Azaad Bharat
Breaking
🔴 Big Breking News/रायपुर में 6 माह की मासूम को पिता ने दो बार जमीन पर पटका, AIIMS में भर्ती 🔴 विजयदशमी पर रायगढ़ पुलिस लाइन में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ शस्त्र पूजन 🔴 यूनिटी मेटा टोकन में निवेश पर भारी मुनाफे का लालच देकर 11.60 लाख रुपये की ठगी, रायगढ़ साइबर पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार 🔴 दुर्ग के जेडी स्टील प्लांट में दर्दनाक हादसा: 1600 डिग्री का पिघला लोहा ठेकेदार पर गिरा, इलाज के दौरान मौत 🔴 केलो डेम के पास युवक-युवती से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने भेजा जेल 🔴 बिलासपुर में हेरोइन के साथ महिला गिरफ्तार, 5 ग्राम मादक पदार्थ और मोबाइल जब्त; ₹1.08 लाख का सामान बरामद 🔴 छत्तीसगढ़: सूरजपुर में महिला शिक्षक और 12वीं के छात्र बेटे की हत्या, प्रेम संबंध और 20 लाख के लोन का विवाद चर्चा में 🔴 नाबालिग छात्रा के यौन शोषण के आरोप में पुलिस ने सिविल सर्जन को शनिवार देर रात हिरासत में लिया 🔴 Big Breking/नाना पाटेकर का निधन, 75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस 🔴 मोबाइल टावर से बैटरी चोरी करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, तमनार पुलिस ने चोरी की 2 बैटरियां की बरामद कर भेजा जेल 🔴 Big Breking News/रायपुर में 6 माह की मासूम को पिता ने दो बार जमीन पर पटका, AIIMS में भर्ती 🔴 विजयदशमी पर रायगढ़ पुलिस लाइन में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ शस्त्र पूजन 🔴 यूनिटी मेटा टोकन में निवेश पर भारी मुनाफे का लालच देकर 11.60 लाख रुपये की ठगी, रायगढ़ साइबर पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार 🔴 दुर्ग के जेडी स्टील प्लांट में दर्दनाक हादसा: 1600 डिग्री का पिघला लोहा ठेकेदार पर गिरा, इलाज के दौरान मौत 🔴 केलो डेम के पास युवक-युवती से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने भेजा जेल 🔴 बिलासपुर में हेरोइन के साथ महिला गिरफ्तार, 5 ग्राम मादक पदार्थ और मोबाइल जब्त; ₹1.08 लाख का सामान बरामद 🔴 छत्तीसगढ़: सूरजपुर में महिला शिक्षक और 12वीं के छात्र बेटे की हत्या, प्रेम संबंध और 20 लाख के लोन का विवाद चर्चा में 🔴 नाबालिग छात्रा के यौन शोषण के आरोप में पुलिस ने सिविल सर्जन को शनिवार देर रात हिरासत में लिया 🔴 Big Breking/नाना पाटेकर का निधन, 75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस 🔴 मोबाइल टावर से बैटरी चोरी करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, तमनार पुलिस ने चोरी की 2 बैटरियां की बरामद कर भेजा जेल

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

एक्सक्लूसिव छत्तीसगढ़ क्राइम व्यापार देश दुनिया राशिफल मनोरंजन अन्य खेल राजनीति
होम क्राइम Big breking//सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर लाखों की ठगी — रायगढ़ पुलि...
Big breking//सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर लाखों की ठगी — रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महाठग विवेक कुमार शर्मा दुर्ग से गिरफ्तार
क्राइम

Big breking//सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर लाखों की ठगी — रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महाठग विवेक कुमार शर्मा दुर्ग से गिरफ्तार

Azaad Bharat Desk 26 March 2026
Share :
Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3

 Azaad bharat News//*रायगढ़ मुख्य बिंदु 

Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 6
Advertisement 7
Advertisement 8
Advertisement 9
Advertisement 10
Advertisement 11
Advertisement 12
Advertisement 13
Advertisement 14
Advertisement 15
Advertisement 16
Advertisement 17

 *मुख्य आरोपी विवेक कुमार दुर्ग से गिरफ्तार— सहयोगी सितेश पाणिग्राही फरार*


 *आरोपियों ने नौकरी लगाने के नाम पर पुसौर के तीन व्यक्तियों से ठगे 20 लाख से अधिक रूपये*


 *पीड़ितों से मंत्रालय में नौकरी दिलाने का झांसा देकर की गई ठगी— रूपये लौटाने फर्जी चेक देकर दिया धोखा*


 *बैंक में जमा करने पर चेक बाउंस पर ठगी का खुलासा, आरोपी के कब्जे से चेक, एटीएम कार्ड और मोबाइल जब्त*


 *पुसौर थाना क्षेत्र का मामला — गिरफ्तार आरोपी विवेक शर्मा को पुलिस ने धोखाधड़ी के अपराध गिरफ्तार कर भेजा जेल*


 *आमजन सरकारी नौकरी लगाने के झांसे में न आएं और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें— एसएसपी शशि मोहन सिंह*


  खबर विस्तार      *रायगढ़, 26 मार्च* । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में पुसौर पुलिस द्वारा नौकरी लगाने के नाम पर की गई बड़ी ठगी के मामले में योजनाबद्ध कार्रवाई करते हुए आरोपी विवेक उर्फ विवेक कुमार विश्वकर्मा उर्फ विवेक कुमार शर्मा निवासी वैशाली नगर, दुर्ग को कल गिरफ्तार कर रायगढ़ लाया गया है। आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है, इस मामले का एक और आरोपी सितेश पाणिग्राही निवासी गोपालपुर, चन्द्रपुर फरार है, जिसकी तलाश पुलिस द्वारा लगातार की जा रही है।


        जानकारी के अनुसार प्रकरण में पीड़ित कुंजबिहारी पटेल (32 वर्ष) निवासी ग्राम घुघवा थाना पुसौर द्वारा दिनांक 22 जनवरी को थाना पुसौर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि ग्राम गोपालपुर थाना चन्द्रपुर जिला सक्ती निवासी सितेश पाणिग्राही के पिता दुर्गा पाण्ग्रिाही का इसके गांव आना जाना था । इसी दरम्यान सितेश ने मंत्रालय में पहचान होने और सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर उससे संपर्क किया। आरोपी ने अपने भाई का ऑनलाइन जॉइनिंग लेटर दिखाकर विश्वास में लिया और किस्तों में बड़ी रकम की मांग की। पीड़ित कुंजबिहारी पटेल ने अपनी सरकारी नौकरी लगाने के लिए जमीन बेचकर अप्रैल 2022 में 4,58,300 रुपये तथा बाद में 3,69,000 रुपये आरोपी सितेश को दिए।


             कई महीनों बाद भी कुंजबिहारी की नौकरी नहीं लगने पर सितेश पाणिग्राही को पैसे को वापस करने को बोला, तब सितेश धीरे धीरे पैसा वापस कर देने या अपनी जमीन की रजिस्ट्री कुंजबिहारी के नाम पर कर देने की बात कहकर टालमटोल करते रहे। बाद में पता चला कि आरोपी सितेश पाणिग्राही ने इसी प्रकार अन्य व्यक्तियों से भी ठगी की। गांव के ही मुन्ना प्रसाद डनसेना से 3,77,000 रुपये तथा देवकुमार से 8,00,000 रुपये लेकर कुल 20,04,000 रुपये की धोखाधड़ी की गई। पैसे वापस मांगने पर आरोपी सितेश पाणिग्राही ने पीड़ितों को दुर्ग ले गया, जहां विवेक कुमार नामक व्यक्ति से मिलाया और दोनों ने नौकरी के नाम पर पैसे लेने की बात स्वीकारा और विवेक ने पीड़ितो को उनके नाम से चेक दिए गए, जो बैंक में जमा करने पर बाउंस हो गए।


         मामले की विवेचना के दौरान पुसौर पुलिस द्वारा गवाहों के बयान एवं दस्तावेजी साक्ष्य एकत्रित किए गए। तकनीकी साक्ष्यों एवं मोबाइल लोकेशन के आधार पर आरोपी विवेक कुमार को गिरफ्तार करने पुलिस टीम दुर्ग रवाना हुई जिसे पत तलाश कर अभिरक्षा में लेकर रायगढ़ लाया गया, आरोपी ने पूछताछ में नौकरी लगाने के नाम पर रकम लेने की बात स्वीकार की। आरोपी के कब्जे से एचडीएफसी बैंक का एक चेक, बैंक ऑफ बड़ौदा का एटीएम कार्ड एवं मोबाइल फोन जप्त किया गया। आरोपियों द्वारा अन्य जिलों में भी नौकरी लगाने के नाम पर ठगी करने की जानकारी मिली है, जिस संबंध में भी जानकारी ली जा रही है ।


        पुसौर पुलिस ने आरोपी विवेक कुमार को कल दिनांक 25.03.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। प्रकरण के अन्य आरोपी सितेश पाणिग्राही की तलाश जारी है।


        वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सोनी एवं सीएसपी रायगढ़ श्री मयंक मिश्रा के मार्गदर्शन में उक्त कार्रवाई की गई, जिसमें थाना प्रभारी पुसौर निरीक्षक मोहन भारद्वाज, सहायक उप निरीक्षक मनमोहन बैरागी, प्रधान आरक्षक कृष्ण कुमार गुप्ता एवं आरक्षक राहुल सिदार की सराहनीय भूमिका रही।


 *एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश* — 


     *“आमजन ऐसे झांसे में न आएं और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें रायगढ़ पुलिस ऐसे आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई करेगी”*

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |