Azaad Bharat
Breaking
🔴 Big Breking News/रायपुर में 6 माह की मासूम को पिता ने दो बार जमीन पर पटका, AIIMS में भर्ती 🔴 विजयदशमी पर रायगढ़ पुलिस लाइन में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ शस्त्र पूजन 🔴 यूनिटी मेटा टोकन में निवेश पर भारी मुनाफे का लालच देकर 11.60 लाख रुपये की ठगी, रायगढ़ साइबर पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार 🔴 दुर्ग के जेडी स्टील प्लांट में दर्दनाक हादसा: 1600 डिग्री का पिघला लोहा ठेकेदार पर गिरा, इलाज के दौरान मौत 🔴 केलो डेम के पास युवक-युवती से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने भेजा जेल 🔴 बिलासपुर में हेरोइन के साथ महिला गिरफ्तार, 5 ग्राम मादक पदार्थ और मोबाइल जब्त; ₹1.08 लाख का सामान बरामद 🔴 छत्तीसगढ़: सूरजपुर में महिला शिक्षक और 12वीं के छात्र बेटे की हत्या, प्रेम संबंध और 20 लाख के लोन का विवाद चर्चा में 🔴 नाबालिग छात्रा के यौन शोषण के आरोप में पुलिस ने सिविल सर्जन को शनिवार देर रात हिरासत में लिया 🔴 Big Breking/नाना पाटेकर का निधन, 75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस 🔴 मोबाइल टावर से बैटरी चोरी करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, तमनार पुलिस ने चोरी की 2 बैटरियां की बरामद कर भेजा जेल 🔴 Big Breking News/रायपुर में 6 माह की मासूम को पिता ने दो बार जमीन पर पटका, AIIMS में भर्ती 🔴 विजयदशमी पर रायगढ़ पुलिस लाइन में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ शस्त्र पूजन 🔴 यूनिटी मेटा टोकन में निवेश पर भारी मुनाफे का लालच देकर 11.60 लाख रुपये की ठगी, रायगढ़ साइबर पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार 🔴 दुर्ग के जेडी स्टील प्लांट में दर्दनाक हादसा: 1600 डिग्री का पिघला लोहा ठेकेदार पर गिरा, इलाज के दौरान मौत 🔴 केलो डेम के पास युवक-युवती से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने भेजा जेल 🔴 बिलासपुर में हेरोइन के साथ महिला गिरफ्तार, 5 ग्राम मादक पदार्थ और मोबाइल जब्त; ₹1.08 लाख का सामान बरामद 🔴 छत्तीसगढ़: सूरजपुर में महिला शिक्षक और 12वीं के छात्र बेटे की हत्या, प्रेम संबंध और 20 लाख के लोन का विवाद चर्चा में 🔴 नाबालिग छात्रा के यौन शोषण के आरोप में पुलिस ने सिविल सर्जन को शनिवार देर रात हिरासत में लिया 🔴 Big Breking/नाना पाटेकर का निधन, 75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस 🔴 मोबाइल टावर से बैटरी चोरी करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, तमनार पुलिस ने चोरी की 2 बैटरियां की बरामद कर भेजा जेल

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

एक्सक्लूसिव छत्तीसगढ़ क्राइम व्यापार देश दुनिया राशिफल मनोरंजन अन्य खेल राजनीति
होम क्राइम पिता की हत्या करने वाला बेटा गिरफ़्तार, खरसिया पुलिस ने भेजा रिमांड...
पिता की हत्या करने वाला बेटा गिरफ़्तार, खरसिया पुलिस ने भेजा रिमांड पर, खरसिया के ग्राम बकेली की घटना
क्राइम

पिता की हत्या करने वाला बेटा गिरफ़्तार, खरसिया पुलिस ने भेजा रिमांड पर, खरसिया के ग्राम बकेली की घटना

Azaad Bharat Desk 11 July 2025
Share :
Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3


Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 6
Advertisement 7
Advertisement 8
Advertisement 9
Advertisement 10
Advertisement 11
Advertisement 12
Advertisement 13
Advertisement 14
Advertisement 15
Advertisement 16
Advertisement 17


Azaad-bharat News /   *10 जुलाई 2025, रायगढ़*- खरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम बकेली में पिता-पुत्र के बीच घरेलू विवाद इतना बढ़ गया कि बेटे ने टांगी से हमला कर अपने ही पिता की हत्या कर दी। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है और आज न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

         मामले की जानकारी के अनुसार, कल दिनांक 09 जुलाई 2025 को खरसिया पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम बकेली निवासी एक घायल व्यक्ति को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल लाया गया है, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान संतोष गबेल (65 वर्ष) के रूप में हुई। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया और मामले की जांच शुरू की।

         मृतक की पत्नी श्रीमती माधुरी गबेल (59 वर्ष), जो आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं, ने थाने में दर्ज रिपोर्ट में बताया कि उनका पति संतोष गबेल शराब पीने का आदी था और नशे की हालत में अक्सर घर में विवाद करता था। घटना वाली रात 8 जुलाई को रात करीब सवा आठ बजे उनका बेटा कुश कुमार गबेल उर्फ लोधु गबेल (32 वर्ष) घर में भोजन कर रहा था, तभी संतोष गबेल हाथ में टांगी लेकर आया और बेटे से लड़ाई करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा। विवाद बढ़ने पर दोनों घर से बाहर निकल गए, जहां कुश गबेल ने पिता के हाथ से टांगी छीनकर उसी से उसके गले पर दो-तीन बार प्राणघातक वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल संतोष गबेल को गांव वालों की मदद से खरसिया अस्पताल लाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

        खरसिया पुलिस ने पत्नी की रिपोर्ट पर आरोपी कुश कुमार गबेल के विरुद्ध अपराध क्रमांक 371/2025 धारा 103(1) बीएनएस के तहत हत्या का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घटनास्थल से टांगी, खून से सने कपड़े व अन्य अहम साक्ष्य जब्त कर लिए हैं। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई और आज उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

         संपूर्ण जांच व कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश जांगड़े, उप निरीक्षक अमरनाथ शुक्ला, सहायक उप निरीक्षक उमाशंकर धृतांत एवं हमराह स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |