Azaad Bharat
Breaking
🔴 जय कन्हैया लाल की! कृष्ण जन्मोत्सव में डूबा मथुरा, गूंज रहा ‘नंद के आनंद भयो’ 🔴 Big Breking/ऑपरेशन आघात” में रायगढ़ पुलिस का बड़ा प्रहार, यूपी के 8 गांजा तस्कर गिरफ्तार 🔴 राज्य स्तरीय सम्मान से जशपुर का बढ़ा गौरव 🔴 ऑपरेशन क्लीन हंट" में घरघोड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हत्या के प्रयास के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार 🔴 ऑपरेशन क्लीन हंट" में घरघोड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हत्या के प्रयास के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार 🔴 ढिमरापुर चौक में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूटी सवार युवती की मौत, खराब सड़क को लेकर लोगों में आक्रोश 🔴 Big Breking News/ ब्रेकिंग न्यूज़ | रायगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा 🔴 जेलों में बंदियों को मिलेगा निशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण, ओपन जेल बेमेतरा में खुलेगा ITI 🔴 अभियान संवेदना: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को खरसिया पुलिस ने मामा के घर से दबोचा 🔴 रैरूमाखुर्द पुलिस की कार्रवाई : रथ मेला में किशोर से मारपीट करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार, गए जेल 🔴 जय कन्हैया लाल की! कृष्ण जन्मोत्सव में डूबा मथुरा, गूंज रहा ‘नंद के आनंद भयो’ 🔴 Big Breking/ऑपरेशन आघात” में रायगढ़ पुलिस का बड़ा प्रहार, यूपी के 8 गांजा तस्कर गिरफ्तार 🔴 राज्य स्तरीय सम्मान से जशपुर का बढ़ा गौरव 🔴 ऑपरेशन क्लीन हंट" में घरघोड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हत्या के प्रयास के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार 🔴 ऑपरेशन क्लीन हंट" में घरघोड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हत्या के प्रयास के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार 🔴 ढिमरापुर चौक में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूटी सवार युवती की मौत, खराब सड़क को लेकर लोगों में आक्रोश 🔴 Big Breking News/ ब्रेकिंग न्यूज़ | रायगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा 🔴 जेलों में बंदियों को मिलेगा निशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण, ओपन जेल बेमेतरा में खुलेगा ITI 🔴 अभियान संवेदना: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को खरसिया पुलिस ने मामा के घर से दबोचा 🔴 रैरूमाखुर्द पुलिस की कार्रवाई : रथ मेला में किशोर से मारपीट करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार, गए जेल

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

एक्सक्लूसिव छत्तीसगढ़ क्राइम व्यापार देश दुनिया राशिफल मनोरंजन अन्य खेल राजनीति
होम क्राइम हाइवे पर बरातियों से हुई मारपीट मामले के चार आरोपियों को जूटमिल पुल...
हाइवे पर बरातियों से हुई मारपीट मामले के चार आरोपियों को जूटमिल पुलिस ने किया गिरफ्तार, आरोपियों पर आर्म्स एक्ट और गैर जमानतीय धाराओं के तहत कार्रवाई*
क्राइम

हाइवे पर बरातियों से हुई मारपीट मामले के चार आरोपियों को जूटमिल पुलिस ने किया गिरफ्तार, आरोपियों पर आर्म्स एक्ट और गैर जमानतीय धाराओं के तहत कार्रवाई*

Harshad Dewangan 01 May 2025
Share :
Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2


Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 6
Advertisement 7
Advertisement 8
Advertisement 9
Advertisement 10
Advertisement 11
Advertisement 12
Advertisement 13
Advertisement 14
Advertisement 15
Advertisement 16
Advertisement 17
Advertisement 18
Advertisement 19

  Azaad-bharat News /*30 अप्रैल, रायगढ़* । जूटमिल थाना क्षेत्र के पटेलपाली तिराहा में 20 अप्रैल की रात उस समय सनसनी फैल गई जब बरगढ़ से लौट रही एक बारात बस को कुछ युवकों ने बीच सड़क पर रोककर बस सवार युवकों से मारपीट की। मामले में जूटमिल थाना में गंभीर धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चाकू, तलवारनुमा कत्ता और डंडा बरामद किया है।

         प्राप्त जानकारी के अनुसार धांगरडीपा निवासी साहिल यादव (19 साल) ने थाना जूटमिल में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 20 अप्रैल की सुबह वह अपने मोहल्ले के रविंद्र यादव की बारात के साथ बस क्रमांक CG 13 AK 7466 से रायगढ़ से बरगढ़, उड़ीसा गया था। बरात में बावलीकुंआ रायगढ़ निवासी दुर्गेश महंत, हरीश यादव और आशीष निषाद भी शामिल थे। बारात के दौरान बरगढ़ में साहिल यादव और उक्त युवकों के बीच कहासुनी हुई थी, जो वहीं आपसी समझौते से सुलझा दी गई थी। मगर इसी विवाद को लेकर जब बारात रायगढ़ लौट रही थी, तो रात करीब 8 बजे पटेलपाली तिराहा में दुर्गेश महंत, हरीश यादव, आशीष निषाद और सुयश पांडेय ने हाईवे पर बस को रोक लिया।

              चारों आरोपियों ने चाकू और तलवार जैसे हथियार दिखाकर साहिल यादव को गालियां दी और जान से मारने की धमकी देने लगे। उन्होंने लाठी-डंडों से साहिल के साथ-साथ बस में सवार प्रकाश बरेठ, प्रभात यादव और राधेमोहन यादव से भी मारपीट की । पुलिस ने पीड़ितों का मेडिकल परीक्षण कराते हुए अपराध क्रमांक 137/2025 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 296, 351(2), 115(2), 126(2), 324(4), 3(5) बीएनएस एवं 25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया।

              आरोपियों की पतासाजी में जुटी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली, जिस पर थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत राव व उनकी टीम ने घेराबंदी कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उन्होंने अपने अपराध को स्वीकारते हुए हथियार छुपाए स्थान की जानकारी दी। उनकी निशानदेही पर एक धारदार चाकूनुमा कत्ता, एक पुराना लोहे का हथियार और डंडा बरामद किया गया है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

              गिरफ्तारी एवं बरामदगी की इस कार्रवाई में निरीक्षक प्रशांत राव, सहायक उप निरीक्षक भागीरथी चौधरी, प्रधान आरक्षक दिलदार कुरैशी एवं टीम के अन्य जवान शामिल रहे।

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |