Azaad Bharat
Breaking
🔴 जय कन्हैया लाल की! कृष्ण जन्मोत्सव में डूबा मथुरा, गूंज रहा ‘नंद के आनंद भयो’ 🔴 Big Breking/ऑपरेशन आघात” में रायगढ़ पुलिस का बड़ा प्रहार, यूपी के 8 गांजा तस्कर गिरफ्तार 🔴 राज्य स्तरीय सम्मान से जशपुर का बढ़ा गौरव 🔴 ऑपरेशन क्लीन हंट" में घरघोड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हत्या के प्रयास के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार 🔴 ऑपरेशन क्लीन हंट" में घरघोड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हत्या के प्रयास के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार 🔴 ढिमरापुर चौक में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूटी सवार युवती की मौत, खराब सड़क को लेकर लोगों में आक्रोश 🔴 Big Breking News/ ब्रेकिंग न्यूज़ | रायगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा 🔴 जेलों में बंदियों को मिलेगा निशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण, ओपन जेल बेमेतरा में खुलेगा ITI 🔴 अभियान संवेदना: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को खरसिया पुलिस ने मामा के घर से दबोचा 🔴 रैरूमाखुर्द पुलिस की कार्रवाई : रथ मेला में किशोर से मारपीट करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार, गए जेल 🔴 जय कन्हैया लाल की! कृष्ण जन्मोत्सव में डूबा मथुरा, गूंज रहा ‘नंद के आनंद भयो’ 🔴 Big Breking/ऑपरेशन आघात” में रायगढ़ पुलिस का बड़ा प्रहार, यूपी के 8 गांजा तस्कर गिरफ्तार 🔴 राज्य स्तरीय सम्मान से जशपुर का बढ़ा गौरव 🔴 ऑपरेशन क्लीन हंट" में घरघोड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हत्या के प्रयास के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार 🔴 ऑपरेशन क्लीन हंट" में घरघोड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हत्या के प्रयास के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार 🔴 ढिमरापुर चौक में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूटी सवार युवती की मौत, खराब सड़क को लेकर लोगों में आक्रोश 🔴 Big Breking News/ ब्रेकिंग न्यूज़ | रायगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा 🔴 जेलों में बंदियों को मिलेगा निशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण, ओपन जेल बेमेतरा में खुलेगा ITI 🔴 अभियान संवेदना: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को खरसिया पुलिस ने मामा के घर से दबोचा 🔴 रैरूमाखुर्द पुलिस की कार्रवाई : रथ मेला में किशोर से मारपीट करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार, गए जेल

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

एक्सक्लूसिव छत्तीसगढ़ क्राइम व्यापार देश दुनिया राशिफल मनोरंजन अन्य खेल राजनीति
होम क्राइम पालतू कुत्ते से हमला करवाने वाला युवक गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा रिमां...
पालतू कुत्ते से हमला करवाने वाला युवक गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा रिमांड पर
क्राइम

पालतू कुत्ते से हमला करवाने वाला युवक गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा रिमांड पर

Harshad Dewangan 01 April 2025
Share :
Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2


Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 6
Advertisement 7
Advertisement 8
Advertisement 9
Advertisement 10
Advertisement 11
Advertisement 12
Advertisement 13
Advertisement 14
Advertisement 15
Advertisement 16
Advertisement 17
Advertisement 18
Advertisement 19



      Azaad-bharat News /   *01 अप्रैल, रायगढ़* । चक्रधरनगर थाना क्षेत्र में एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां दो व्यक्तियों के बीच विवाद के दौरान एक युवक ने अपने पालतू कुत्ते को हमले के लिए छोड़ दिया, जिससे पीड़ित की जांघ पर गहरी चोट आ गई। पुलिस ने इस मामले में सख्त कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

            घटना ग्राम कोतरलिया की है, जहां 55 वर्षीय सुरेश प्रधान, 31 मार्च की दोपहर अपने निजी तालाब में नहाने गए थे। इसी दौरान गांव का 21 वर्षीय कमल प्रधान अपने पालतू कुत्ते 'मैक्स' को उसी स्थान पर नहला रहा था। जब सुरेश प्रधान ने उसे कुत्ते को अन्यत्र ले जाकर नहलाने की सलाह दी, तो कमल प्रधान ने गाली-गलौज शुरू कर दी और मारपीट पर उतर आया। मारपीट के दौरान सुरेश प्रधान तालाब में गिर पड़े और जैसे ही वे बाहर निकले, आरोपी ने अपने कुत्ते को ‘छू-छू’ कहकर उन पर छोड़ दिया। कुत्ते ने उनके जांघ पर काट लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

           घटना की शिकायत पर चक्रधरनगर पुलिस ने आरोपी कमल प्रधान के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 296, 115(2), 351(2) और 118(1) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पीड़ित का मेडिकल परीक्षण कराया गया और गवाहों के बयान दर्ज किए गए। मेडिकल रिपोर्ट और अन्य सबूतों के आधार पर आरोपी के खिलाफ लापरवाहीपूर्वक जानवर को छोड़कर हमला करवाने की धारा 291 और 118(2) भी जोड़ी गई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

            इस कार्रवाई में निरीक्षक प्रशांत राव, प्रधान आरक्षक संजय तिवारी और उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि पालतू जानवरों को नियंत्रित रखें और उनकी वजह से किसी को नुकसान न पहुंचे, अन्यथा कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |