Azaad Bharat
Breaking
🔴 केलो डेम के पास युवक-युवती से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने भेजा जेल 🔴 बिलासपुर में हेरोइन के साथ महिला गिरफ्तार, 5 ग्राम मादक पदार्थ और मोबाइल जब्त; ₹1.08 लाख का सामान बरामद 🔴 छत्तीसगढ़: सूरजपुर में महिला शिक्षक और 12वीं के छात्र बेटे की हत्या, प्रेम संबंध और 20 लाख के लोन का विवाद चर्चा में 🔴 नाबालिग छात्रा के यौन शोषण के आरोप में पुलिस ने सिविल सर्जन को शनिवार देर रात हिरासत में लिया 🔴 Big Breking/नाना पाटेकर का निधन, 75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस 🔴 मोबाइल टावर से बैटरी चोरी करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, तमनार पुलिस ने चोरी की 2 बैटरियां की बरामद कर भेजा जेल 🔴 मोबाइल टावर से बैटरी चोरी करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, तमनार पुलिस ने चोरी की 2 बैटरियां की बरामद कर भेजा जेल 🔴 शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा देकर ग्रामीण महिलाओं से 70.77 लाख की ठगी, रायगढ़ पुलिस ने आरोपी महिला को सक्ती से किया गिरफ्तार 🔴 *मिनीमाता चौक पर हुए लूट और बजरंगपारा में मारपीट का खुलासा, जूटमिल पुलिस ने एक युवक और दो विधि से संघर्षरत बालकों को लिया हिरासत में 🔴 साइबर जागृति अभियान के तहत रायगढ़ पुलिस की रचनात्मक पहल, लघु फिल्म प्रतियोगिता का भव्य समापन एवं सम्मान समारोह सम्पन्न 🔴 केलो डेम के पास युवक-युवती से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने भेजा जेल 🔴 बिलासपुर में हेरोइन के साथ महिला गिरफ्तार, 5 ग्राम मादक पदार्थ और मोबाइल जब्त; ₹1.08 लाख का सामान बरामद 🔴 छत्तीसगढ़: सूरजपुर में महिला शिक्षक और 12वीं के छात्र बेटे की हत्या, प्रेम संबंध और 20 लाख के लोन का विवाद चर्चा में 🔴 नाबालिग छात्रा के यौन शोषण के आरोप में पुलिस ने सिविल सर्जन को शनिवार देर रात हिरासत में लिया 🔴 Big Breking/नाना पाटेकर का निधन, 75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस 🔴 मोबाइल टावर से बैटरी चोरी करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, तमनार पुलिस ने चोरी की 2 बैटरियां की बरामद कर भेजा जेल 🔴 मोबाइल टावर से बैटरी चोरी करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, तमनार पुलिस ने चोरी की 2 बैटरियां की बरामद कर भेजा जेल 🔴 शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा देकर ग्रामीण महिलाओं से 70.77 लाख की ठगी, रायगढ़ पुलिस ने आरोपी महिला को सक्ती से किया गिरफ्तार 🔴 *मिनीमाता चौक पर हुए लूट और बजरंगपारा में मारपीट का खुलासा, जूटमिल पुलिस ने एक युवक और दो विधि से संघर्षरत बालकों को लिया हिरासत में 🔴 साइबर जागृति अभियान के तहत रायगढ़ पुलिस की रचनात्मक पहल, लघु फिल्म प्रतियोगिता का भव्य समापन एवं सम्मान समारोह सम्पन्न

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

एक्सक्लूसिव छत्तीसगढ़ क्राइम व्यापार देश दुनिया राशिफल मनोरंजन अन्य खेल राजनीति
होम खेल विश्व कप से पहले फिटनेस और गति पर ध्यान केंद्रित कर रही है महिला हॉ...
विश्व कप से पहले फिटनेस और गति पर ध्यान केंद्रित कर रही है महिला हॉकी टीम
खेल

विश्व कप से पहले फिटनेस और गति पर ध्यान केंद्रित कर रही है महिला हॉकी टीम

Azaad Bharat Desk 25 April 2022
Share :
Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2

बेंगलुरू। भारतीय महिला हॉकी टीम की कोच यानेक शोपमैन ने कहा है कि टीम अगले महीने होने वाले एफआईएच प्रो लीग मैचों और आगामी विश्व कप में अपना अच्छा प्रदर्शन जारी रखने के लिये अपनी फिटनेस और गति को बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करेगी। एफआईएच प्रो लीग के घरेलू चरण के मैचों में सफलता हासिल करने के बाद भारत अभी अंकतालिका में शीर्ष पर चल रहा है।

Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 6
Advertisement 7
Advertisement 8
Advertisement 9
Advertisement 10
Advertisement 11
Advertisement 12
Advertisement 13
Advertisement 14
Advertisement 15
Advertisement 16
Advertisement 17
Advertisement 18
Advertisement 19
Advertisement 20

भारतीय टीम ने अगले महीने होने वाले प्रो लीग के अंतिम चरण के मैचों और एक जुलाई से स्पेन और नीदरलैंड में होने वाले विश्व कप के लिये अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। भारत प्रो लीग में बेल्जियम, अर्जेंटीना और अमेरिका जैसी टीम का सामना करने के बाद विश्व कप में भाग लेगा।

शोपमैन ने यहां जारी विज्ञप्ति में कहा, हमने पिछले महीने अच्छी प्रगति की थी और हम उसी प्रदर्शन को आगे बढ़ाना चाहते हैं। उन्होंने कहा, हमारा ध्यान अपनी फिटनेस और गति के स्तर में बढ़ोतरी करने पर रहेगा और हम खेल की अपनी रणनीति को मूर्तरूप देने की कोशिश करेंगे। मैं चाहती हूं कि खिलाड़ी स्वयं ही अपने खेल में सुधार करने का बीड़ा उठायें क्योंकि वे जानते हैं कि उन्हें किस क्षेत्र में काम करने की जरूरत है।

मुख्य टीम के लिये शिविर यहां भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) केंद्र में रविवार 24 अप्रैल को शुरू हुआ और वह 31 मई 2022 तक चलेगा। शिविर में 36 खिलाड़ी भाग ले रही हैं जिनमें सविता, गुरजीत कौर, दीप ग्रेस एक्का, नवजोत कौर जैसी अनुभवी खिलाडिय़ों के अलावा बिचू देवी खरीबाम, इशिका चौधरी, शर्मिला देवी, सलीमा टेटे और लालरेमसियामी जैसी युवा खिलाड़ी भी शामिल हैं।
 

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |