Azaad Bharat
Breaking
🔴 ढिमरापुर चौक में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूटी सवार युवती की मौत, खराब सड़क को लेकर लोगों में आक्रोश 🔴 Big Breking News/ ब्रेकिंग न्यूज़ | रायगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा 🔴 जेलों में बंदियों को मिलेगा निशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण, ओपन जेल बेमेतरा में खुलेगा ITI 🔴 अभियान संवेदना: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को खरसिया पुलिस ने मामा के घर से दबोचा 🔴 रैरूमाखुर्द पुलिस की कार्रवाई : रथ मेला में किशोर से मारपीट करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार, गए जेल 🔴 1700 फीट लंबे तिरंगे के साथ कुनकुरी में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, 5 हजार से अधिक लोग हुए शामिल 🔴 आयुष्मान कार्ड में गड़बड़ी की शिकायत पर कल्याण हॉस्पिटल पर कार्रवाई की तैयारी, लाइसेंस रद्द करने की अनुशंसा 🔴 रूस से भारत का कच्चा तेल आयात फिर रिकॉर्ड स्तर पर, जुलाई में 55% से ज्यादा रही हिस्सेदारी 🔴 गुलाम जम्मू-कश्मीर चुनाव में PML-N का दबदबा, 25 सीटों पर जीत; सरकार बनाने की राह आसान 🔴 15 अगस्त पर छत्तीसगढ़ की राजनीति का नया सवाल: आजादी के 79 साल बाद विकास, लोकतंत्र और आदिवासी अधिकार कितने मजबूत? 🔴 ढिमरापुर चौक में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूटी सवार युवती की मौत, खराब सड़क को लेकर लोगों में आक्रोश 🔴 Big Breking News/ ब्रेकिंग न्यूज़ | रायगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा 🔴 जेलों में बंदियों को मिलेगा निशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण, ओपन जेल बेमेतरा में खुलेगा ITI 🔴 अभियान संवेदना: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को खरसिया पुलिस ने मामा के घर से दबोचा 🔴 रैरूमाखुर्द पुलिस की कार्रवाई : रथ मेला में किशोर से मारपीट करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार, गए जेल 🔴 1700 फीट लंबे तिरंगे के साथ कुनकुरी में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, 5 हजार से अधिक लोग हुए शामिल 🔴 आयुष्मान कार्ड में गड़बड़ी की शिकायत पर कल्याण हॉस्पिटल पर कार्रवाई की तैयारी, लाइसेंस रद्द करने की अनुशंसा 🔴 रूस से भारत का कच्चा तेल आयात फिर रिकॉर्ड स्तर पर, जुलाई में 55% से ज्यादा रही हिस्सेदारी 🔴 गुलाम जम्मू-कश्मीर चुनाव में PML-N का दबदबा, 25 सीटों पर जीत; सरकार बनाने की राह आसान 🔴 15 अगस्त पर छत्तीसगढ़ की राजनीति का नया सवाल: आजादी के 79 साल बाद विकास, लोकतंत्र और आदिवासी अधिकार कितने मजबूत?

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

एक्सक्लूसिव छत्तीसगढ़ क्राइम व्यापार देश दुनिया राशिफल मनोरंजन अन्य खेल राजनीति
होम क्राइम मकान किराया विवाद में प्राणघातक हमला — पूंजीपथरा पुलिस की त्वरित का...
मकान किराया विवाद में प्राणघातक हमला — पूंजीपथरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार
क्राइम

मकान किराया विवाद में प्राणघातक हमला — पूंजीपथरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार

Harshad Dewangan 26 March 2026
Share :
Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2


Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 6
Advertisement 7
Advertisement 8
Advertisement 9
Advertisement 10
Advertisement 11
Advertisement 12
Advertisement 13
Advertisement 14
Advertisement 15
Advertisement 16
Advertisement 17
Advertisement 18
Advertisement 19


Azaad -Bharat News//*रायगढ़ पुलिस* *दिनांक: 26.03.2026*salient points 

 *किराया मांगने पर भड़का आरोपी — प्लांटकर्मी पर डंडे से किया जानलेवा हमला*

 *आरोपी बंशीधर चौहान को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया*

 *मामले में आरोपी पर हत्या के प्रयास की धाराओं के तहत कार्रवाई*

 *घटना पूंजीपथरा रंजीत कॉलोनी की — प्लांट कर्मियों के बीच हुआ विवाद*

*थाना प्रभारी पूंजीपथरा एवं टीम की त्वरित कार्रवाई से आरोपी पकड़ा गया*

 *एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश — “कानून हाथ में लेने वालों को बख्शा नहीं जाएगा, हिंसा करने वालों पर कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी”*


 News Detail   *रायगढ़, 26 मार्च*। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में पूंजीपथरा थाना क्षेत्र में मकान किराया विवाद के चलते हुए प्राणघातक हमले के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।


        जानकारी के अनुसार दिनांक 23.03.2026 को प्लांटकर्मियों के बीच मकान किराया नहीं देने की बात को लेकर विवाद हुआ था। इस दौरान आरोपी बंशीधर चौहान ने प्लांटकर्मी चन्द्रभान प्रसाद पर लकड़ी के डंडे से प्राणघातक हमला कर दिया, जिससे उसे सिर, माथा, गाल, हाथ एवं पसली में गंभीर चोटें आईं और वह बेहोश हो गया। घायल को उपचार हेतु मेडिकल कॉलेज रायगढ़ में भर्ती कराया गया था।


       घटना की सूचना मिलने पर पूंजीपथरा पुलिस द्वारा अस्पताल पहुंचकर घायल चन्द्रभान प्रसाद (30 वर्ष) निवासी ग्राम रामपुर गरडी थाना गोला जिला गोरखपुर (उ.प्र.), हाल मुकाम रंजीत कॉलोनी पूंजीपथरा का कथन लिया गया। पीड़ित ने बताया कि वह बीए पावर प्लांट पूंजीपथरा में मैकेनिकल फिटर के पद पर कार्यरत है तथा कॉलोनी में किराये के कमरे में रहकर मकान मालिक की ओर से किराया वसूली का कार्य भी देखता है।


      पीड़ित के अनुसार आरोपी बंशीधर चौहान, जो उसी कालोनी के कमरे में रहता है, कई दिनों से किराया नहीं दे रहा था। दिनांक 23 मार्च को किराया मांगने पर आरोपी आक्रोशित हो गया और जान से मारने की धमकी देते हुए घर में रखे लकड़ी के डंडे से लगातार सिर एवं शरीर के अन्य हिस्सों पर हमला कर दिया।


          प्रार्थी की रिपोर्ट पर दिनांक 24.03.2026 को थाना पूंजीपथरा में अपराध क्रमांक 47/2026 धारा 109(1) BNS के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया। पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए *आरोपी बंशीधर चौहान पिता विप्ता राम चौहान उम्र 35 वर्ष निवासी कोटिया थाना नारायणपुर जिला जशपुर, हाल मुकाम रंजीत कॉलोनी पूंजीपथरा* को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।


    उक्त कार्रवाई थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक रामकिंकर यादव एवं उनकी टीम द्वारा की गई, जिनकी सराहनीय भूमिका रही।


 *एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश* — 


      “आपसी विवाद को हिंसा का रूप देने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी, कानून हाथ में लेने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।”

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |