Azaad Bharat
Breaking
🔴 रेल्वे लाइन कीमती सामग्री और बाइक चोरी का आरोपी गिरफ्तार 🔴 ATS ने 19 साल के युवक को किया गिरफ्तार, AQIS से जुड़े होने का आरोप 🔴 रायगढ़ में स्टील स्लैग से बनी दुनिया की सबसे लंबी सड़क, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज 🔴 जशपुर में चिकित्सा शिक्षा के नए युग का शुभारंभ, 2026-27 से शुरू हुई MBBS की पढ़ाई 🔴 बिच बचाव करना पड़ा महंगा, पार्षद पर किया हमला 🔴 Breaking News/देवरी पिकनिक स्पॉट हादसा: हसदेव नदी में बहे तीनों युवकों के शव बरामद 🔴 Big Breking News/महामाया मंदिर में चोरी, दान पेटी और माता के श्रृंगार का सामान ले गए अज्ञात चोर 🔴 Big Breking News//देवा उर्फ गोलू गिरफ्तार: चाकू लेकर राहगीरों को धमका रहा था आरोपी 🔴 गिरोह बनाकर राहगीरों से लूटपाट करने वाले एक विधि से संघर्षरत बालक समेत 7 आरोपी गिरफ्तार 🔴 श्याम दरबार में गूंजी किलकारी : सुनील-सीमा दंपति ने पोती वियाना के हाथों से बाबा को लगवाया छप्पन भोग 🔴 रेल्वे लाइन कीमती सामग्री और बाइक चोरी का आरोपी गिरफ्तार 🔴 ATS ने 19 साल के युवक को किया गिरफ्तार, AQIS से जुड़े होने का आरोप 🔴 रायगढ़ में स्टील स्लैग से बनी दुनिया की सबसे लंबी सड़क, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज 🔴 जशपुर में चिकित्सा शिक्षा के नए युग का शुभारंभ, 2026-27 से शुरू हुई MBBS की पढ़ाई 🔴 बिच बचाव करना पड़ा महंगा, पार्षद पर किया हमला 🔴 Breaking News/देवरी पिकनिक स्पॉट हादसा: हसदेव नदी में बहे तीनों युवकों के शव बरामद 🔴 Big Breking News/महामाया मंदिर में चोरी, दान पेटी और माता के श्रृंगार का सामान ले गए अज्ञात चोर 🔴 Big Breking News//देवा उर्फ गोलू गिरफ्तार: चाकू लेकर राहगीरों को धमका रहा था आरोपी 🔴 गिरोह बनाकर राहगीरों से लूटपाट करने वाले एक विधि से संघर्षरत बालक समेत 7 आरोपी गिरफ्तार 🔴 श्याम दरबार में गूंजी किलकारी : सुनील-सीमा दंपति ने पोती वियाना के हाथों से बाबा को लगवाया छप्पन भोग

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

एक्सक्लूसिव छत्तीसगढ़ क्राइम व्यापार देश दुनिया राशिफल मनोरंजन अन्य खेल राजनीति
होम क्राइम एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश : “‘ऑपरेशन शंखनाद’ में गौ त...
एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश : “‘ऑपरेशन शंखनाद’ में गौ तस्करों के लिए अब सिर्फ दो रास्ते हैं—सरेंडर या कानून की गिरफ्त।
क्राइम

एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश : “‘ऑपरेशन शंखनाद’ में गौ तस्करों के लिए अब सिर्फ दो रास्ते हैं—सरेंडर या कानून की गिरफ्त।

Azaad Bharat Desk 29 April 2026
Share :
Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2


Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 6
Advertisement 7
Advertisement 8
Advertisement 9
Advertisement 10
Advertisement 11
Advertisement 12
Advertisement 13
Advertisement 14
Advertisement 15
Advertisement 16
Advertisement 17
Advertisement 18

Azaad bharat News/ Raigarh/Chhattisgarh// ???? *एसएसपी के अभियान का असर — गौ तस्करी छोड़ मुख्यधारा में लौटने की जताई इच्छा*

???? *‘ऑपरेशन शंखनाद’ के तहत फरवरी में आरोपी रब्बुल खान के साथी को पकड़ी थी लैलूंगा पुलिस*

???? *लैलूंगा पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा रिमांड पर*

    *29 अप्रैल, रायगढ़* । रायगढ़ पुलिस के गौ तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन शंखनाद” का बड़ा असर सामने आया है। कुख्यात गौवंश तस्कर रब्बुल खान, जो लंबे समय से गिरफ्तारी से बचने छिप रहा था, एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह की सख्त मुहिम और लगातार बढ़ते दबाव के चलते आखिर सरेंडर मोड पर आ गया।  लैलूंगा पुलिस ने फरार *आरोपी रब्बुल खान (39) निवासी करवाजोर लैलूंगा* को सरेंडर बाद गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है।


      आरोपी रब्बुल खान गौवंश तस्करी के कारोबार में सक्रिय रहा है और उसके खिलाफ वर्ष 2023 में एक तथा वर्ष 2026 में दो गौ तस्करी के अपराध दर्ज हैं। थाना प्रभारी लैलूंगा उप निरीक्षक गिरधारी साव द्वारा फरवरी माह में इसी गिरोह के उसके साथी देवानंद यादव को 16 गौवंश के साथ गिरफ्तार किया गया था, तभी से रब्बुल खान फरार चल रहा था। पुलिस दबाव, लगातार पतासाजी और “ऑपरेशन शंखनाद” के प्रभाव से आरोपी के छिपने के सभी ठिकाने खत्म हो गए और अंततः वह गिरफ्त में आ गया।


    प्रकरण 17 फरवरी का है जब लैलूंगा पुलिस ने झगरपुर मार्ग पर घेराबंदी कर देवानंद यादव को 16 गौवंश के साथ पकड़ा था, जिन्हें ओडिशा बूचड़खाने ले जाया जा रहा था। पूछताछ में रब्बुल खान की भूमिका उजागर हुई थी। आरोपी देवानंद को थाना लैलूंगा के अपराध क्रमांक 52/2026 धारा छत्तीसगढ़ कृषि परिरक्षण अधिनियम 4, 6, 10, 11 1960 एवं पशुओं के प्रतिक्रूरता का निवारण अधिनियम की धारा 11 के तहत कार्रवाई कर रिमांड पर भेजा गया था । उसी प्रकरण में अब फरार मास्टरमाइंड को भी गिरफ्तार कर लिया गया है जिसे कल रिमांड पर भेजा गया है ।


       विशेष बात यह रही कि पुलिस पूछताछ में आरोपी ने गौ तस्करी के अपराध से तौबा कर समाज की मुख्यधारा में लौटकर जीवनयापन करने की इच्छा जताई। इसे “ऑपरेशन शंखनाद” की बड़ी नैतिक और कानूनी सफलता माना जावेगा, जहां अपराधी पर केवल कार्रवाई ही नहीं, बल्कि अपराध छोड़ने का दबाव भी बना। 


*एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश* : 


           *“ऑपरेशन शंखनाद के तहत गौ तस्करों के लिए अब या तो कानून की गिरफ्त है या सरेंडर का रास्ता, अपराध छोड़ने वालों को मौका और तस्करी करने वालों पर कठोर प्रहार जारी रहेगा।”*

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |