Azaad Bharat
Breaking
🔴 कापू पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाई हत्या की गुत्थी, टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार 🔴 पार्षद को लोहे के जैक रॉड से सिर पर वार कर घायल करने वाला हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार 🔴 Big Breking News/लव ट्रायंगल में 16 वर्षीय किशोर की हत्या, रायगढ़ पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा 🔴 Breaking News/झीरम घाटी हमले में 10 दोषियों को मृत्युदंड 🔴 कोयला लदे ट्रक के पीछे जा घुसी तेज रफ्तार बाइक, युवक की मौके पर मौत 🔴 Big Breking News/रामभाठा के पुराने बस डिपो में युवक की निर्मम हत्या, सिर कुचलकर ली जान 🔴 PM आवास के मुद्दे पर आज आमने-सामने हो सकते हैं विजय शर्मा और भूपेश बघेल, रायपुर प्रेस क्लब में सियासी बहस की चर्चा 🔴 रेल्वे लाइन कीमती सामग्री और बाइक चोरी का आरोपी गिरफ्तार 🔴 ATS ने 19 साल के युवक को किया गिरफ्तार, AQIS से जुड़े होने का आरोप 🔴 रायगढ़ में स्टील स्लैग से बनी दुनिया की सबसे लंबी सड़क, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज 🔴 कापू पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाई हत्या की गुत्थी, टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार 🔴 पार्षद को लोहे के जैक रॉड से सिर पर वार कर घायल करने वाला हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार 🔴 Big Breking News/लव ट्रायंगल में 16 वर्षीय किशोर की हत्या, रायगढ़ पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा 🔴 Breaking News/झीरम घाटी हमले में 10 दोषियों को मृत्युदंड 🔴 कोयला लदे ट्रक के पीछे जा घुसी तेज रफ्तार बाइक, युवक की मौके पर मौत 🔴 Big Breking News/रामभाठा के पुराने बस डिपो में युवक की निर्मम हत्या, सिर कुचलकर ली जान 🔴 PM आवास के मुद्दे पर आज आमने-सामने हो सकते हैं विजय शर्मा और भूपेश बघेल, रायपुर प्रेस क्लब में सियासी बहस की चर्चा 🔴 रेल्वे लाइन कीमती सामग्री और बाइक चोरी का आरोपी गिरफ्तार 🔴 ATS ने 19 साल के युवक को किया गिरफ्तार, AQIS से जुड़े होने का आरोप 🔴 रायगढ़ में स्टील स्लैग से बनी दुनिया की सबसे लंबी सड़क, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

एक्सक्लूसिव छत्तीसगढ़ क्राइम व्यापार देश दुनिया राशिफल मनोरंजन अन्य खेल राजनीति
होम अन्य पाना चाहते हैं महादेव की कृपा? सावन के महीने में घर जरूर लाएं 5 चीज...
पाना चाहते हैं महादेव की कृपा? सावन के महीने में घर जरूर लाएं 5 चीजें, चमक उठेगी किस्मत
अन्य

पाना चाहते हैं महादेव की कृपा? सावन के महीने में घर जरूर लाएं 5 चीजें, चमक उठेगी किस्मत

Azaad Bharat Desk 05 July 2023
Share :
Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2

सनातन धर्म में भगवान शिव की भक्ति का सबसे पवित्र महीना सावन का माना गया है. यह समय शिवभक्त उनकी सच्चे मन से आराधना कर महादेव को प्रसन्न करते हैं और अपनी हर मनोकामना पूर्ति का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं. सावन के महीने में भगवान शिव को बेलपत्र, शमी, धतूरा भांग आदि चढ़ाकर अनेक समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं. इसके अलावा आप सावन के महीने में 5 चीजों को घर लाकर की कृपा का पात्र बन सकते हैं इस विषय में अधिक जानकारी दे रहे हैं भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा.

Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 6
Advertisement 7
Advertisement 8
Advertisement 9
Advertisement 10
Advertisement 11
Advertisement 12
Advertisement 13
Advertisement 14
Advertisement 15
Advertisement 16
Advertisement 17
Advertisement 18


घर लाएं डमरुडमरु भगवान भोलेनाथ का सबसे प्रिय वाद्य यंत्रों में से एक है. जिसे महादेव हमेशा अपने साथ रखते हैं. मान्यता है कि डमरु की ध्वनि से हर नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है और घर का वातावरण शुद्ध हो जाता है. सावन के महीने में यदि आप डमरु लेकर आते हैं और पूजा के समय नियमित रूप से इसे बजाते हैं तो उसकी ध्वनि से आपको मानसिक शांति मिलेगी, साथ ही अनेक तरह के कष्टों से मुक्ति भी मिल सकती है.


घर लाएं रुद्राक्षधार्मिक मान्यताओं के अनुसार रुद्राक्ष भगवान शिव के आंसुओं से बना है. इसे पूजा स्थल पर रखना और धारण करना बेहद शुभ माना जाता है. यदि आपके घर में रुद्राक्ष नहीं है तो सावन के महीने में अपने घर रुद्राक्ष लेकर आएं और श्रद्धा पूर्वक उसकी पूजा करें. इससे आपकी किस्मत चमक सकती है. घर में रुद्राक्ष होने से मनुष्य को कभी धन-धान्य की कमी नहीं होती. दांपत्य जीवन में मिठास लाने के लिए घर में गौरी शंकर रुद्राक्ष रखना या उसे धारण करना विवाहित लोगों के लिए बेहद लाभकारी हो सकता है. रुद्राक्ष धारण करने से नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है.


घर लाएं शमी का पौधाभोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए शामी की पत्तियां भी अर्पित की जाती हैं. महादेव की प्रिय चीजों में शमी की पत्ती भी एक है. यदि आप सावन के महीने में शिवलिंग पर शमी की पत्ती अर्पित करते हैं तो आपके घर में हमेशा सुख समृद्धि बनी रहती है और यदि आप सावन के महीने में शमी का पौधा घर लाते हैं तो यह घर के सभी लोगों की तरक्की के लिए बेहद सहायक माना जाता है.


घर लाएं गंगाजलहिंदू धर्म में गंगा नदी को बेहद पवित्र नदी के रूप में जाना जाता है. गंगा को मां का दर्जा भी प्राप्त है. गंगाजल को हर घर में पूजा स्थान पर रखना बेहद शुभ माना गया है. यदि आपके घर में गंगाजल नहीं है तो श्रावण मास के किसी भी सोमवार को अपने घर गंगाजल अवश्य लाएं. इस गंगा जल से भगवान शिव का अभिषेक करना हर मनोकामना की पूर्ति करा सकता है. धार्मिक ग्रंथों के अनुसार यदि आप सोमवार के दिन घर में गंगाजल लेकर आते हैं तो आपका भाग्योदय होता है साथ ही घर में सुख समृद्धि और धन की बढ़ोत्तरी होने लगती है.


घर लाएं चांदी का बेलपत्रभगवान शिव को बेलपत्र बेहद प्रिय है. यदि आप भोलेनाथ की पूजा में बेलपत्र अर्पित करते हैं तो भोलेनाथ प्रसन्न हो उठते हैं और अपने भक्तों के सारे कष्ट कर लेते हैं. इस बात का ध्यान रखें कि बेलपत्र चढ़ाते समय वह कहीं से खंडित या कटी फटी ना हो. सावन के महीने में यदि आप चांदी का बेलपत्र लेकर आते हैं तो इससे भोलेनाथ की कृपा प्राप्त होती है. साथ ही आपकी हर मनोकामना पूरी होती है और आपके हर कष्ट दूर हो जाते हैं.

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |