Azaad Bharat
Breaking
🔴 जय कन्हैया लाल की! कृष्ण जन्मोत्सव में डूबा मथुरा, गूंज रहा ‘नंद के आनंद भयो’ 🔴 Big Breking/ऑपरेशन आघात” में रायगढ़ पुलिस का बड़ा प्रहार, यूपी के 8 गांजा तस्कर गिरफ्तार 🔴 राज्य स्तरीय सम्मान से जशपुर का बढ़ा गौरव 🔴 ऑपरेशन क्लीन हंट" में घरघोड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हत्या के प्रयास के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार 🔴 ऑपरेशन क्लीन हंट" में घरघोड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हत्या के प्रयास के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार 🔴 ढिमरापुर चौक में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूटी सवार युवती की मौत, खराब सड़क को लेकर लोगों में आक्रोश 🔴 Big Breking News/ ब्रेकिंग न्यूज़ | रायगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा 🔴 जेलों में बंदियों को मिलेगा निशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण, ओपन जेल बेमेतरा में खुलेगा ITI 🔴 अभियान संवेदना: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को खरसिया पुलिस ने मामा के घर से दबोचा 🔴 रैरूमाखुर्द पुलिस की कार्रवाई : रथ मेला में किशोर से मारपीट करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार, गए जेल 🔴 जय कन्हैया लाल की! कृष्ण जन्मोत्सव में डूबा मथुरा, गूंज रहा ‘नंद के आनंद भयो’ 🔴 Big Breking/ऑपरेशन आघात” में रायगढ़ पुलिस का बड़ा प्रहार, यूपी के 8 गांजा तस्कर गिरफ्तार 🔴 राज्य स्तरीय सम्मान से जशपुर का बढ़ा गौरव 🔴 ऑपरेशन क्लीन हंट" में घरघोड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हत्या के प्रयास के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार 🔴 ऑपरेशन क्लीन हंट" में घरघोड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हत्या के प्रयास के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार 🔴 ढिमरापुर चौक में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूटी सवार युवती की मौत, खराब सड़क को लेकर लोगों में आक्रोश 🔴 Big Breking News/ ब्रेकिंग न्यूज़ | रायगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा 🔴 जेलों में बंदियों को मिलेगा निशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण, ओपन जेल बेमेतरा में खुलेगा ITI 🔴 अभियान संवेदना: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को खरसिया पुलिस ने मामा के घर से दबोचा 🔴 रैरूमाखुर्द पुलिस की कार्रवाई : रथ मेला में किशोर से मारपीट करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार, गए जेल

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

एक्सक्लूसिव छत्तीसगढ़ क्राइम व्यापार देश दुनिया राशिफल मनोरंजन अन्य खेल राजनीति
होम क्राइम झारसुगुडा से आकर रायगढ़ में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, कोतव...
झारसुगुडा से आकर रायगढ़ में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने बरामद किए नकदी और मोबाइल
क्राइम

झारसुगुडा से आकर रायगढ़ में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने बरामद किए नकदी और मोबाइल

Harshad Dewangan 28 March 2025
Share :
Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2


Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 6
Advertisement 7
Advertisement 8
Advertisement 9
Advertisement 10
Advertisement 11
Advertisement 12
Advertisement 13
Advertisement 14
Advertisement 15
Advertisement 16
Advertisement 17
Advertisement 18
Advertisement 19


  Azaad-bharat News /छत्तीसगढ़/    *रायगढ़, 27 मार्च* । कोतवाली पुलिस ने झारसुगुडा से आकर रायगढ़ में चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले शातिर चोर मोहम्मद शहबाज उर्फ एमडी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी अपने साथी के साथ रायगढ़ पहुंचकर कई घरों में सेंधमारी कर नकदी और मोबाइल चोरी किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी किए गए 4100 रुपये नकद और वीवो कंपनी का एक मोबाइल फोन बरामद किया है। फरार साथी की तलाश जारी है।

           घटना 25-26 मार्च के दरम्यिानी रात की है, चोरी को लेकर कल दरोगापारा मस्ता गली निवासी पूर्णिमा ठेठवार ने कोतवाली थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनके घर में किसी अज्ञात चोर ने घुसकर 4100 रुपये और एक रियलमी 12 प्रो मोबाइल चोरी कर लिया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अप.क्र. 132/2025 धारा 331(4), 305 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

            थाना प्रभारी सुखनंदन पटेल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और मुखबिरों को सक्रिय किया। इसी दौरान सूचना मिली कि एक संदिग्ध युवक बुढ़ी माई मंदिर के पास घूम रहा है। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपना नाम मोहम्मद शहबाज उर्फ एमडी (24 वर्ष), निवासी तेलीभांठा, झंडा चौक, झारसुगुडा (ओडिशा) बताया।

            कड़ी पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि वह अपने साथी के साथ झारसुगुडा से ट्रेन में रायगढ़ आया था और रात में चोरी की वारदातों को अंजाम दिया। दोनों ने स्टेशन के पास एक घर से दो मोबाइल, फिर एक अन्य घर से 500 रुपये और दो मोबाइल चुराए। इसके बाद सत्तीगुड़ी चौक के आगे मस्ता गली में घुसकर पूर्णिमा ठेठवार के घर से नगदी और मोबाइल के साथ-साथ पर्दा व चादर भी ले गए। आरोपी ने बताया कि चोरी के कुछ रुपये खाने-पीने में खर्च कर दिए, तीन मोबाइल अपने साथी को दे दिए और एक मोबाइल व 4100 रुपये खुद के पास रखे।

             रात में दोनों रेलवे स्टेशन पर सोए और अगली सुबह साथी झारसुगुडा वापस चला गया, जबकि शहबाज संदिग्ध अवस्था में घूमते हुए पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने आरोपी के मेमोरेंडम के आधार पर उसके पास से नकदी और मोबाइल बरामद कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। फरार आरोपी की तलाश जारी है। इस कार्रवाई में निरीक्षक सुखनंदन पटेल के साथ प्रधान आरक्षक हेमन पात्रे, दिलीप भानु, आरक्षक जगन्नाथ साहू, एडवर्ड कुजूर और गणेश पैंकरा की अहम भूमिका रही।

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |