Azaad Bharat
Breaking
🔴 ढिमरापुर चौक में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूटी सवार युवती की मौत, खराब सड़क को लेकर लोगों में आक्रोश 🔴 Big Breking News/ ब्रेकिंग न्यूज़ | रायगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा 🔴 जेलों में बंदियों को मिलेगा निशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण, ओपन जेल बेमेतरा में खुलेगा ITI 🔴 अभियान संवेदना: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को खरसिया पुलिस ने मामा के घर से दबोचा 🔴 रैरूमाखुर्द पुलिस की कार्रवाई : रथ मेला में किशोर से मारपीट करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार, गए जेल 🔴 1700 फीट लंबे तिरंगे के साथ कुनकुरी में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, 5 हजार से अधिक लोग हुए शामिल 🔴 आयुष्मान कार्ड में गड़बड़ी की शिकायत पर कल्याण हॉस्पिटल पर कार्रवाई की तैयारी, लाइसेंस रद्द करने की अनुशंसा 🔴 रूस से भारत का कच्चा तेल आयात फिर रिकॉर्ड स्तर पर, जुलाई में 55% से ज्यादा रही हिस्सेदारी 🔴 गुलाम जम्मू-कश्मीर चुनाव में PML-N का दबदबा, 25 सीटों पर जीत; सरकार बनाने की राह आसान 🔴 15 अगस्त पर छत्तीसगढ़ की राजनीति का नया सवाल: आजादी के 79 साल बाद विकास, लोकतंत्र और आदिवासी अधिकार कितने मजबूत? 🔴 ढिमरापुर चौक में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूटी सवार युवती की मौत, खराब सड़क को लेकर लोगों में आक्रोश 🔴 Big Breking News/ ब्रेकिंग न्यूज़ | रायगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा 🔴 जेलों में बंदियों को मिलेगा निशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण, ओपन जेल बेमेतरा में खुलेगा ITI 🔴 अभियान संवेदना: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को खरसिया पुलिस ने मामा के घर से दबोचा 🔴 रैरूमाखुर्द पुलिस की कार्रवाई : रथ मेला में किशोर से मारपीट करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार, गए जेल 🔴 1700 फीट लंबे तिरंगे के साथ कुनकुरी में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, 5 हजार से अधिक लोग हुए शामिल 🔴 आयुष्मान कार्ड में गड़बड़ी की शिकायत पर कल्याण हॉस्पिटल पर कार्रवाई की तैयारी, लाइसेंस रद्द करने की अनुशंसा 🔴 रूस से भारत का कच्चा तेल आयात फिर रिकॉर्ड स्तर पर, जुलाई में 55% से ज्यादा रही हिस्सेदारी 🔴 गुलाम जम्मू-कश्मीर चुनाव में PML-N का दबदबा, 25 सीटों पर जीत; सरकार बनाने की राह आसान 🔴 15 अगस्त पर छत्तीसगढ़ की राजनीति का नया सवाल: आजादी के 79 साल बाद विकास, लोकतंत्र और आदिवासी अधिकार कितने मजबूत?

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

एक्सक्लूसिव छत्तीसगढ़ क्राइम व्यापार देश दुनिया राशिफल मनोरंजन अन्य खेल राजनीति
होम क्राइम Big Breking -रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्यवाही नशीली इंजेक्शन सप्लाई सिं...
Big Breking -रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्यवाही नशीली इंजेक्शन सप्लाई सिंडीकेट का भंडाफोड़, ओडिशा के दो सप्लायर गिरफ्तार,चक्रधरनगर पुलिस ने  एनडीपीएस एक्ट में भेजा जेल
क्राइम

Big Breking -रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्यवाही नशीली इंजेक्शन सप्लाई सिंडीकेट का भंडाफोड़, ओडिशा के दो सप्लायर गिरफ्तार,चक्रधरनगर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में भेजा जेल

Harshad Dewangan 27 September 2025
Share :
Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2


Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 6
Advertisement 7
Advertisement 8
Advertisement 9
Advertisement 10
Advertisement 11
Advertisement 12
Advertisement 13
Advertisement 14
Advertisement 15
Advertisement 16
Advertisement 17
Advertisement 18
Advertisement 19


     Azaad-bharat News//छत्तीसगढ़//*रायगढ़, 27 सितंबर* । नशे के कारोबार पर नकेल कसने रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई लगातार तेज है। इसी सिलसिले में चक्रधरनगर पुलिस ने नशीली इंजेक्शन बेचने वाले सिंडीकेट का पर्दाफाश करते हुए ओडिशा के झारसुगुड़ा जिले से आए दो सप्लायरों को धर दबोचा है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट और संगठित अपराध की धाराओं में रिमांड पर भेजा है।

    जानकारी के मुताबिक, 19 सितंबर को चक्रधरनगर पुलिस ने पंजरी प्लांट मरीन ड्राइव क्षेत्र में नदी किनारे छिपकर नशीली इंजेक्शन बेच रहे इंदिरा नगर निवासी धीरज बरेठ को रंगे हाथों पकड़ा था। उसकी तलाशी में आठ नग पेंटाजोसिन इंजेक्शन और बिक्री की रकम ₹300 बरामद हुई थी। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह इंजेक्शन उड़ीसा निवासी किशन डंडारिया और रायगढ़ के चंद्रकांत निषाद उर्फ बाबू से खरीदकर महंगे दामों पर बेचता है। इसी आधार पर पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल के दिशा-निर्देशन पर पुलिस ने गिरोह की सप्लाई चेन को ट्रेस करना शुरू किया।

         जांच के दौरान आज मुखबिर से सूचना मिलने पर चक्रधरनगर पुलिस ने ओडिशा के सप्लायर किशन डंडारिया और उसके भाई राजेश डंडारिया को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से वह मोबाइल भी जब्त हुआ है, जिसका इस्तेमाल यूपीआई के जरिए नशीली इंजेक्शन के लेन-देन में किया जा रहा था। पूछताछ में दोनों ने चंद्रकांत निषाद, धीरज बरेठ, रुकसार सारथी व अन्य के साथ मिलकर इंजेक्शन की सप्लाई चेन चलाने की बात कबूल की है। पुलिस ने इसे संगठित अपराध मानते हुए बीएनएस की धारा 111 के तहत प्रकरण को प्रसारित किया है।

       विदित हो कि सहआरोपी चंद्रकांत निषाद उर्फ बाबू और रुकसार सारथी को थाना सिटी कोतवाली रायगढ़ में अपराध क्रमांक 472/25 धारा 22,29 एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार कर कार्रवाई की गई है । गिरफ्तार आरोपियों में—(1) किशन डंडारिया उर्फ अशोक (उम्र 33 वर्ष), निवासी नवधा चौक, बृजराज नगर, झारसुगुड़ा (ओडिशा) और (2) राजेश डंडारिया (उम्र 35 वर्ष), निवासी नवधा चौक, बृजराज नगर, झारसुगुड़ा (ओडिशा) शामिल हैं। दोनों को आज न्यायालय में पेश कर रिमांड पर भेजा गया है।

        यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल के दिशा-निर्देशन एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री मयंक मिश्रा के मार्गदर्शन में की गई। टीम में सहायक उप निरीक्षक नंद कुमार सारथी, प्रधान आरक्षक श्यामदेव साहू और आरक्षक अभय नारायण यादव की विशेष भूमिका रही।

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |