Azaad Bharat
Breaking
🔴 श्याम दरबार में गूंजी किलकारी : सुनील-सीमा दंपति ने पोती वियाना के हाथों से बाबा को लगवाया छप्पन भोग 🔴 कोड़ातराई में 1.21 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा पीएम श्री स्कूल भवन, वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने किया भूमिपूजन 🔴 जय कन्हैया लाल की! कृष्ण जन्मोत्सव में डूबा मथुरा, गूंज रहा ‘नंद के आनंद भयो’ 🔴 Big Breking/ऑपरेशन आघात” में रायगढ़ पुलिस का बड़ा प्रहार, यूपी के 8 गांजा तस्कर गिरफ्तार 🔴 राज्य स्तरीय सम्मान से जशपुर का बढ़ा गौरव 🔴 ऑपरेशन क्लीन हंट" में घरघोड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हत्या के प्रयास के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार 🔴 ऑपरेशन क्लीन हंट" में घरघोड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हत्या के प्रयास के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार 🔴 ढिमरापुर चौक में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूटी सवार युवती की मौत, खराब सड़क को लेकर लोगों में आक्रोश 🔴 Big Breking News/ ब्रेकिंग न्यूज़ | रायगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा 🔴 जेलों में बंदियों को मिलेगा निशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण, ओपन जेल बेमेतरा में खुलेगा ITI 🔴 श्याम दरबार में गूंजी किलकारी : सुनील-सीमा दंपति ने पोती वियाना के हाथों से बाबा को लगवाया छप्पन भोग 🔴 कोड़ातराई में 1.21 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा पीएम श्री स्कूल भवन, वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने किया भूमिपूजन 🔴 जय कन्हैया लाल की! कृष्ण जन्मोत्सव में डूबा मथुरा, गूंज रहा ‘नंद के आनंद भयो’ 🔴 Big Breking/ऑपरेशन आघात” में रायगढ़ पुलिस का बड़ा प्रहार, यूपी के 8 गांजा तस्कर गिरफ्तार 🔴 राज्य स्तरीय सम्मान से जशपुर का बढ़ा गौरव 🔴 ऑपरेशन क्लीन हंट" में घरघोड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हत्या के प्रयास के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार 🔴 ऑपरेशन क्लीन हंट" में घरघोड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हत्या के प्रयास के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार 🔴 ढिमरापुर चौक में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूटी सवार युवती की मौत, खराब सड़क को लेकर लोगों में आक्रोश 🔴 Big Breking News/ ब्रेकिंग न्यूज़ | रायगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा 🔴 जेलों में बंदियों को मिलेगा निशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण, ओपन जेल बेमेतरा में खुलेगा ITI

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

एक्सक्लूसिव छत्तीसगढ़ क्राइम व्यापार देश दुनिया राशिफल मनोरंजन अन्य खेल राजनीति
होम क्राइम छाल के ग्राम कीदा में हुई महिला व दो बच्चों की निर्मम हत्या का 72 घ...
छाल के ग्राम कीदा में हुई महिला व दो बच्चों की निर्मम हत्या का 72 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा
क्राइम

छाल के ग्राम कीदा में हुई महिला व दो बच्चों की निर्मम हत्या का 72 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा

Harshad Dewangan 27 May 2025
Share :
Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2

Azaad-bharat News/छाल/रायगढ़/छत्तीसगढ़.


Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 6
Advertisement 7
Advertisement 8
Advertisement 9
Advertisement 10
Advertisement 11
Advertisement 12
Advertisement 13
Advertisement 14
Advertisement 15
Advertisement 16
Advertisement 17
Advertisement 18
Advertisement 19

●  *पति ही निकला मास्टरमाइंड- रची पत्नी थी हत्या की साजिश, दोस्त से करवाई वारदात*


●  *महज 5 डिसमिल जमीन और पैसों के लालच में दोस्त बना कातिल*


●  *वारदात को अंजाम देने दरवाज़े कुण्डी ढील से लेकर हथियार की चोरी तक – रची गई थी पूरी  पटकथा*


●  *पुलिस ने किया टांगी बरामद, आरोपियों को भेजा गया न्यायिक रिमांड पर*


●  *पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में बनी स्पेशल टीम, साइबर सेल से लेकर डॉग स्क्वाड तक ने निभाई अहम भूमिका*


*रायगढ़, 27 मई 2025* – पुलिस महानिरीक्षक डॉ. संजीव शुक्ला के दिशा निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के मार्गदर्शन पर रायगढ़ पुलिस ने थाना छाल अंतर्गत कीदा गांव में महिला एवं उसके दो बच्चों की हत्या के मामले का पर्दाफाश करते हुए मृतका के *पति महेंद्र साहू (43) और उसके मित्र भागीरथी राठिया (35)* को गिरफ्तार कर लिया है।


 *घर से आई बदबू से खुला राज*-


       22 मई को ग्राम कीदा के सरपंच सीताराम राठिया ने थाना छाल में सूचना दी कि महेंद्र साहू के घर से तेज बदबू आ रही है, जिससे किसी अनहोनी की आशंका जताई गई। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल, एसडीओपी खरसिया प्रभात पटेल, छाल, घरघोड़ा पुलिस, साइबर सेल, एफएसएल और डॉग स्क्वाड की टीम मौके पर पहुंची।

     दरवाजा तोड़ने पर घर के भीतर खाट पर सुकांति साहू (35), उसका पुत्र युगल (15) और पुत्री प्राची (12) के सड़े-गले शव मिले, जिनके शरीर पर धारदार हथियार के गंभीर घाव थे। शवों की स्थिति देखकर स्पष्ट था कि हत्या कई दिन पूर्व की गई थी। छाल पुलिस ने तत्काल मर्ग कायम कर अज्ञात आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 103(1) के तहत अपराध क्रमांक 102/2025 दर्ज किया।


*पति निकला साजिशकर्ता,दोस्त बना हत्यारा*


     मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने स्वयं घटनास्थल पर कैंप डालकर जांच की निगरानी की। एसडीओपी खरसिया के सुपरविजन में थाना छाल, घरघोड़ा, खरसिया और साइबर सेल की संयुक्त टीमें बनाई गईं।

        जांच पड़ताल में मृतका के पति महेंद्र साहू पर शुरू से ही शक गहराया था। गवाहों और मृतका के मायके वालों ने बताया कि महेंद्र साहू उसकी पत्नी के साथ कई बार बुरी तरह से मारपीट किया था, महेंद्र अक्सर अपने दोस्तों को घर में बुलाकर पार्टी मानता जो सुकांति को पसंद नहीं थी । पुलिस अधीक्षक ने महेंद्र और उसके दोस्तों पर फोकस करने के निर्देश दिए, तभी कुछ मजबूत साक्ष्य पुलिस टीम के हाथ लगे और संदेहियों से उन साक्ष्य को लेकर पूछताछ की गई । अंततः  महेंद्र साहू और उसके दोस्त भागीरथी राठिया नेअपना अपराध कबूल करते हुए बताया कि महेंद्र ने अपनी पत्नी के आए दिन झगड़ा विवाद को लेकर कर उसकी हत्या की योजना रची। हत्या के बदले अपने दोस्त भागीरथी राठिया को 5 डिसमिल जमीन और मुआवजे से कुछ राशि देने का वादा किया गया।


     प्लान के तहत महेंद्र पहले ही घर का दरवाजा का कुण्डी को राड से इस तरह ढीला कर चुका था जिससे दरवाजा बाहर से आसानी से खुल सके। योजना के मुताबिक महेंद्र सोमवार को गांव से बाहर चला गया और रात में भागीरथी ने सुनसान का फायदा उठाकर टांगी से पहले सुकांति की, फिर उसके बच्चों की बेरहमी से हत्या कर दी।


*मजबूत साक्ष्य, पुख्ता कार्यवाही*


      पुलिस ने भागीरथी के मेमोरेंडम पर *ई-साक्ष्य* से वीडियो ग्राफी फोटोग्राफी कर घटना में प्रयुक्त हथियार (टांगी) और महेंद्र के मेमोरेंडम पर दरवाजा ढीला करने में उपयोग की गई लोहे की रॉड को बरामद किया है। वारदात में आरोपियों की संख्या और षड्यंत्र को लेकर *धारा 61(2), 3(5) BNS* बढ़ाया गया है, दोनों आरोपियों को आज गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।


*टीमवर्क से हुआ बड़ा खुलासा*

     इस जघन्य अपराध का खुलासा पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन और एसडीओपी श्री प्रभात पटेल के सुपरविजन में हुआ। घटना का शीघ्र पटाक्षेप करने में थाना प्रभारी छाल निरीक्षक मोहन भारद्वाज, थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह बैस, थाना प्रभारी खरसिया राजेश जांगड़े, उप निरीक्षक मदन पटेल,  प्रधान आरक्षक शंभू प्रसाद पांडे, साइबर सेल के प्रधान आरक्षक राजेश पटेल, दुर्गेश सिंह, बृजलाल गुर्जर, आरक्षक प्रशांत पंडा, पुष्पेंद्र जाटवार, विक्रम सिंह, सुरेश सिदार, प्रताप बेहरा, धनंजय कश्यप, प्रधान आरक्षक सतीश पाठक (जूटमिल),  आरक्षक संदीप मिश्रा (थाना कोतवाली) प्रदीप तिवारी (थाना भूपदेवपुर) एवं थाना छाल के गोविंद बनर्जी, दिलीप सिदार, हरेंद्र पाल जगत के साथ थाना छाल, घरघोड़ा,  साइबर सेल टीम, एफएसएल और डॉग स्क्वाड सहित कुल 08 से अधिक टीम ने बेहतरीन तालमेल के साथ काम करते हुए इस सनसनीखेज हत्याकांड की गुत्थी को शीघ्र सुलझाया गया।

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |