वाला डेजर्ट है. हर मौसम में चॉकलेट खूब खाई जाती है. चॉकलेट कई तरह की होती है, जिसे लोग अपनी पसंद के अनुसार खरीदते हैं. बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक चॉकलेट को बड़े स्वाद से खाते हैं. चॉकलेट को सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है. मेंटल हेल्थ को चॉकलेट खाने से कई फायदे मिलते हैं. हर साल 7 जुलाई को विश्व चॉकलेट दिवस मनाया जाता है. चॉकलेट खाने के शौकीन लोगों के लिए यह दिन बेहद खास होता है. आज आपको बताएंगे कि सही मात्रा में चॉकलेट खाने से सेहत को कौन से बड़े फायदे मिल सकते हैं.

Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 6
Advertisement 7
Advertisement 8
Advertisement 9
Advertisement 10
Advertisement 11
Advertisement 12
Advertisement 13
Advertisement 14
Advertisement 15
Advertisement 16
Advertisement 17
Advertisement 18

मूड हो सकता है बूस्ट – अब तक कई रिसर्च में यह बात सामने आ चुकी है कि चॉकलेट खाने से मूड को बेहतर बनाया जा सकता है. जॉन हॉपकिन्स मेडिसिन की रिपोर्ट के अनुसार डार्क चॉकलेट तो तनाव, एंजाइटी कम करने के लिए सबसे अच्छा माना जाता है. चॉकलेट में मौजूद तत्व स्ट्रेस हार्मोन कार्टिसोल का स्तर कम हो जाता है और हैप्पी हार्मोन का लेवल बढ़ जाता है. इससे तनाव और एंजाइटी कम होती है और मूड बूस्ट हो जाता है.

ब्रेन फंक्शन में होता है सुधार – डार्क चॉकलेट में मौजूद फ्लेवोनोल्स ब्रेन की फंक्शनिंग पर सकारात्मक प्रभाव डालते हैं. चॉकलेट खाने से मेमोरी तेज हो सकती है. शोधकर्ताओं की मानें तो चॉकलेट में मौजूद फ्लेवोनोल्स मस्तिष्क में खून के प्रवाह को बढ़ाते हैं. इससे ब्रेन हेल्थ को बेहतर बनाया जा सकता है. डिप्रेशन के लक्षणों से भी चॉकलेट राहत दिला सकती है. चॉकलेट खाने से मेंटल हेल्थ को काफी मजबूती मिलती है.

हार्ट हेल्थ होती है बेहतर – डार्क चॉकलेट में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट ब्लड प्रेशर को कम कर सकते हैं. ये पोषक तत्व खून के थक्के जमने के जोखिम को कम करते हैं और हार्ट में खून के प्रवाह को बढ़ाते हैं. इससे स्ट्रोक, कोरोनरी हार्ट डिजीज का खतरा कम हो सकता है. हालांकि हार्ट की बीमारियों से जूझ रहे लोगों को चॉकलेट खाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए.

इम्यूनिटी करती है बूस्ट – चॉकलेट में मौजूद फ्लेवोनोल्स इम्यून सिस्टम को अत्यधिक सक्रिय होने से रोकता है और ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करता है. फ्लेवोनोल्स विशेष रूप से एंटीऑक्सीडेंट और सूजन-रोधी गुणों के लिए जाने जाते हैं.. एंटीऑक्सिडेंट प्रतिरक्षा में मदद करते हैं क्योंकि वे हमारी कोशिकाओं की रक्षा करते हैं, जबकि प्रतिरक्षा प्रणाली बीमारियों से लड़ती है. कुल मिलाकर इम्यूनिटी मजबूत करने में चॉकलेट मदद करती है.

कोलेस्ट्रॉल होता है कंट्रोल – डार्क चॉकलेट का सेवन करने से हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या से बचा जा सकता है. एक स्टडी में पता चला कि डार्क चॉकलेट खाने से बैड कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड्स के स्तर में काफी कमी पाई गई. चॉकलेट में मौजूद कोको बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करता है. इसमें प्रचुर मात्रा में शक्तिशाली एंटीऑक्सिडेंट होते हैं जो इसे रक्तप्रवाह में बनाते हैं और लिपोप्रोटीन को ऑक्सीडेटिव क्षति से बचाते हैं.

 

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |