Azaad Bharat
Breaking
🔴 कापू पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाई हत्या की गुत्थी, टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार 🔴 पार्षद को लोहे के जैक रॉड से सिर पर वार कर घायल करने वाला हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार 🔴 Big Breking News/लव ट्रायंगल में 16 वर्षीय किशोर की हत्या, रायगढ़ पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा 🔴 Breaking News/झीरम घाटी हमले में 10 दोषियों को मृत्युदंड 🔴 कोयला लदे ट्रक के पीछे जा घुसी तेज रफ्तार बाइक, युवक की मौके पर मौत 🔴 Big Breking News/रामभाठा के पुराने बस डिपो में युवक की निर्मम हत्या, सिर कुचलकर ली जान 🔴 PM आवास के मुद्दे पर आज आमने-सामने हो सकते हैं विजय शर्मा और भूपेश बघेल, रायपुर प्रेस क्लब में सियासी बहस की चर्चा 🔴 रेल्वे लाइन कीमती सामग्री और बाइक चोरी का आरोपी गिरफ्तार 🔴 ATS ने 19 साल के युवक को किया गिरफ्तार, AQIS से जुड़े होने का आरोप 🔴 रायगढ़ में स्टील स्लैग से बनी दुनिया की सबसे लंबी सड़क, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज 🔴 कापू पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाई हत्या की गुत्थी, टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार 🔴 पार्षद को लोहे के जैक रॉड से सिर पर वार कर घायल करने वाला हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार 🔴 Big Breking News/लव ट्रायंगल में 16 वर्षीय किशोर की हत्या, रायगढ़ पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा 🔴 Breaking News/झीरम घाटी हमले में 10 दोषियों को मृत्युदंड 🔴 कोयला लदे ट्रक के पीछे जा घुसी तेज रफ्तार बाइक, युवक की मौके पर मौत 🔴 Big Breking News/रामभाठा के पुराने बस डिपो में युवक की निर्मम हत्या, सिर कुचलकर ली जान 🔴 PM आवास के मुद्दे पर आज आमने-सामने हो सकते हैं विजय शर्मा और भूपेश बघेल, रायपुर प्रेस क्लब में सियासी बहस की चर्चा 🔴 रेल्वे लाइन कीमती सामग्री और बाइक चोरी का आरोपी गिरफ्तार 🔴 ATS ने 19 साल के युवक को किया गिरफ्तार, AQIS से जुड़े होने का आरोप 🔴 रायगढ़ में स्टील स्लैग से बनी दुनिया की सबसे लंबी सड़क, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

एक्सक्लूसिव छत्तीसगढ़ क्राइम व्यापार देश दुनिया राशिफल मनोरंजन अन्य खेल राजनीति
होम अन्य बच्‍चे के गुस्‍से से हैं परेशान? पैरेंट्स पहले खुद के व्यवहार में ल...
बच्‍चे के गुस्‍से से हैं परेशान? पैरेंट्स पहले खुद के व्यवहार में लाएं 4 बदलाव
अन्य

बच्‍चे के गुस्‍से से हैं परेशान? पैरेंट्स पहले खुद के व्यवहार में लाएं 4 बदलाव

Azaad Bharat Desk 03 July 2023
Share :
Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2

कई बार घर के माहौल और लगातार तनाव की वजह से बच्‍चे एग्रेसिव बन जाते हैं. ऐसे में पैरेंट्स को हर वक्‍त बच्‍चों में कमी निकालने की बजाय, उन्‍हें समझने और उनकी परेशानियों का हल निकालने में मदद करना चाहिए.

Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 6
Advertisement 7
Advertisement 8
Advertisement 9
Advertisement 10
Advertisement 11
Advertisement 12
Advertisement 13
Advertisement 14
Advertisement 15
Advertisement 16
Advertisement 17
Advertisement 18


यंगमाइंड के मुताबिक, कुछ माता पिता बच्‍चों के साथ हर वक्‍त इर्रिटेट होकर ही बात करते हैं, जिससे बच्‍चे के मन में यह बात घर कर जाती है कि उसकी परेशानियों का हल निकालना या मदद करना उसके माता पिता को पसंद नहीं. ऐेसे में वह खुद को अकेला महसूस करता है और सही तरीके से अपनी भावनाओं को व्‍यक्‍त ना कर पाने की वजह से गुस्‍सैल स्‍वभाव का हो जाता है.


अगर आपका बच्‍चा इन दिनों बात बात पर गुस्‍सा दिखा रहा है या चिल्‍ला रहा है तो उसे डांटने की बजाय आप उसकी भावनाओं को समझें और प्‍यार से बात करें. बेहतर होगा कि आप उसे गले लगाएं और यह महसूस कराएं कि आपको उसकी फिक्र है. याद रखिए, अगर आप उसे डांट कर शांत कराने की कोशिश करेंगे तो वह और भी इरिटेट होगा. इसलिए बात करें, डांटें नहीं.


कुछ माता-पिता बच्‍चों पर हर वक्‍त नजर रखते हैं और उसकी हर छोटी बड़ी गलतियों पर टोकते रहते हैं. इससे बच्‍चे के मन में नकारात्‍मक भावनाएं जन्‍म लेने लगती हैं और वह आपके इस स्‍वभाव से इरिटेट होने लगता है. बच्‍चों को थोड़ा वक्‍त अकेले भी गुजारने दें, उन्‍हें गलतियां करने का मौका दें. बता दें कि ग‍लतियों से बच्‍चे सबसे ज्‍यादा सीख लेते हैं.


माता-पिता को इस बात का ध्‍यान रखना भी जरूरी है कि वे आपस में बच्‍चों के सामने लड़ाई ना करें. ऐसा करने से बच्‍चे के कोमल मन पर बुरा असर पड़ता है और वे भी नकल करने लगते हैं. यही नहीं, कई बच्‍चे इसकी वजह से अवसाद और डर के साए में जीने लगते हैं. ऐेसे बच्‍चे स्‍ट्रेस में रहने लगते हैं और गुस्‍सैल बन जाते हैं. याद रखें, बच्‍चों के आसपास सकारात्‍मक माहौल बनाएं और उन्‍हें भावनाओं को व्‍यक्‍त करने दें. आपका यह व्‍यवहार उनके व्‍यवहार में काफी बदलाव लाएगा.


हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |