अपनी पसंद की खबर खोजें
घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। इस घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस ने बताया कि हम मामले की जांच कर रहे हैं। जल्द ही मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि कल जवाहरा गांव में गोली चलने की सूचना मिली थी। पुलिस को बताया गया कि सुरेंद्र नामक व्यक्ति को गोली लगी है, जिससे उसकी मौत हो गई है। मामला दर्ज कर लिया गया है। घटना की जांच के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है। इसमें दो सीआईओ और एक एसएचओ मोबाइल टीम हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने बताया कि जवाहरा ने आरोपी और उसकी बुआ की जमीन खरीदी थी, जिसे लेकर विवाद चल रहा था और हत्या की वजह यही है।