Azaad Bharat
Breaking
🔴 जय कन्हैया लाल की! कृष्ण जन्मोत्सव में डूबा मथुरा, गूंज रहा ‘नंद के आनंद भयो’ 🔴 Big Breking/ऑपरेशन आघात” में रायगढ़ पुलिस का बड़ा प्रहार, यूपी के 8 गांजा तस्कर गिरफ्तार 🔴 राज्य स्तरीय सम्मान से जशपुर का बढ़ा गौरव 🔴 ऑपरेशन क्लीन हंट" में घरघोड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हत्या के प्रयास के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार 🔴 ऑपरेशन क्लीन हंट" में घरघोड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हत्या के प्रयास के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार 🔴 ढिमरापुर चौक में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूटी सवार युवती की मौत, खराब सड़क को लेकर लोगों में आक्रोश 🔴 Big Breking News/ ब्रेकिंग न्यूज़ | रायगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा 🔴 जेलों में बंदियों को मिलेगा निशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण, ओपन जेल बेमेतरा में खुलेगा ITI 🔴 अभियान संवेदना: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को खरसिया पुलिस ने मामा के घर से दबोचा 🔴 रैरूमाखुर्द पुलिस की कार्रवाई : रथ मेला में किशोर से मारपीट करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार, गए जेल 🔴 जय कन्हैया लाल की! कृष्ण जन्मोत्सव में डूबा मथुरा, गूंज रहा ‘नंद के आनंद भयो’ 🔴 Big Breking/ऑपरेशन आघात” में रायगढ़ पुलिस का बड़ा प्रहार, यूपी के 8 गांजा तस्कर गिरफ्तार 🔴 राज्य स्तरीय सम्मान से जशपुर का बढ़ा गौरव 🔴 ऑपरेशन क्लीन हंट" में घरघोड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हत्या के प्रयास के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार 🔴 ऑपरेशन क्लीन हंट" में घरघोड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हत्या के प्रयास के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार 🔴 ढिमरापुर चौक में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूटी सवार युवती की मौत, खराब सड़क को लेकर लोगों में आक्रोश 🔴 Big Breking News/ ब्रेकिंग न्यूज़ | रायगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा 🔴 जेलों में बंदियों को मिलेगा निशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण, ओपन जेल बेमेतरा में खुलेगा ITI 🔴 अभियान संवेदना: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को खरसिया पुलिस ने मामा के घर से दबोचा 🔴 रैरूमाखुर्द पुलिस की कार्रवाई : रथ मेला में किशोर से मारपीट करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार, गए जेल

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

एक्सक्लूसिव छत्तीसगढ़ क्राइम व्यापार देश दुनिया राशिफल मनोरंजन अन्य खेल राजनीति
होम क्राइम रायगढ़ में आईपीएल सट्टेबाजी रैकेट का भंडाफोड़: कोतवाली और चक्रधरनगर...
रायगढ़ में आईपीएल सट्टेबाजी रैकेट का भंडाफोड़: कोतवाली और चक्रधरनगर क्षेत्र से 03 सटोरिए गिरफ्तार, ₹1.75 लाख नकद बरामद
क्राइम

रायगढ़ में आईपीएल सट्टेबाजी रैकेट का भंडाफोड़: कोतवाली और चक्रधरनगर क्षेत्र से 03 सटोरिए गिरफ्तार, ₹1.75 लाख नकद बरामद

Harshad Dewangan 24 April 2025
Share :
Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2


Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 6
Advertisement 7
Advertisement 8
Advertisement 9
Advertisement 10
Advertisement 11
Advertisement 12
Advertisement 13
Advertisement 14
Advertisement 15
Advertisement 16
Advertisement 17
Advertisement 18
Advertisement 19


Azaad-bharat News  /छत्तीसगढ़/ *24 अप्रैल 2025, रायगढ़*— साइबर सेल की टीम के साथ कोतवाली और चक्रधरनगर पुलिस ने आईपीएल क्रिकेट सट्टेबाजी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत गांजा चौक स्थित एक पान मशाला दुकान से आरोपी अमित अग्रवाल तथा डिग्री कॉलेज सब्जी मंडी के पास से दो आरोपी अंकित बानी और भरत कुमार रोहिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से ₹1,75,000 नकद और 3 मोबाइल जब्त किया है। आरोपियों के विरूद्ध थाना कोतवाली और चक्रधरनगर में छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है ।


            पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल के दिशा निर्देशन और सीएसपी श्री आकाश शुक्ला, साइबर डीएसपी श्री अनिल विश्वकर्मा के मार्गदर्शन में, कल शाम साइबर सेल, थाना कोतवाली और थाना चक्रधरनगर की संयुक्त टीम ने शहर में बिछाये मुखबीरों से प्राप्त सूचना पर दो कार्रवाई की। 


*पहली कार्रवाई: गांजा चौक में छापा*

         कल शाम पुलिस को सूचना मिली कि गांजा चौक स्थित एक पान मशाला दुकान में मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के लाइव मैच के दौरान मोबाइल के माध्यम से बॉल-टू-बॉल सट्टा खिलाया जा रहा है। मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए साइबर सेल और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने आरोपी अमित अग्रवाल पिता स्व0 रमेश अग्रवाल उम्र 36 वर्ष साकिन गांजा चौंक रायगढ को रंगे हाथों सट्टा खिलाते हुए पकड़ा। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह अपने साथियों—1. शहबाज निवासी तुर्कापारा 2. मोह. मजहर निवासी तुर्कापारा 3. फारूख निवासी तुर्कापारा 4. एजाज अहमद उर्फ मन्नु निवासी बीडपारा 5. धर्मेन्द्र शर्मा निवासी कोतरारोड 6. मोनू भूटानी निवासी सिंधी कालोनी 7. अंकित पानी उर्फ बाबू  निवासी गांजा चौक 8.भरत रोहिला  निवासी हटरी चौक—के साथ मिलकर ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा चला रहा था। आरोपी ने बताया कि ये लोग विभिन्न स्थानों से मोबाइल फोन के माध्यम से सट्टा ID साझा कर सट्टेबाजी करते थे। आरोपी के पास से एक वीवो कंपनी का एंड्रॉयड मोबाइल और ₹1,20,000 नकद जब्त किए गए। कोतवाली पुलिस ने के खिलाफ थाना कोतवाली में छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 7 के तहत मामला दर्ज किया है ।


*दूसरी कार्रवाई: डिग्री कॉलेज सब्जी मंडी के पास छापा*

          थाना चक्रधरनगर क्षेत्र अंतर्गत मुखबीर के बताये स्थान डिग्री  कालेज सब्जी मंडी पर कल शाम थाना चक्रधरनगर और साइबर सेल की टीम ने  मोबाईल से आन लाईन क्रिकेट सट्टा खिलाते दो व्यक्तियों को पकड़ा जिनसे पूछताछ पर अपना नाम - अंकित बानी पिता कालीचरण बनी उम्र 28 वर्ष साकिन गांजा चौक बहिदारपारा थाना कोतवाली रायगढ़  एंव दुसरा व्यक्ति भरत कुमार रोहिला  पिता स्व  सुरेश रोहिला उम्र 40 वर्ष साकिन हठरी चौक दानीपारा थाना कोतवाली होना बताया  । अंकित बानी के पास से रियलमी नारजो N55 मोबाइल और ₹30,000 नकद, जबकि भरत कुमार रोहिला के पास से ओप्पो A17 मोबाइल और ₹25,000 नकद जब्त किए गए। । आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे आन लाईन क्रिकेट सट्टा  लिंक के माध्यम से आनलाईन सट्टा खिलाते है जिनके मोबाइल पर इसका लेखा जोखा मिला । आरोपियों ने अपने अन्य साथीगण  शहबाज, मोहम्मद मजहर, फारूख, एजाज अहमद उर्फ मन्नु, धर्मेंद्र शर्मा, मोनू भूटानी और अमित अग्रवाल के साथ मिलकर मोबाईल में लिंक के  माध्यम से रूपये पैसे का दाव लगाकर आनलाईन सट्टा  खिलाना बताया गया ।  


          गिरफ्तार तीनों आरोपियों से ₹1,75,000 नकद और 3 मोबाइल जब्त किया है, इनके खिलाफ थाना कोतवाली और चक्रधरनगर में छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 7 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। 


      इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक सुखनंदन पटेल, अमित शुक्ला, उप निरीक्षक गेंद लाल साहू, सहायक उप निरीक्षक गौतम ठाकुर, साइबर सेल स्टाफ आरक्षक महेश पंडा, रविंद्र गुप्ता, प्रशांत पंडा, पुष्पेंद्र जाटवर नवीन शुक्ला, धनंजय कश्यप, प्रताप बेहरा और सुरेश सिदार की अहम भूमिका रही। पुलिस की आमजन से अपील की है कि वे इस प्रकार की अवैध गतिविधियों की सूचना पुलिस को दें। रायगढ़ पुलिस जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने प्रतिबद्ध है ।

PDF दस्तावेज़ Open PDF

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |