Azaad Bharat
Breaking
🔴 जय कन्हैया लाल की! कृष्ण जन्मोत्सव में डूबा मथुरा, गूंज रहा ‘नंद के आनंद भयो’ 🔴 Big Breking/ऑपरेशन आघात” में रायगढ़ पुलिस का बड़ा प्रहार, यूपी के 8 गांजा तस्कर गिरफ्तार 🔴 राज्य स्तरीय सम्मान से जशपुर का बढ़ा गौरव 🔴 ऑपरेशन क्लीन हंट" में घरघोड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हत्या के प्रयास के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार 🔴 ऑपरेशन क्लीन हंट" में घरघोड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हत्या के प्रयास के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार 🔴 ढिमरापुर चौक में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूटी सवार युवती की मौत, खराब सड़क को लेकर लोगों में आक्रोश 🔴 Big Breking News/ ब्रेकिंग न्यूज़ | रायगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा 🔴 जेलों में बंदियों को मिलेगा निशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण, ओपन जेल बेमेतरा में खुलेगा ITI 🔴 अभियान संवेदना: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को खरसिया पुलिस ने मामा के घर से दबोचा 🔴 रैरूमाखुर्द पुलिस की कार्रवाई : रथ मेला में किशोर से मारपीट करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार, गए जेल 🔴 जय कन्हैया लाल की! कृष्ण जन्मोत्सव में डूबा मथुरा, गूंज रहा ‘नंद के आनंद भयो’ 🔴 Big Breking/ऑपरेशन आघात” में रायगढ़ पुलिस का बड़ा प्रहार, यूपी के 8 गांजा तस्कर गिरफ्तार 🔴 राज्य स्तरीय सम्मान से जशपुर का बढ़ा गौरव 🔴 ऑपरेशन क्लीन हंट" में घरघोड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हत्या के प्रयास के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार 🔴 ऑपरेशन क्लीन हंट" में घरघोड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हत्या के प्रयास के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार 🔴 ढिमरापुर चौक में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूटी सवार युवती की मौत, खराब सड़क को लेकर लोगों में आक्रोश 🔴 Big Breking News/ ब्रेकिंग न्यूज़ | रायगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा 🔴 जेलों में बंदियों को मिलेगा निशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण, ओपन जेल बेमेतरा में खुलेगा ITI 🔴 अभियान संवेदना: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को खरसिया पुलिस ने मामा के घर से दबोचा 🔴 रैरूमाखुर्द पुलिस की कार्रवाई : रथ मेला में किशोर से मारपीट करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार, गए जेल

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

एक्सक्लूसिव छत्तीसगढ़ क्राइम व्यापार देश दुनिया राशिफल मनोरंजन अन्य खेल राजनीति
होम क्राइम वर्ष 2 वर्ष पूर्व के शादी के बंधन में बधे नवदम्पति के बीच पनप...
वर्ष     2 वर्ष पूर्व  के शादी के  बंधन में बधे नवदम्पति के बीच पनप रहे अविश्वास और शक ने उनके जीवन में जहर घोल दिया,कलयुगी पत्नी ने अपने पति को कॉफी में जहर मिलाकर उसे पिला दिया..
क्राइम

वर्ष 2 वर्ष पूर्व के शादी के बंधन में बधे नवदम्पति के बीच पनप रहे अविश्वास और शक ने उनके जीवन में जहर घोल दिया,कलयुगी पत्नी ने अपने पति को कॉफी में जहर मिलाकर उसे पिला दिया..

Harshad Dewangan 28 March 2025
Share :
Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2

Azaad-bharat News/उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में एक कलयुगी पत्नी की करतूत सामने आई है जिसने पति-पत्नी के रिश्तों को शर्मसार करके रख दिया है. 2 वर्ष पूर्व शादी के बंधन में बधे नवदम्पति के बीच पनप रहे अविश्वास और शक ने उनके जीवन में जहर घोल दिया. आरोप है कि शादी से पहले पत्नी के प्रेम का भेद खुल जाने के बाद इस कलयुगी पत्नी ने अपने पति को कॉफी में जहर मिलाकर उसे पिला दिया. इसके बाद पति की हालत बिगड़ गई और उसे मेरठ के एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया जहां वह जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा है. इस मामले में पीड़ित के परिजनों की ओर से पुलिस में अपनी बहू के खिलाफ पति को मारने की नियत से कॉफी में ज़हरीला प्रदार्थ मिलाकर पिलाने की शिकायत दर्ज कराई गई है. 

Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 6
Advertisement 7
Advertisement 8
Advertisement 9
Advertisement 10
Advertisement 11
Advertisement 12
Advertisement 13
Advertisement 14
Advertisement 15
Advertisement 16
Advertisement 17
Advertisement 18
Advertisement 19

दरअसल, मामला खतौली कोतवाली क्षेत्र के गांव भायंगी का है जहां के रहने वाले 26 साल के अनुज शर्मा की शादी लगभग 2 साल पहले गाजियाबाद के लोनी थाना क्षेत्र फरखनगर की पिंकी शर्मा उर्फ सना से हुई थी. आपको बता दें की अनुज मेरठ के ग्लोबल अस्पताल में नौकरी करता है. शादी के कुछ महीने बाद ही अनुज और पिंकी के बीच विवाद शुरू हो गया था. आरोप है की पिंकी लगातार मोबाइल पर किसी अन्य लड़के से बात किया करती थी जिसको लेकर अनुज और पिंकी के बीच अक्सर मारपीट और झगड़ा हुआ करता था. बताया जा रहा है की पिंकी ने अपने पति के खिलाफ गाजियाबाद में पुलिस को मारपीट की शिकायत की थी जिसके बाद पुलिस ने दोनों पति-पत्नी अनुज और पिंकी की गाजियाबाद के महिला थाने में काउंसलिंग भी कराई थी. काउंसलिंग के बाद पुलिस ने एक सप्ताह के लिए दोनों को एक साथ रहने के लिए कहा था जिस पर अनुज पिंकी को उसके घर से अपने घर ले आया था . लेकिन उसके बाद भी अक्सर दोनों के बीच लड़ाई झगड़ा हुआ करता था. 

अनुज की बड़ी बहन मीनाक्षी शर्मा की मानें तो पिंकी का शादी से पहले किसी और लड़के के साथ अफेयर चल रहा था और शादी के बाद अक्सर पिंकी मोबाइल पर उस लड़के से मैसेज और वीडियो कॉल पर बात किया करती थी जो अनुज को पसंद नहीं था. अनुज ने कई बार पिंकी को समझने की कोशिश भी थी लेकिन जब अनुज नौकरी पर मेरठ हॉस्पिटल में चला जाता था तो उसके बाद पिंकी घर पर अकेली रहकर उस लड़के से घंटो-घंटो फोन पर बात किया करती थी. मीनाक्षी ने बताया कि एक दिन अनुज ने पिंकी के हाथों से मोबाइल छीन लिया और उसने उस लड़के से की गई बात और मैसेज के साथ-साथ उस लड़के का फोटो भी देख लिया था. जानकारी के मुताबिक जिस लड़के से पिंकी का अफेयर था वह कोई और नहीं बल्कि पिंकी के ताऊ की बेटी का बेटा था. यानी वह रिश्ते में पिंकी का भांजा लगता था. अनुज ने जब पिंकी से इस पूरे मामले में बात की तो उसने बताया कि शादी से पहले वह उस लड़के से प्रेम करती थी लेकिन शादी के बाद ऐसा कुछ नहीं है. वह सिर्फ उससे फोन पर बात करती है. उसने कहा की उस लड़के से अब उसका कोई प्रेम नहीं है और ना ही कोई दोस्ती है. 

 अनुज की बहन पिंकी का आरोप ये भी है कि अनुज सारी बातें भूल कर अपनी पत्नी पिंकी को घर लेकर आया था लेकिन पिंकी ने 25 तारीख की शाम अनुज को मारने की नीयत से काफी में जहर डालकर पिला दिया था जिससे अनुज की तबीयत बिगड़ गई और उसे मेरठ अस्पताल में भर्ती कराया गया था. यहां उसे डॉक्टर ने आईसीयू में रखा हुआ है. अनुज की बहन पिंकी का कहना है कि मेरठ कांड को देखते हुए पिंकी ने मेरे भाई अनुज को रास्ते से हटाने की एक खौफनाक साजिश रची है. बरहाल पुलिस ने पति अनुज की बड़ी बहन मीनाक्षी की शिकायत पर इस मामले में पत्नी पिंकी के विरुद्ध बीएनएस 2023 की धारा 123 और 351(2) में मुकदमा दर्ज कर मामले की तप्तीश शुरू कर दी है.

 

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |