Azaad Bharat
Breaking
🔴 ढिमरापुर चौक में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूटी सवार युवती की मौत, खराब सड़क को लेकर लोगों में आक्रोश 🔴 Big Breking News/ ब्रेकिंग न्यूज़ | रायगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा 🔴 जेलों में बंदियों को मिलेगा निशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण, ओपन जेल बेमेतरा में खुलेगा ITI 🔴 अभियान संवेदना: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को खरसिया पुलिस ने मामा के घर से दबोचा 🔴 रैरूमाखुर्द पुलिस की कार्रवाई : रथ मेला में किशोर से मारपीट करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार, गए जेल 🔴 1700 फीट लंबे तिरंगे के साथ कुनकुरी में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, 5 हजार से अधिक लोग हुए शामिल 🔴 आयुष्मान कार्ड में गड़बड़ी की शिकायत पर कल्याण हॉस्पिटल पर कार्रवाई की तैयारी, लाइसेंस रद्द करने की अनुशंसा 🔴 रूस से भारत का कच्चा तेल आयात फिर रिकॉर्ड स्तर पर, जुलाई में 55% से ज्यादा रही हिस्सेदारी 🔴 गुलाम जम्मू-कश्मीर चुनाव में PML-N का दबदबा, 25 सीटों पर जीत; सरकार बनाने की राह आसान 🔴 15 अगस्त पर छत्तीसगढ़ की राजनीति का नया सवाल: आजादी के 79 साल बाद विकास, लोकतंत्र और आदिवासी अधिकार कितने मजबूत? 🔴 ढिमरापुर चौक में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूटी सवार युवती की मौत, खराब सड़क को लेकर लोगों में आक्रोश 🔴 Big Breking News/ ब्रेकिंग न्यूज़ | रायगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा 🔴 जेलों में बंदियों को मिलेगा निशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण, ओपन जेल बेमेतरा में खुलेगा ITI 🔴 अभियान संवेदना: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को खरसिया पुलिस ने मामा के घर से दबोचा 🔴 रैरूमाखुर्द पुलिस की कार्रवाई : रथ मेला में किशोर से मारपीट करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार, गए जेल 🔴 1700 फीट लंबे तिरंगे के साथ कुनकुरी में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, 5 हजार से अधिक लोग हुए शामिल 🔴 आयुष्मान कार्ड में गड़बड़ी की शिकायत पर कल्याण हॉस्पिटल पर कार्रवाई की तैयारी, लाइसेंस रद्द करने की अनुशंसा 🔴 रूस से भारत का कच्चा तेल आयात फिर रिकॉर्ड स्तर पर, जुलाई में 55% से ज्यादा रही हिस्सेदारी 🔴 गुलाम जम्मू-कश्मीर चुनाव में PML-N का दबदबा, 25 सीटों पर जीत; सरकार बनाने की राह आसान 🔴 15 अगस्त पर छत्तीसगढ़ की राजनीति का नया सवाल: आजादी के 79 साल बाद विकास, लोकतंत्र और आदिवासी अधिकार कितने मजबूत?

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

एक्सक्लूसिव छत्तीसगढ़ क्राइम व्यापार देश दुनिया राशिफल मनोरंजन अन्य खेल राजनीति
होम खेल रोमांचक मुकाबले में भारत की रामांचकारी जीत
रोमांचक मुकाबले में भारत की रामांचकारी जीत
खेल

रोमांचक मुकाबले में भारत की रामांचकारी जीत

Harshad Dewangan 23 July 2022
Share :
Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला वनडे मैच पोर्ट ऑफ स्पेन के क्वींस पार्क ओवल मैदान में खेला गया। वेस्टइंडीज के कप्तान निकोलस पूरन ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी करने के लिए बुलाया। भारतीय टीम ने इस मैच में वेस्टइंडीज को 3 रनों से हरा दिया। पोर्ट ऑफ स्पेन। भारत ने ती मैचों की एकदिवसीय सीरीज में वेस्टइंडीज की टीम को 3 रनों से हरा दिया है। टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 308 रन बनाए। जवाब में कैरिबियाई टीम अंतिम ओवर तक 305 रन ही बना सकी। मुकाबला भारत ने 3 रनों से जीत लिया। आखिरी ओवर तक चले रोमांचक मैच में टीम इंडिया के गेंजबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया और टीम को जीत दिलाई।

Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 6
Advertisement 7
Advertisement 8
Advertisement 9
Advertisement 10
Advertisement 11
Advertisement 12
Advertisement 13
Advertisement 14
Advertisement 15
Advertisement 16
Advertisement 17
Advertisement 18
Advertisement 19

गेंदबाजों ने बनाया दबाव
भारतीय टीम ने कैरिबियाई टीम को क्वींस पार्क ओवल स्टेडियम में खेले गए पहले मुकाबले में 3 रनों से हरा दिया है। वेस्टइंडीज को आखिरी ओवर में 15 रनों की जरूरत थी लेकिन टीम 11 रन ही बना सकी। टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 308 रन बनाए थे। जवाब में वेस्टइंडीज की टीम 50 ओवर में सिर्फ 305 रन ही बना सकी। वेस्टइंडीज की टीम में काइल मेयर्स ने 75 रन बनाए। ब्रुक्स ने 66 रनों की शानदार पारी खेली। भारत की ओर से सिराज ने 2 विकेट, चहल ने 2 विकेट और ठाकुर ने भी 2 विकेट चटकाए। भारतीय गेंदबाजों ने थोड़े-थोड़े अंतराल पर वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा, जिसकी वजह से दबाव बना रहा। यही कारण रहा कि अंतिम 6 गेंदों में 15 रन नहीं बन सके।

जडेजा की जगह मिला अक्षर पटेल को मौका : 
इंग्लैंड के खिलाफ पिछली सीरिज का हिस्सा रहे रवींद्र जडेजा की जगह वेस्टइंडीज दौरे के लिए टीम में अक्षर पटेल को जगह मिली है। पहले वनडे में संजू सैमसन को भी मौका दिया गया है, जो कि बल्लेबाजी के साथ ही विकेटकीपिंग भी करेंगे। 

वेस्टइंडीज में 16 साल से नहीं हारा भारत : 
बता दें कि वेस्टइंडीज में भारत पिछले 16 साल से कोई सीरिज नहीं हारा है। आखिरी बार वेस्टइंडीज ने भारत को 2006 में हुई वनडे सीरीज में हराया था। तब से लेकर अब तक भारत 4 बार वेस्टइंडीज का दौरा कर चुका है और एक बार भी उसे हार का मुंह नहीं देखना पड़ा है। 

वेस्टइंडीज और भारत की स्थिति : 
बता दें कि भारत और वेस्टइंडीज के बीच अब तक कुल 136 मुकाबले हो चुके हैं। इनमें से 67 मैचों में भारत को जीत मिली है, जबकि 63 मैच वेस्टइंडीज ने जीते हैं। इसके अलावा 2 मैच टाई रहे, जबकि 4 मैचों का कोई नतीजा नहीं निकला। 

ऐसी है भारत की टीम : शिखर धवन (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), दीपक हुड्डा, अक्षर पटेल, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, शार्दुल ठाकुर, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा।

ऐसी है वेस्टइंडीज की टीम : निकोलस पूरन (कप्तान), शाई होप (विकेटकीपर), रोमारियो शेफर्ड, कायेल मेयर्स, गुडाकेश मोती, ब्रैंडन किंग, शामराह ब्रूक्स, रोमन पॉवेल, अकील हुसैन, अल्जारी जोसेफ, और जेडेन सिल्स।

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |