Azaad Bharat
Breaking
🔴 Big Breking News/रायपुर में 6 माह की मासूम को पिता ने दो बार जमीन पर पटका, AIIMS में भर्ती 🔴 विजयदशमी पर रायगढ़ पुलिस लाइन में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ शस्त्र पूजन 🔴 यूनिटी मेटा टोकन में निवेश पर भारी मुनाफे का लालच देकर 11.60 लाख रुपये की ठगी, रायगढ़ साइबर पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार 🔴 दुर्ग के जेडी स्टील प्लांट में दर्दनाक हादसा: 1600 डिग्री का पिघला लोहा ठेकेदार पर गिरा, इलाज के दौरान मौत 🔴 केलो डेम के पास युवक-युवती से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने भेजा जेल 🔴 बिलासपुर में हेरोइन के साथ महिला गिरफ्तार, 5 ग्राम मादक पदार्थ और मोबाइल जब्त; ₹1.08 लाख का सामान बरामद 🔴 छत्तीसगढ़: सूरजपुर में महिला शिक्षक और 12वीं के छात्र बेटे की हत्या, प्रेम संबंध और 20 लाख के लोन का विवाद चर्चा में 🔴 नाबालिग छात्रा के यौन शोषण के आरोप में पुलिस ने सिविल सर्जन को शनिवार देर रात हिरासत में लिया 🔴 Big Breking/नाना पाटेकर का निधन, 75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस 🔴 मोबाइल टावर से बैटरी चोरी करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, तमनार पुलिस ने चोरी की 2 बैटरियां की बरामद कर भेजा जेल 🔴 Big Breking News/रायपुर में 6 माह की मासूम को पिता ने दो बार जमीन पर पटका, AIIMS में भर्ती 🔴 विजयदशमी पर रायगढ़ पुलिस लाइन में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ शस्त्र पूजन 🔴 यूनिटी मेटा टोकन में निवेश पर भारी मुनाफे का लालच देकर 11.60 लाख रुपये की ठगी, रायगढ़ साइबर पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार 🔴 दुर्ग के जेडी स्टील प्लांट में दर्दनाक हादसा: 1600 डिग्री का पिघला लोहा ठेकेदार पर गिरा, इलाज के दौरान मौत 🔴 केलो डेम के पास युवक-युवती से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने भेजा जेल 🔴 बिलासपुर में हेरोइन के साथ महिला गिरफ्तार, 5 ग्राम मादक पदार्थ और मोबाइल जब्त; ₹1.08 लाख का सामान बरामद 🔴 छत्तीसगढ़: सूरजपुर में महिला शिक्षक और 12वीं के छात्र बेटे की हत्या, प्रेम संबंध और 20 लाख के लोन का विवाद चर्चा में 🔴 नाबालिग छात्रा के यौन शोषण के आरोप में पुलिस ने सिविल सर्जन को शनिवार देर रात हिरासत में लिया 🔴 Big Breking/नाना पाटेकर का निधन, 75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस 🔴 मोबाइल टावर से बैटरी चोरी करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, तमनार पुलिस ने चोरी की 2 बैटरियां की बरामद कर भेजा जेल

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

एक्सक्लूसिव छत्तीसगढ़ क्राइम व्यापार देश दुनिया राशिफल मनोरंजन अन्य खेल राजनीति
होम क्राइम छट्ठी कार्यक्रम में मामूली विवाद पर वृद्ध की हत्या, खरसिया पुलिस ने...
छट्ठी कार्यक्रम में मामूली विवाद पर वृद्ध की हत्या, खरसिया पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या और आर्म्स एक्ट में भेजा जेल
क्राइम

छट्ठी कार्यक्रम में मामूली विवाद पर वृद्ध की हत्या, खरसिया पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या और आर्म्स एक्ट में भेजा जेल

Azaad Bharat Desk 05 July 2025
Share :
Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3


Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 6
Advertisement 7
Advertisement 8
Advertisement 9
Advertisement 10
Advertisement 11
Advertisement 12
Advertisement 13
Advertisement 14
Advertisement 15
Advertisement 16
Advertisement 17

Azaad-bharat News /   *रायगढ़ 5 जुलाई 2025*-  खरसिया क्षेत्र के ग्राम तुरेकेला में छट्ठी कार्यक्रम के दौरान मामूली विवाद ने बड़ा रूप ले लिया। कार्यक्रम में शामिल अर्जुन खड़िया नामक युवक ने 65 वर्षीय केन्दाराम खड़िया की तलवार से हमला कर हत्या कर दी। घटना 3 जुलाई 2025 की रात की है, जिसके बाद खरसिया पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त तलवार भी जब्त कर ली है। आरोपी को गिरफ्तार कर आज खरसिया न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

              मामले की जानकारी देते हुए मृतक की बेटी सुकवारा बाई खड़िया ने थाना खरसिया में रिपोर्ट दर्ज करायी। उसने बताया कि 3 जुलाई को उनके घर के पास संपत खड़िया के यहां छट्ठी कार्यक्रम चल रहा था, जिसमें गांव के कई लोग शामिल थे। उसी दौरान रात करीब सात बजे अर्जुन खड़िया और जगन्नाथ खड़िया के बीच हंसी-मजाक में विवाद हो गया। कार्यक्रम में उपस्थित केन्दाराम खड़िया सहित जवाहर खड़िया, जीवन खड़िया, बुटीलाल और रामकुमार ने दोनों को समझाइश देकर मामला शांत कराया। लेकिन अर्जुन खड़िया गुस्से में वहां से चला गया।

          कुछ देर बाद अर्जुन तलवार लेकर वापस लौटा और कार्यक्रम में मौजूद लोगों को डराने-धमकाने लगा। केन्दाराम ने उसे फिर समझाया, लेकिन अर्जुन नहीं माना। थोड़ी देर बाद जब केन्दाराम पेशाब करने बाहर गये, तभी अर्जुन ने पीछे से उन पर तलवार से वार कर दिया, जिससे मौके पर ही केन्दाराम की मौत हो गई। घटना के बाद अर्जुन तलवार लेकर फरार हो गया।

           हत्या के इस मामले में थाना खरसिया में अपराध क्रमांक 366/2025 धारा 103 (1) भारतीय न्याय संहिता एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया। खरसिया थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश जांगड़े के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी अर्जुन खड़िया को पकड़ने में सफलता पाई। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार किया है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त तलवार भी बरामद कर ली है। आरोपी अर्जुन सिंह खड़िया पिता स्व. रावना खड़िया उम्र 26 वर्ष साकिन तुरेकेला खडियापारा थाना को आज न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है । अर्जुन सिंह खड़िया, हमाली (मजदूरी) का काम करता था, उसका और मृतक केन्दाराम खड़िया का घर समीप है ।

     एसपी श्री दिव्यांग पटेल के दिशा-निर्देशन एवं एसडीओपी प्रभात पटेल के मार्गदर्शन में निरीक्षक राजेश जांगड़े, उप निरीक्षक अमरनाथ शुक्ला, प्रधान आरक्षक अशोक देवांगन, आरक्षक योगेश साहू और सत्यनारायण सिदार की टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया।

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |