Azaad Bharat
Breaking
🔴 ढिमरापुर चौक में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूटी सवार युवती की मौत, खराब सड़क को लेकर लोगों में आक्रोश 🔴 Big Breking News/ ब्रेकिंग न्यूज़ | रायगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा 🔴 जेलों में बंदियों को मिलेगा निशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण, ओपन जेल बेमेतरा में खुलेगा ITI 🔴 अभियान संवेदना: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को खरसिया पुलिस ने मामा के घर से दबोचा 🔴 रैरूमाखुर्द पुलिस की कार्रवाई : रथ मेला में किशोर से मारपीट करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार, गए जेल 🔴 1700 फीट लंबे तिरंगे के साथ कुनकुरी में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, 5 हजार से अधिक लोग हुए शामिल 🔴 आयुष्मान कार्ड में गड़बड़ी की शिकायत पर कल्याण हॉस्पिटल पर कार्रवाई की तैयारी, लाइसेंस रद्द करने की अनुशंसा 🔴 रूस से भारत का कच्चा तेल आयात फिर रिकॉर्ड स्तर पर, जुलाई में 55% से ज्यादा रही हिस्सेदारी 🔴 गुलाम जम्मू-कश्मीर चुनाव में PML-N का दबदबा, 25 सीटों पर जीत; सरकार बनाने की राह आसान 🔴 15 अगस्त पर छत्तीसगढ़ की राजनीति का नया सवाल: आजादी के 79 साल बाद विकास, लोकतंत्र और आदिवासी अधिकार कितने मजबूत? 🔴 ढिमरापुर चौक में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूटी सवार युवती की मौत, खराब सड़क को लेकर लोगों में आक्रोश 🔴 Big Breking News/ ब्रेकिंग न्यूज़ | रायगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा 🔴 जेलों में बंदियों को मिलेगा निशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण, ओपन जेल बेमेतरा में खुलेगा ITI 🔴 अभियान संवेदना: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को खरसिया पुलिस ने मामा के घर से दबोचा 🔴 रैरूमाखुर्द पुलिस की कार्रवाई : रथ मेला में किशोर से मारपीट करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार, गए जेल 🔴 1700 फीट लंबे तिरंगे के साथ कुनकुरी में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, 5 हजार से अधिक लोग हुए शामिल 🔴 आयुष्मान कार्ड में गड़बड़ी की शिकायत पर कल्याण हॉस्पिटल पर कार्रवाई की तैयारी, लाइसेंस रद्द करने की अनुशंसा 🔴 रूस से भारत का कच्चा तेल आयात फिर रिकॉर्ड स्तर पर, जुलाई में 55% से ज्यादा रही हिस्सेदारी 🔴 गुलाम जम्मू-कश्मीर चुनाव में PML-N का दबदबा, 25 सीटों पर जीत; सरकार बनाने की राह आसान 🔴 15 अगस्त पर छत्तीसगढ़ की राजनीति का नया सवाल: आजादी के 79 साल बाद विकास, लोकतंत्र और आदिवासी अधिकार कितने मजबूत?

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

एक्सक्लूसिव छत्तीसगढ़ क्राइम व्यापार देश दुनिया राशिफल मनोरंजन अन्य खेल राजनीति
होम क्राइम खरसिया पुलिस ने चोरी हुए ट्रैक्टर मामले का किया खुलासा — तीन आरोपी ...
खरसिया पुलिस ने चोरी हुए ट्रैक्टर मामले का किया खुलासा — तीन आरोपी गिरफ्तार, चोरी गया ट्रैक्टर और मोटरसाइकिल बरामद
क्राइम

खरसिया पुलिस ने चोरी हुए ट्रैक्टर मामले का किया खुलासा — तीन आरोपी गिरफ्तार, चोरी गया ट्रैक्टर और मोटरसाइकिल बरामद

Harshad Dewangan 02 November 2025
Share :
Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2


Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 6
Advertisement 7
Advertisement 8
Advertisement 9
Advertisement 10
Advertisement 11
Advertisement 12
Advertisement 13
Advertisement 14
Advertisement 15
Advertisement 16
Advertisement 17
Advertisement 18
Advertisement 19

      Azaad-bharat News//छत्तीसगढ *रायगढ़, 2 नवंबर*। पुलिस अधीक्षक रायगढ़ श्री दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा-निर्देशन एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी खरसिया श्री प्रभात पटेल के मार्गदर्शन में चौकी खरसिया प्रभारी निरीक्षक अमित तिवारी के नेतृत्व में खरसिया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हमालपारा से चोरी हुए ट्रैक्टर की बरामदगी कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल सहित आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा है।


*घटना का विवरण*:

      प्रार्थी सौरभ अग्रवाल पिता श्री श्यामसुंदर अग्रवाल (उम्र 34 वर्ष, निवासी हमालपारा खरसिया) ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनके पास महिन्द्रा ट्रैक्टर 245 NBP (रंग लाल, रजिस्ट्रेशन क्रमांक CG13D1197) है, जो उनके मित्र अजय भारती (निवासी खरसिया) का है। दिनांक 29 अक्टूबर 2025 की रात लगभग 8 बजे ट्रैक्टर घर के बाहर खड़ी थी, किंतु अगले दिन सुबह 6 बजे देखा तो ट्रैक्टर गायब थी। काफी खोजबीन के बाद भी कोई पता नहीं चलने पर उन्होंने चोरी की रिपोर्ट चौकी खरसिया में अप० क० 563/2025 धारा-303(2) बीएनएस.दर्ज कराई।


*पुलिस की कार्रवाई*:

         मामले की विवेचना के दौरान पुलिस ने संदेह के आधार पर क्षेत्र के कुछ युवकों से पूछताछ की। पूछताछ में तीन युवकों ने अपराध करना स्वीकार किया। गिरफ्तार आरोपियों के नाम इस प्रकार हैं —

1. विकम कसेर पिता राधेश्याम कसेर (उम्र 24 वर्ष), निवासी लालाधुर्वा गुडेली थाना सारंगढ़, हाल मुकाम टेमटेमा थाना खरसिया

2. रामप्रसाद सारथी पिता श्यामलाल सारथी (उम्र 22 वर्ष), निवासी तरेकेला थाना छाल

3. कपूर कुमार केरकेट्टा पिता झगरू केरकेट्टा (उम्र 31 वर्ष), निवासी कुडेकेला थाना छाल, जिला रायगढ़

         पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने 29 अक्टूबर की रात मिलकर प्रार्थी के घर के पास खड़े ट्रैक्टर को चोरी किया था। आरोपी विकम कसेर ने बताया कि वे घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल (Honda Livo CG12BL6460) पर सवार होकर साथियों के साथ पहुंचे थे। ट्रैक्टर चोरी करने के बाद उसे मंगलबाजार के पास झाड़ी में छुपा दिया गया था।

      आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने ट्रैक्टर और मोटरसाइकिल को मौके पर गवाहों के समक्ष बरामद कर जप्त किया।

*पुलिस टीम*:

चौकी प्रभारी खरसिया निरीक्षक अमित तिवारी, प्रधान आरक्षक अनंत तिवारी (360), महिला प्रधान आरक्षक ममता मिंज (187), आरक्षक साविल चंद्रा (902), डमरूधर पटेल (803) एवं सिदार सिंह (292) की टीम ने सक्रिय भूमिका निभाई।


     निरीक्षक अमित तिवारी ने बताया कि “खरसिया पुलिस का लक्ष्य हर नागरिक की सुरक्षा और संपत्ति की रक्षा सुनिश्चित करना है। चोरी जैसे अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए क्षेत्र में लगातार गश्त और निगरानी जारी है।”

       पुलिस द्वारा की गई इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र के लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास और सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है।

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |