Azaad Bharat
Breaking
🔴 जय कन्हैया लाल की! कृष्ण जन्मोत्सव में डूबा मथुरा, गूंज रहा ‘नंद के आनंद भयो’ 🔴 Big Breking/ऑपरेशन आघात” में रायगढ़ पुलिस का बड़ा प्रहार, यूपी के 8 गांजा तस्कर गिरफ्तार 🔴 राज्य स्तरीय सम्मान से जशपुर का बढ़ा गौरव 🔴 ऑपरेशन क्लीन हंट" में घरघोड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हत्या के प्रयास के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार 🔴 ऑपरेशन क्लीन हंट" में घरघोड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हत्या के प्रयास के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार 🔴 ढिमरापुर चौक में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूटी सवार युवती की मौत, खराब सड़क को लेकर लोगों में आक्रोश 🔴 Big Breking News/ ब्रेकिंग न्यूज़ | रायगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा 🔴 जेलों में बंदियों को मिलेगा निशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण, ओपन जेल बेमेतरा में खुलेगा ITI 🔴 अभियान संवेदना: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को खरसिया पुलिस ने मामा के घर से दबोचा 🔴 रैरूमाखुर्द पुलिस की कार्रवाई : रथ मेला में किशोर से मारपीट करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार, गए जेल 🔴 जय कन्हैया लाल की! कृष्ण जन्मोत्सव में डूबा मथुरा, गूंज रहा ‘नंद के आनंद भयो’ 🔴 Big Breking/ऑपरेशन आघात” में रायगढ़ पुलिस का बड़ा प्रहार, यूपी के 8 गांजा तस्कर गिरफ्तार 🔴 राज्य स्तरीय सम्मान से जशपुर का बढ़ा गौरव 🔴 ऑपरेशन क्लीन हंट" में घरघोड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हत्या के प्रयास के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार 🔴 ऑपरेशन क्लीन हंट" में घरघोड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हत्या के प्रयास के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार 🔴 ढिमरापुर चौक में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूटी सवार युवती की मौत, खराब सड़क को लेकर लोगों में आक्रोश 🔴 Big Breking News/ ब्रेकिंग न्यूज़ | रायगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा 🔴 जेलों में बंदियों को मिलेगा निशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण, ओपन जेल बेमेतरा में खुलेगा ITI 🔴 अभियान संवेदना: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को खरसिया पुलिस ने मामा के घर से दबोचा 🔴 रैरूमाखुर्द पुलिस की कार्रवाई : रथ मेला में किशोर से मारपीट करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार, गए जेल

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

एक्सक्लूसिव छत्तीसगढ़ क्राइम व्यापार देश दुनिया राशिफल मनोरंजन अन्य खेल राजनीति
होम क्राइम सरिया हेराफेरी का खुलासा: मुख्य आरोपी समेत दो गिरफ्तार, 11 टन चोरी ...
सरिया हेराफेरी का खुलासा: मुख्य आरोपी समेत दो गिरफ्तार, 11 टन चोरी का माल बरामद
क्राइम

सरिया हेराफेरी का खुलासा: मुख्य आरोपी समेत दो गिरफ्तार, 11 टन चोरी का माल बरामद

Harshad Dewangan 16 June 2025
Share :
Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2


Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 6
Advertisement 7
Advertisement 8
Advertisement 9
Advertisement 10
Advertisement 11
Advertisement 12
Advertisement 13
Advertisement 14
Advertisement 15
Advertisement 16
Advertisement 17
Advertisement 18
Advertisement 19


     Azaad-bharat News/*रायगढ़, 16 जून 2025* — पूंजीपथरा पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए 15 टन सरिया हेराफेरी मामले में मुख्य आरोपी ट्रक चालक हेमंत साहू उर्फ राधेश्याम साहू सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का लगभग 11 टन माल बरामद कर लिया है। यह कार्यवाही पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल के निर्देशन और डीएसपी  अनिल विश्वकर्मा के मार्गदर्शन में की गई, जिसमें थाना प्रभारी राकेश मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने उड़ीसा के विभिन्न जिलों में दबिश देकर आरोपियों को गिरफ्तार किया।

          मामला 31 मई 2025 को सामने आया था, जब ट्रांसपोर्टर "साहू रोड लाइन रायगढ़" के ट्रक क्रमांक CG 04 NY 4465 में अजय इंगाड रोलिंग मिल से जैजैपुर, बाराद्वार के लिए लगभग ₹7.80 लाख मूल्य की 15 टन सरिया रवाना की गई थी। चालक राधेश्याम साहू को माल निर्धारित स्थान पर पहुंचाना था, लेकिन 1 जून तक माल नहीं पहुंचा और उसका मोबाइल बंद हो गया। इस संदिग्ध परिस्थिति में मिल प्रबंधन ने 3 जून को पूंजीपथरा थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिस पर अपराध क्रमांक 139/2025 धारा 316(3) भा.दं.सं. (बीएनएस) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर जांच शुरू हुई।

     जांच में पुलिस को सूचना मिली कि ओडिशा के दीप्तीपुर स्थित एक पेट्रोल पंप के पास ट्रक खाली हालत में खड़ा है, जिसे तत्काल जप्त किया गया। जांच में ट्रक चालक के साथी मनोज मोटारी, निवासी पंचभैया, थाना पदमपुर, जिला बरगढ़ का नाम सामने आया, जिसे गिरफ्तार कर उसके पास से 4 टन सरिया बरामद की गई। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने चोरी की सरिया राधेश्याम साहू से खरीदी थी।

         मुख्य आरोपी राधेश्याम की लोकेशन का सुराग मिलने पर 15 जून को पुलिस ने उड़ीसा के बडपदर, थाना आगलपुर में दबिश दी और आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि उसने 15 टन सरिया में से 4 टन मनोज मोटारी को, 3 टन सरिया रोहित डनसेना को ग्राम मधा में बेची थी और शेष 8 टन सरिया अपने घर में छिपाकर रखी थी। पुलिस ने उसके कब्जे से 8 टन सरिया बरामद कर ली। आरोपी रोहित डनसेना से ग्राम मधा, थाना मेलछामुंडा में 40 बंडल यानी लगभग 3 टन सरिया भी बरामद की गई है।


*गिरफ्तार आरोपी* :

1. हेमंत साहू उर्फ राधेश्याम साहू, पिता उग्रसेन साहू, उम्र 31 वर्ष, निवासी बाबुपाली, बडपदर, थाना आगलपुर, जिला बलांगिर, उड़ीसा।

2. रोहित डनसेना, पिता गोपीनाथ डनसेना, उम्र 35 वर्ष, निवासी मधा, थाना मेलछामुंडा, जिला बरगढ़, उड़ीसा।


      दोनों आरोपियों को विरुद्ध धारा 316(3)+ 317(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस की यह कार्रवाई लगातार निगरानी, तकनीकी विश्लेषण और अंतरराज्यीय समन्वय का नतीजा है, जिससे कुल 11 टन चोरी का सरिया बरामद किया गया है और फरार आरोपी भी सलाखों के पीछे पहुंच गया।

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |