Azaad Bharat
Breaking
🔴 ढिमरापुर चौक में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूटी सवार युवती की मौत, खराब सड़क को लेकर लोगों में आक्रोश 🔴 Big Breking News/ ब्रेकिंग न्यूज़ | रायगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा 🔴 जेलों में बंदियों को मिलेगा निशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण, ओपन जेल बेमेतरा में खुलेगा ITI 🔴 अभियान संवेदना: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को खरसिया पुलिस ने मामा के घर से दबोचा 🔴 रैरूमाखुर्द पुलिस की कार्रवाई : रथ मेला में किशोर से मारपीट करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार, गए जेल 🔴 1700 फीट लंबे तिरंगे के साथ कुनकुरी में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, 5 हजार से अधिक लोग हुए शामिल 🔴 आयुष्मान कार्ड में गड़बड़ी की शिकायत पर कल्याण हॉस्पिटल पर कार्रवाई की तैयारी, लाइसेंस रद्द करने की अनुशंसा 🔴 रूस से भारत का कच्चा तेल आयात फिर रिकॉर्ड स्तर पर, जुलाई में 55% से ज्यादा रही हिस्सेदारी 🔴 गुलाम जम्मू-कश्मीर चुनाव में PML-N का दबदबा, 25 सीटों पर जीत; सरकार बनाने की राह आसान 🔴 15 अगस्त पर छत्तीसगढ़ की राजनीति का नया सवाल: आजादी के 79 साल बाद विकास, लोकतंत्र और आदिवासी अधिकार कितने मजबूत? 🔴 ढिमरापुर चौक में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूटी सवार युवती की मौत, खराब सड़क को लेकर लोगों में आक्रोश 🔴 Big Breking News/ ब्रेकिंग न्यूज़ | रायगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा 🔴 जेलों में बंदियों को मिलेगा निशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण, ओपन जेल बेमेतरा में खुलेगा ITI 🔴 अभियान संवेदना: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को खरसिया पुलिस ने मामा के घर से दबोचा 🔴 रैरूमाखुर्द पुलिस की कार्रवाई : रथ मेला में किशोर से मारपीट करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार, गए जेल 🔴 1700 फीट लंबे तिरंगे के साथ कुनकुरी में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, 5 हजार से अधिक लोग हुए शामिल 🔴 आयुष्मान कार्ड में गड़बड़ी की शिकायत पर कल्याण हॉस्पिटल पर कार्रवाई की तैयारी, लाइसेंस रद्द करने की अनुशंसा 🔴 रूस से भारत का कच्चा तेल आयात फिर रिकॉर्ड स्तर पर, जुलाई में 55% से ज्यादा रही हिस्सेदारी 🔴 गुलाम जम्मू-कश्मीर चुनाव में PML-N का दबदबा, 25 सीटों पर जीत; सरकार बनाने की राह आसान 🔴 15 अगस्त पर छत्तीसगढ़ की राजनीति का नया सवाल: आजादी के 79 साल बाद विकास, लोकतंत्र और आदिवासी अधिकार कितने मजबूत?

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

एक्सक्लूसिव छत्तीसगढ़ क्राइम व्यापार देश दुनिया राशिफल मनोरंजन अन्य खेल राजनीति
होम क्राइम चक्रधरनगर पुलिस की अवैध शराब पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, तीन अलग-अलग जगह...
चक्रधरनगर पुलिस की अवैध शराब पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, तीन अलग-अलग जगहों से 23 लीटर महुआ शराब और 56 पाव देशी प्लेन जब्त, तस्करी में इस्तेमाल मोटरसाइकिल भी जप्त
क्राइम

चक्रधरनगर पुलिस की अवैध शराब पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, तीन अलग-अलग जगहों से 23 लीटर महुआ शराब और 56 पाव देशी प्लेन जब्त, तस्करी में इस्तेमाल मोटरसाइकिल भी जप्त

Harshad Dewangan 01 June 2025
Share :
Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2


Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 6
Advertisement 7
Advertisement 8
Advertisement 9
Advertisement 10
Advertisement 11
Advertisement 12
Advertisement 13
Advertisement 14
Advertisement 15
Advertisement 16
Advertisement 17
Advertisement 18
Advertisement 19


 Azaad-bharat News / *1 जून, रायगढ़* । जिले में अवैध शराब कारोबार पर शिकंजा कसने के लिए चक्रधरनगर पुलिस ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम बनखेता और महापल्ली में तीन अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर 23 लीटर महुआ शराब और 56 पाव देशी प्लेन शराब बरामद की। साथ ही शराब की तस्करी में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है। यह संपूर्ण कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल के दिशा-निर्देशन में थाना प्रभारी निरीक्षक अमित शुक्ला के नेतृत्व में की गई।

        पहली कार्रवाई ग्राम बनखेता में की गई, जहां आरोपी सुकरू उरांव पिता लेधीराम उरांव (40 वर्ष) के कब्जे से दस लीटर की प्लास्टिक जरिकेन में भरी 08 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की गई, जिसकी अनुमानित कीमत ₹800 बताई गई है। दूसरी कार्रवाई महापल्ली के मेन रोड धरम चौक पर की गई, जहां चक्रधरनगर पुलिस ने नाकाबंदी कर आरोपी परमेश्वर सतनामी पिता जगमोहन सतनामी (28 वर्ष), निवासी महापल्ली को मोटरसाइकिल से शराब तस्करी करते हुए रंगे हाथ पकड़ा। उसके पास से एक बैग में रखे 56 पाव देशी प्लेन शराब, जिसकी कीमत ₹5,040 और तस्करी में प्रयुक्त लाल रंग की ग्लैमर मोटरसाइकिल (क्रमांक CG 13 AD 5652) जिसकी कीमत ₹25,000 है, को मिलाकर कुल ₹30,040 की सामग्री जब्त की गई।

            तीसरी कार्रवाई में ग्राम महापल्ली में ही बटमूल कॉलेज के पास मुखबिर की सूचना पर दबिश दी गई, जहां आरोपी शंकर सतनामी पिता जगमोहन सतनामी (22 वर्ष) को उसके घर के बाहर बिक्री हेतु रखी 15 लीटर महुआ शराब के साथ पकड़ा गया। जब्त की गई शराब की कीमत लगभग ₹3,000 है।

       तीनों मामलों में चक्रधरनगर थाना में पृथक-पृथक अपराध क्रमांक 234/2025, 235/2025, 236/2025 अंतर्गत धारा 34(2), 59(क) आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

       इस अभियान में थाना प्रभारी निरीक्षक अमित शुक्ला के साथ सहायक उप निरीक्षक आशिक रात्रे, प्रधान आरक्षक संजय तिवारी, श्यामदेव साहू, आरक्षक अभय यादव, सुशील मिंज, चंद्र कुमार बंजारे, मीनकेतन पटेल, राजेश कुमार सिदार और महिला आरक्षक अनिता बेक की विशेष भूमिका रही।  अवैध शराब के खिलाफ यह अभियान आगे भी पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगा।

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |