Azaad Bharat
Breaking
🔴 ढिमरापुर चौक में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूटी सवार युवती की मौत, खराब सड़क को लेकर लोगों में आक्रोश 🔴 Big Breking News/ ब्रेकिंग न्यूज़ | रायगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा 🔴 जेलों में बंदियों को मिलेगा निशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण, ओपन जेल बेमेतरा में खुलेगा ITI 🔴 अभियान संवेदना: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को खरसिया पुलिस ने मामा के घर से दबोचा 🔴 रैरूमाखुर्द पुलिस की कार्रवाई : रथ मेला में किशोर से मारपीट करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार, गए जेल 🔴 1700 फीट लंबे तिरंगे के साथ कुनकुरी में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, 5 हजार से अधिक लोग हुए शामिल 🔴 आयुष्मान कार्ड में गड़बड़ी की शिकायत पर कल्याण हॉस्पिटल पर कार्रवाई की तैयारी, लाइसेंस रद्द करने की अनुशंसा 🔴 रूस से भारत का कच्चा तेल आयात फिर रिकॉर्ड स्तर पर, जुलाई में 55% से ज्यादा रही हिस्सेदारी 🔴 गुलाम जम्मू-कश्मीर चुनाव में PML-N का दबदबा, 25 सीटों पर जीत; सरकार बनाने की राह आसान 🔴 15 अगस्त पर छत्तीसगढ़ की राजनीति का नया सवाल: आजादी के 79 साल बाद विकास, लोकतंत्र और आदिवासी अधिकार कितने मजबूत? 🔴 ढिमरापुर चौक में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूटी सवार युवती की मौत, खराब सड़क को लेकर लोगों में आक्रोश 🔴 Big Breking News/ ब्रेकिंग न्यूज़ | रायगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा 🔴 जेलों में बंदियों को मिलेगा निशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण, ओपन जेल बेमेतरा में खुलेगा ITI 🔴 अभियान संवेदना: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को खरसिया पुलिस ने मामा के घर से दबोचा 🔴 रैरूमाखुर्द पुलिस की कार्रवाई : रथ मेला में किशोर से मारपीट करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार, गए जेल 🔴 1700 फीट लंबे तिरंगे के साथ कुनकुरी में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, 5 हजार से अधिक लोग हुए शामिल 🔴 आयुष्मान कार्ड में गड़बड़ी की शिकायत पर कल्याण हॉस्पिटल पर कार्रवाई की तैयारी, लाइसेंस रद्द करने की अनुशंसा 🔴 रूस से भारत का कच्चा तेल आयात फिर रिकॉर्ड स्तर पर, जुलाई में 55% से ज्यादा रही हिस्सेदारी 🔴 गुलाम जम्मू-कश्मीर चुनाव में PML-N का दबदबा, 25 सीटों पर जीत; सरकार बनाने की राह आसान 🔴 15 अगस्त पर छत्तीसगढ़ की राजनीति का नया सवाल: आजादी के 79 साल बाद विकास, लोकतंत्र और आदिवासी अधिकार कितने मजबूत?

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

एक्सक्लूसिव छत्तीसगढ़ क्राइम व्यापार देश दुनिया राशिफल मनोरंजन अन्य खेल राजनीति
होम क्राइम भूपदेवपुर पुलिस को बड़ी सफलता, 24 घंटे के भीतर 16 वर्षीय गुम बालिका...
भूपदेवपुर पुलिस को बड़ी सफलता, 24 घंटे के भीतर 16 वर्षीय गुम बालिका दस्तयाब, शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार
क्राइम

भूपदेवपुर पुलिस को बड़ी सफलता, 24 घंटे के भीतर 16 वर्षीय गुम बालिका दस्तयाब, शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Harshad Dewangan 08 May 2026
Share :
Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2

 

Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 6
Advertisement 7
Advertisement 8
Advertisement 9
Advertisement 10
Advertisement 11
Advertisement 12
Advertisement 13
Advertisement 14
Advertisement 15
Advertisement 16
Advertisement 17
Advertisement 18
Advertisement 19


Azaad bharat News Raigarh Chhattisgarh  

 *नाबालिगों के विरुद्ध अपराधों में रायगढ़ पुलिस संवेदनशीलता बरतते हुए आरोपियों पर सख्त कार्रवाई करेगी — एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह*

    *8 मई, रायगढ़* । थाना भूपदेवपुर पुलिस ने थाना क्षेत्र से लापता 16 वर्षीय बालिका को रिपोर्ट दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर दस्तयाब कर मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है। प्रकरण में आरोपी द्वारा नाबालिग को शादी का प्रलोभन देकर बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म किए जाने की पुष्टि होने पर प्रकरण में 64 बीएनएस और 6 पाक्सो एक्ट धाराएं जोड़ी गई हैं।


       मामले में बालिका के पिता ने 4 मई को थाना भूपदेवपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दिनांक 30 अप्रैल 2026 की रात्रि उनकी पुत्री घर से लापता हो गई थी। परिजनों द्वारा आसपास गांव एवं रिश्तेदारों के यहां लगातार तलाश करने के बावजूद उसका कोई पता नहीं चलने पर प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना भूपदेवपुर में अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध अपराध क्रमांक 77/2026 धारा 137(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई।


      अपराध दर्ज होने के दूसरे ही दिन थाना प्रभारी भूपदेवपुर संजय नाग  को मुखबिर से सूचना मिली कि गुम बालिका खरसिया में देखी गई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल रवाना हुई, इसी दौरान बालिका वापस अपने घर पहुंची जिसे उसके परिजनों द्वारा थाना तलब गया। महिला पुलिस अधिकारी द्वारा दस्तयाब बालिका का विस्तृत कथन लिया गया, जिसमें बालिका ने बताया कि आरोपी त्रिलोचन चौहान (24 वर्ष) निवासी भूपदेवपुर उसे शादी का झांसा देकर मोटरसाइकिल से खरसिया ले गया था, जहां उसके साथ 2-3 दिनों तक दुष्कर्म किया गया। बालिका के कथन एवं मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर प्रकरण में धारा 64 बीएनएस एवं 6 पॉक्सो एक्ट की धाराएं जोड़ी गईं।


         थाना प्रभारी भूपदेवपुर उप निरीक्षक संजय नाग के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश कर दिनांक 06.04.2026 के शाम उसे हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी द्वारा अपराध स्वीकार करने पर घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त की गई तथा आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई पूर्ण कर उसे कल न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक संजय नाग, महिला थाना प्रभारी उप निरीक्षक कुसुम कैवर्त, प्रधान आरक्षक लखेश्वर मानसर एवं थाना  स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |