Azaad Bharat
Breaking
🔴 नाबालिग छात्रा के यौन शोषण के आरोप में पुलिस ने सिविल सर्जन को शनिवार देर रात हिरासत में लिया 🔴 Big Breking/नाना पाटेकर का निधन, 75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस 🔴 मोबाइल टावर से बैटरी चोरी करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, तमनार पुलिस ने चोरी की 2 बैटरियां की बरामद कर भेजा जेल 🔴 मोबाइल टावर से बैटरी चोरी करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, तमनार पुलिस ने चोरी की 2 बैटरियां की बरामद कर भेजा जेल 🔴 शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा देकर ग्रामीण महिलाओं से 70.77 लाख की ठगी, रायगढ़ पुलिस ने आरोपी महिला को सक्ती से किया गिरफ्तार 🔴 *मिनीमाता चौक पर हुए लूट और बजरंगपारा में मारपीट का खुलासा, जूटमिल पुलिस ने एक युवक और दो विधि से संघर्षरत बालकों को लिया हिरासत में 🔴 साइबर जागृति अभियान के तहत रायगढ़ पुलिस की रचनात्मक पहल, लघु फिल्म प्रतियोगिता का भव्य समापन एवं सम्मान समारोह सम्पन्न 🔴 बंगाल की खाड़ी में सक्रिय हुए चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के प्रभाव से बस्तर संभाग में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति निर्मित 🔴 गाड़ी को साइड देने के विवाद में प्रशिक्षु DSP पर हमला, 6 आरोपी गिरफ्तार 🔴 ब्रेकिंग: भारी बारिश के चलते 26 सितंबर को छत्तीसगढ़ के सभी स्कूलों में अवकाश 🔴 नाबालिग छात्रा के यौन शोषण के आरोप में पुलिस ने सिविल सर्जन को शनिवार देर रात हिरासत में लिया 🔴 Big Breking/नाना पाटेकर का निधन, 75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस 🔴 मोबाइल टावर से बैटरी चोरी करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, तमनार पुलिस ने चोरी की 2 बैटरियां की बरामद कर भेजा जेल 🔴 मोबाइल टावर से बैटरी चोरी करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, तमनार पुलिस ने चोरी की 2 बैटरियां की बरामद कर भेजा जेल 🔴 शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा देकर ग्रामीण महिलाओं से 70.77 लाख की ठगी, रायगढ़ पुलिस ने आरोपी महिला को सक्ती से किया गिरफ्तार 🔴 *मिनीमाता चौक पर हुए लूट और बजरंगपारा में मारपीट का खुलासा, जूटमिल पुलिस ने एक युवक और दो विधि से संघर्षरत बालकों को लिया हिरासत में 🔴 साइबर जागृति अभियान के तहत रायगढ़ पुलिस की रचनात्मक पहल, लघु फिल्म प्रतियोगिता का भव्य समापन एवं सम्मान समारोह सम्पन्न 🔴 बंगाल की खाड़ी में सक्रिय हुए चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के प्रभाव से बस्तर संभाग में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति निर्मित 🔴 गाड़ी को साइड देने के विवाद में प्रशिक्षु DSP पर हमला, 6 आरोपी गिरफ्तार 🔴 ब्रेकिंग: भारी बारिश के चलते 26 सितंबर को छत्तीसगढ़ के सभी स्कूलों में अवकाश

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

एक्सक्लूसिव छत्तीसगढ़ क्राइम व्यापार देश दुनिया राशिफल मनोरंजन अन्य खेल राजनीति
होम क्राइम कापू पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाई हत्या की गुत्थी, टांगी से वार कर ग...
कापू पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाई हत्या की गुत्थी, टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार
क्राइम

कापू पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाई हत्या की गुत्थी, टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Azaad Bharat Desk 16 September 2026
Share :
Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2


Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 6
Advertisement 7
Advertisement 8
Advertisement 9
Advertisement 10
Advertisement 11
Advertisement 12
Advertisement 13
Advertisement 14
Advertisement 15
Advertisement 16
Advertisement 17
Advertisement 18
Advertisement 19
Advertisement 20


  Azaad bharat News /Raigarh /Chhattisgarh  *रायगढ़, 15 सितंबर*। थाना कापू क्षेत्र के ग्राम पखनाकोट में ग्रामीण की हत्या के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने आपसी कहासुनी एवं अपने इलाज कराने की बात को लेकर हुए विवाद के दौरान चैतराम यादव उर्फ महेश यादव पर टांगी से वार कर उसकी हत्या करना स्वीकार किया है। कापू पुलिस ने आरोपी के बताए स्थान से वारदात में प्रयुक्त टांगी भी बरामद कर ली है।


       जानकारी के अनुसार, दिनांक 14 सितंबर 2026 को थाना कापू पुलिस को ग्राम पखनाकोट निवासी चैतराम यादव उर्फ महेश यादव (50 वर्ष) की टांगी से वार कर हत्या किए जाने की सूचना मिली। सूचना पर एसडीओपी धरमजयगढ़ श्री सिद्दांत तिवारी द्वारा कापू पुलिस को मौके के लिए रवाना किया गया । सूचना पाकर थाना प्रभारी कापू निरीक्षक धर्माराम तिर्की पुलिस टीम के साथ तत्काल ग्राम पखनाकोट पहुंचे।


         मौके पर मृतक के भतीजे वासुदेव यादव (47 वर्ष) ने पुलिस को बताया कि मृतक की पत्नी से के अनुसार, दिनांक 13-14 सितंबर की दरम्यानी रात गांव के ही नैहर साय मांझी (45 वर्ष) उनके घर आया था किसी बात को लेकर हुए विवाद के दौरान चैतराम यादव उर्फ महेश यादव पर टांगी से हमला कर दिया। मृतक का शव आरोपी के घर की परछी में जमीन पर पड़ा मिला।


     मामले की गंभीरता को देखते हुए कापू पुलिस ने तत्काल मर्ग कायम कर हत्या का अपराध पंजीबद्ध किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस टीम द्वारा आरोपी की लगातार पता तलाश की गई, जिसके बाद उसे गांव से हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।


*पूछताछ में हत्या की बात स्वीकारी*

 

        पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि दिनांक 13-14 सितंबर की दरम्यानी रात उसके स्वयं के इलाज कराने तथा आपसी कहासुनी को लेकर हुए विवाद के दौरान उसने चैतराम यादव पर टांगी से वार किया था। आरोपी ने बताया कि घटना के बाद उसने वारदात में प्रयुक्त टांगी को छाताघुरा जंगल में पत्थर के नीचे छिपा दिया था। आरोपी के मेमोरेंडम के आधार पर पुलिस ने छाताघुरा जंगल पहुंचकर हत्या में प्रयुक्त टांगी बरामद कर जप्त की है। *आरोपी नैहर साय मांझी (45 वर्ष) पिता स्व. गोपाल मांझी* को थाना कापू में दर्ज हत्या के अपराध में गिरफ्तार कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।


*24 घंटे में खुलासा करने वाली टीम*


         एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन, एडिशनल एसपी श्री अनिल सोनी के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी धरमजयगढ़ श्री सिद्धांत तिवारी के सुपरविजन में कापू पुलिस ने मामले की त्वरित जांच करते हुए 24 घंटे के भीतर आरोपी तक पहुंचकर हत्या की गुत्थी सुलझाई।


          इस कार्रवाई में थाना प्रभारी कापू निरीक्षक धर्माराम तिर्की, प्रधान आरक्षक लक्ष्मी कैवर्त, सोमेश गोस्वामी, आरक्षक संजीव पटेल, कन्हैया लाल भगत एवं विभूति सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |