Azaad Bharat
Breaking
🔴 जय कन्हैया लाल की! कृष्ण जन्मोत्सव में डूबा मथुरा, गूंज रहा ‘नंद के आनंद भयो’ 🔴 Big Breking/ऑपरेशन आघात” में रायगढ़ पुलिस का बड़ा प्रहार, यूपी के 8 गांजा तस्कर गिरफ्तार 🔴 राज्य स्तरीय सम्मान से जशपुर का बढ़ा गौरव 🔴 ऑपरेशन क्लीन हंट" में घरघोड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हत्या के प्रयास के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार 🔴 ऑपरेशन क्लीन हंट" में घरघोड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हत्या के प्रयास के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार 🔴 ढिमरापुर चौक में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूटी सवार युवती की मौत, खराब सड़क को लेकर लोगों में आक्रोश 🔴 Big Breking News/ ब्रेकिंग न्यूज़ | रायगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा 🔴 जेलों में बंदियों को मिलेगा निशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण, ओपन जेल बेमेतरा में खुलेगा ITI 🔴 अभियान संवेदना: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को खरसिया पुलिस ने मामा के घर से दबोचा 🔴 रैरूमाखुर्द पुलिस की कार्रवाई : रथ मेला में किशोर से मारपीट करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार, गए जेल 🔴 जय कन्हैया लाल की! कृष्ण जन्मोत्सव में डूबा मथुरा, गूंज रहा ‘नंद के आनंद भयो’ 🔴 Big Breking/ऑपरेशन आघात” में रायगढ़ पुलिस का बड़ा प्रहार, यूपी के 8 गांजा तस्कर गिरफ्तार 🔴 राज्य स्तरीय सम्मान से जशपुर का बढ़ा गौरव 🔴 ऑपरेशन क्लीन हंट" में घरघोड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हत्या के प्रयास के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार 🔴 ऑपरेशन क्लीन हंट" में घरघोड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हत्या के प्रयास के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार 🔴 ढिमरापुर चौक में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूटी सवार युवती की मौत, खराब सड़क को लेकर लोगों में आक्रोश 🔴 Big Breking News/ ब्रेकिंग न्यूज़ | रायगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा 🔴 जेलों में बंदियों को मिलेगा निशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण, ओपन जेल बेमेतरा में खुलेगा ITI 🔴 अभियान संवेदना: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को खरसिया पुलिस ने मामा के घर से दबोचा 🔴 रैरूमाखुर्द पुलिस की कार्रवाई : रथ मेला में किशोर से मारपीट करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार, गए जेल

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

एक्सक्लूसिव छत्तीसगढ़ क्राइम व्यापार देश दुनिया राशिफल मनोरंजन अन्य खेल राजनीति
होम क्राइम अंधे कत्ल का पर्दाफाश: लैलूंगा पुलिस ने कुछ ही घंटों में सुलझाया मर...
अंधे कत्ल का पर्दाफाश: लैलूंगा पुलिस ने कुछ ही घंटों में सुलझाया मर्डर मिस्ट्री, पति-पत्नी गिरफ्तार
क्राइम

अंधे कत्ल का पर्दाफाश: लैलूंगा पुलिस ने कुछ ही घंटों में सुलझाया मर्डर मिस्ट्री, पति-पत्नी गिरफ्तार

Harshad Dewangan 16 March 2025
Share :
Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2


Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 6
Advertisement 7
Advertisement 8
Advertisement 9
Advertisement 10
Advertisement 11
Advertisement 12
Advertisement 13
Advertisement 14
Advertisement 15
Advertisement 16
Advertisement 17
Advertisement 18
Advertisement 19


 Azaad-bharat News /छत्तीसगढ़/  *16 मार्च, रायगढ़* । थाना लैलूंगा क्षेत्र के ग्राम बनेकेला में रविवार सुबह एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान 40 वर्षीय फागुलाल राठिया के रूप में हुई। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के निर्देशन और एडिशनल एसपी आकाश मरकाम व एसडीओपी सिद्धांत तिवारी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश जांगड़े के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।


*हत्या की गुत्थी सुलझाने में पुलिस को मिले अहम सुराग*

      घटनास्थल पर मृतक की साइकिल और कुछ दूरी पर टूटी हुई कांच की चूड़ियां बरामद हुईं, जिससे जांच की दिशा तय हुई। गांव के कार्तिक राम राठिया ने पुलिस को बताया कि बीती रात सार्वजनिक दुर्गा मंदिर में चैत्र नवरात्रि पर्व को लेकर एक बैठक आयोजित की गई थी, जिसमें फागुलाल भी शामिल था। बैठक के बाद वह गांव के रोहित कोरवा के साथ देखा गया था।

     सूचना के आधार पर पुलिस ने रोहित कोरवा को हिरासत में लिया और सख्ती से पूछताछ की, जिसमें उसने अपनी पत्नी पंचमी कोरवा के साथ मिलकर फागुलाल की हत्या करने की बात कबूल कर ली।


*यूं दिया वारदात को अंजाम*

     आरोपी रोहित कोरवा (19 वर्ष) और उसकी पत्नी पंचमी कोरवा (37 वर्ष) ने बताया कि घटना की रात फागुलाल उनके घर आया था। खाना खाने के बाद उसने नशे की हालत में अश्लील हरकतें करनी शुरू कर दीं और झगड़ा करने लगा। इस पर रोहित और पंचमी ने उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन जब वह नहीं माना तो दोनों ने मिलकर उसे खींचते हुए भेड़ीमुडा मार्ग की ओर ले गए।

      वहां पर दोनों ने मिलकर फागुलाल की हाथ-मुक्कों से पिटाई की और फिर एक बड़े पत्थर से उसके सिर, चेहरे और शरीर पर ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी।


*महत्वपूर्ण साक्ष्यों के आधार पर आरोपी गिरफ्तार*

     आरोपियों के मेमोरण्डम के आधार पर हत्या में प्रयुक्त पत्थर, खून से सने कपड़े और अन्य अहम सबूत जब्त किए गए। दोनों के खिलाफ अपराध क्रमांक 65/2025 के तहत धारा 103(1),3(5) बीएनएस में मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।


*पुलिस टीम की अहम भूमिका*

       इस जघन्य हत्याकांड का पर्दाफाश करने में थाना प्रभारी राजेश जांगड़े, सहायक उपनिरीक्षक चंदन सिंह नेताम, प्रधान आरक्षक नंद कुमार पैंकरा, आरक्षक राजू तिग्गा, सुरेश मिंज और महिला ग्राम कोटवार की अहम भूमिका रही।

       पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने टीम को त्वरित कार्रवाई और सूझबूझ से मामले को सुलझाने के लिए सराहना की।

PDF दस्तावेज़ Open PDF

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |