Azaad Bharat
Breaking
🔴 नाबालिग छात्रा के यौन शोषण के आरोप में पुलिस ने सिविल सर्जन को शनिवार देर रात हिरासत में लिया 🔴 Big Breking/नाना पाटेकर का निधन, 75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस 🔴 मोबाइल टावर से बैटरी चोरी करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, तमनार पुलिस ने चोरी की 2 बैटरियां की बरामद कर भेजा जेल 🔴 मोबाइल टावर से बैटरी चोरी करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, तमनार पुलिस ने चोरी की 2 बैटरियां की बरामद कर भेजा जेल 🔴 शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा देकर ग्रामीण महिलाओं से 70.77 लाख की ठगी, रायगढ़ पुलिस ने आरोपी महिला को सक्ती से किया गिरफ्तार 🔴 *मिनीमाता चौक पर हुए लूट और बजरंगपारा में मारपीट का खुलासा, जूटमिल पुलिस ने एक युवक और दो विधि से संघर्षरत बालकों को लिया हिरासत में 🔴 साइबर जागृति अभियान के तहत रायगढ़ पुलिस की रचनात्मक पहल, लघु फिल्म प्रतियोगिता का भव्य समापन एवं सम्मान समारोह सम्पन्न 🔴 बंगाल की खाड़ी में सक्रिय हुए चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के प्रभाव से बस्तर संभाग में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति निर्मित 🔴 गाड़ी को साइड देने के विवाद में प्रशिक्षु DSP पर हमला, 6 आरोपी गिरफ्तार 🔴 ब्रेकिंग: भारी बारिश के चलते 26 सितंबर को छत्तीसगढ़ के सभी स्कूलों में अवकाश 🔴 नाबालिग छात्रा के यौन शोषण के आरोप में पुलिस ने सिविल सर्जन को शनिवार देर रात हिरासत में लिया 🔴 Big Breking/नाना पाटेकर का निधन, 75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस 🔴 मोबाइल टावर से बैटरी चोरी करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, तमनार पुलिस ने चोरी की 2 बैटरियां की बरामद कर भेजा जेल 🔴 मोबाइल टावर से बैटरी चोरी करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, तमनार पुलिस ने चोरी की 2 बैटरियां की बरामद कर भेजा जेल 🔴 शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा देकर ग्रामीण महिलाओं से 70.77 लाख की ठगी, रायगढ़ पुलिस ने आरोपी महिला को सक्ती से किया गिरफ्तार 🔴 *मिनीमाता चौक पर हुए लूट और बजरंगपारा में मारपीट का खुलासा, जूटमिल पुलिस ने एक युवक और दो विधि से संघर्षरत बालकों को लिया हिरासत में 🔴 साइबर जागृति अभियान के तहत रायगढ़ पुलिस की रचनात्मक पहल, लघु फिल्म प्रतियोगिता का भव्य समापन एवं सम्मान समारोह सम्पन्न 🔴 बंगाल की खाड़ी में सक्रिय हुए चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के प्रभाव से बस्तर संभाग में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति निर्मित 🔴 गाड़ी को साइड देने के विवाद में प्रशिक्षु DSP पर हमला, 6 आरोपी गिरफ्तार 🔴 ब्रेकिंग: भारी बारिश के चलते 26 सितंबर को छत्तीसगढ़ के सभी स्कूलों में अवकाश

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

एक्सक्लूसिव छत्तीसगढ़ क्राइम व्यापार देश दुनिया राशिफल मनोरंजन अन्य खेल राजनीति
होम क्राइम Big Breking/निर्माणाधीन अस्पताल से हो रही सिलसिलेवार चोरी का खुलासा...
Big Breking/निर्माणाधीन अस्पताल से हो रही सिलसिलेवार चोरी का खुलासा,चक्रधरनगर पुलिस ने तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार,  आरोपियों से कॉपर केबल, पंखे और अन्य कीमती सामग्री बरामद
क्राइम

Big Breking/निर्माणाधीन अस्पताल से हो रही सिलसिलेवार चोरी का खुलासा,चक्रधरनगर पुलिस ने तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार, आरोपियों से कॉपर केबल, पंखे और अन्य कीमती सामग्री बरामद

Azaad Bharat Desk 22 November 2025
Share :
Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2


Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 6
Advertisement 7
Advertisement 8
Advertisement 9
Advertisement 10
Advertisement 11
Advertisement 12
Advertisement 13
Advertisement 14
Advertisement 15
Advertisement 16
Advertisement 17
Advertisement 18
Advertisement 19
Advertisement 20


  Azaad-bharat News //   *रायगढ़, 22 नवंबर* । चक्रधरनगर थाना क्षेत्र के बड़े अतरमुडा मांझापारा स्थित निर्माणाधीन कल्याण अस्पताल में पिछले कई दिनों से हो रही कॉपर पाइप और उपकरणों की चोरी का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। मामला तब सामने आया जब अस्पताल निर्माण कार्य की देखरेख कर रहे डॉ. बेदप्रकाश पटेल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 15 नवंबर से अज्ञात चोर लगातार ऑक्सीजन पाइप काटकर ले जा रहे हैं। 20 नवंबर की रात करीब 12.30 बजे कंप्यूटर ऑपरेटर ईश्वर प्रसाद निराला और ड्राइवर भुनेश्वर गबेल मौके पर पहुंचे, जहां दो युवक चोरी करते पकड़ाए और पूछताछ में उन्होंने अपना नाम नंदू दास महंत और अंशुल पंजवानी बताया। सूचना पर डायल 112 मौके पर पहुंचकर दोनों को हिरासत में ले गई।

           पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी नंदू दास महंत अपने साथियों विशाल गुप्ता और चंदन राय के साथ मिलकर कई दिनों से अस्पताल में लगी ऑक्सीजन पाइपलाइन, कॉपर वायर और सामान काटकर चोरी कर बेच रहे थे। चोरी की गई सामग्री को दो अलग-अलग फेरीवालों के माध्यम से बेचकर आरोपी पैसे को आपस में बांटते और खर्च कर देते थे। पुलिस ने आरोपियों से चोरी का भारी सामान बरामद किया जिसमें 6 बंडल कॉपर पाइप, ऑक्सीजन मेन फोल्ड, ऑक्सीजन आउटलेट, वैक्यूम आउटलेट, ग्लाइडर मशीन, ड्रिल मशीन, 2 बंडल कॉपर वायर, 2 सीलिंग फैन सहित अन्य सामग्री जब्त की गई जिसकी कुल कीमत लगभग ₹2,22,162 है।

       जांच के दौरान फरार एक अन्य आरोपी चंदन राय को भी पुलिस ने देर रात गिरफ्तार कर लिया। तीनों आरोपियों के मेमोरेंडम पर चोरी में प्रयुक्त स्कूटी CG 13 AU 1765, काटे हुए तांबे के पाइप, ऑक्सीजन की-बोर्ड, प्लास और करीब 4 किलो तांबे के टुकड़े बरामद किए गए। संगठित तरीके से चोरी की घटनाओं को अंजाम देने पर पुलिस ने प्रकरण में धारा 112(2) बीएनएस का भी विस्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपी —

1. नंदू दास महंत, उम्र 23 वर्ष, निवासी आईटीआई कॉलोनी चक्रधरनगर

2. अंशुल पंजवानी, उम्र 18 वर्ष, निवासी आईटीआई कॉलोनी चक्रधरनगर

3. चंदन राय, उम्र 23 वर्ष, निवासी आईटीआई कॉलोनी चक्रधरनगर को रिमांड पर भेजा गया है।


    पूरी कार्रवाई में  प्रभारी थाना चक्रधरनगर उपनिरीक्षक गेंदलाल साहू, प्रधान आरक्षक श्यामदेव साहू, संतोष कुर्रे एवं डायल 112 की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |