Azaad Bharat
Breaking
🔴 श्याम दरबार में गूंजी किलकारी : सुनील-सीमा दंपति ने पोती वियाना के हाथों से बाबा को लगवाया छप्पन भोग 🔴 कोड़ातराई में 1.21 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा पीएम श्री स्कूल भवन, वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने किया भूमिपूजन 🔴 जय कन्हैया लाल की! कृष्ण जन्मोत्सव में डूबा मथुरा, गूंज रहा ‘नंद के आनंद भयो’ 🔴 Big Breking/ऑपरेशन आघात” में रायगढ़ पुलिस का बड़ा प्रहार, यूपी के 8 गांजा तस्कर गिरफ्तार 🔴 राज्य स्तरीय सम्मान से जशपुर का बढ़ा गौरव 🔴 ऑपरेशन क्लीन हंट" में घरघोड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हत्या के प्रयास के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार 🔴 ऑपरेशन क्लीन हंट" में घरघोड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हत्या के प्रयास के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार 🔴 ढिमरापुर चौक में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूटी सवार युवती की मौत, खराब सड़क को लेकर लोगों में आक्रोश 🔴 Big Breking News/ ब्रेकिंग न्यूज़ | रायगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा 🔴 जेलों में बंदियों को मिलेगा निशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण, ओपन जेल बेमेतरा में खुलेगा ITI 🔴 श्याम दरबार में गूंजी किलकारी : सुनील-सीमा दंपति ने पोती वियाना के हाथों से बाबा को लगवाया छप्पन भोग 🔴 कोड़ातराई में 1.21 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा पीएम श्री स्कूल भवन, वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने किया भूमिपूजन 🔴 जय कन्हैया लाल की! कृष्ण जन्मोत्सव में डूबा मथुरा, गूंज रहा ‘नंद के आनंद भयो’ 🔴 Big Breking/ऑपरेशन आघात” में रायगढ़ पुलिस का बड़ा प्रहार, यूपी के 8 गांजा तस्कर गिरफ्तार 🔴 राज्य स्तरीय सम्मान से जशपुर का बढ़ा गौरव 🔴 ऑपरेशन क्लीन हंट" में घरघोड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हत्या के प्रयास के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार 🔴 ऑपरेशन क्लीन हंट" में घरघोड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हत्या के प्रयास के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार 🔴 ढिमरापुर चौक में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूटी सवार युवती की मौत, खराब सड़क को लेकर लोगों में आक्रोश 🔴 Big Breking News/ ब्रेकिंग न्यूज़ | रायगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा 🔴 जेलों में बंदियों को मिलेगा निशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण, ओपन जेल बेमेतरा में खुलेगा ITI

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

एक्सक्लूसिव छत्तीसगढ़ क्राइम व्यापार देश दुनिया राशिफल मनोरंजन अन्य खेल राजनीति
होम क्राइम रायगढ़ के सड़क पर खून की होली: जेल की रंजिश में युवक पर हमला, FIR दर्ज
रायगढ़ के सड़क पर खून की होली: जेल की रंजिश में युवक पर हमला, FIR दर्ज
क्राइम

रायगढ़ के सड़क पर खून की होली: जेल की रंजिश में युवक पर हमला, FIR दर्ज

Harshad Dewangan 09 March 2025
Share :
Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2


Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 6
Advertisement 7
Advertisement 8
Advertisement 9
Advertisement 10
Advertisement 11
Advertisement 12
Advertisement 13
Advertisement 14
Advertisement 15
Advertisement 16
Advertisement 17
Advertisement 18
Advertisement 19


Azaad-bharat News/*रायगढ़।* खुलेआम गुंडागर्दी का नंगा नाच! दिनदहाड़े चार बदमाशों ने युवक को घेरकर बेरहमी से पीटा, शराब की बोतल सिर पर फोड़ दी और धारदार हथियार से हमला कर लहूलुहान कर दिया। यह खूनी खेल जेल में पनपी दुश्मनी का नतीजा था। वारदात के बाद हमलावर फरार हो गए, जबकि घायल युवक तड़पता रहा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


*खूनी खेल की शुरुआत*

पीड़ित प्रेम सारथी, जो मजदूरी कर गुजारा करता है, हाल ही में जेल से छूटा था। जेल में रहने के दौरान उसकी कहासुनी विकास चौहान, मार्शल यादव, विकास वैद्य और लादेन यादव से हो गई थी। यह झगड़ा इन गुंडों को इतना नागवार गुजरा कि बाहर आते ही उन्होंने प्रेम सारथी को सबक सिखाने की ठान ली।


*खून से लाल हुई सड़क*

8 मार्च 2025, दोपहर 4:30 बजे। प्रेम सारथी अपने दोस्त विक्की चौधरी के साथ जूटमिल मटन मार्केट बस स्टैंड के पास बैठा था। तभी चारों बदमाश वहां पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। अचानक उन्होंने हमला बोल दिया! विकास चौहान ने शराब की बोतल उठाकर प्रेम सारथी के सिर पर दे मारी, जिससे खून बहने लगा। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाता, मार्शल यादव ने धारदार हथियार से उसके बाएं हाथ पर वार कर दिया। लादेन यादव और विकास वैद्य ने उसे लात-घूंसों और डंडों से पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। चीख-पुकार सुनकर लोग इकट्ठा होने लगे, लेकिन हमलावरों के चेहरे पर कोई खौफ नहीं था। जाते-जाते उन्होंने प्रेम सारथी को "जान से मार देंगे" की धमकी दी और मौके से फरार हो गए।


*खून से लथपथ युवक की गुहार, FIR दर्ज*

गंभीर रूप से घायल प्रेम सारथी किसी तरह जूटमिल थाना पहुंचा और पूरी वारदात बताई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 115(2), 296, 3(5), 351(2) के तहत केस दर्ज हुआ है। पुलिस अब आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।


*सवालों के घेरे में सुरक्षा व्यवस्था!*

खुलेआम हुए इस खौफनाक हमले ने शहर की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। दिनदहाड़े एक युवक को घेरकर मार दिया जाता है, लेकिन कोई रोकने वाला नहीं! क्या रायगढ़ अपराधियों के लिए सुरक्षित पनाहगाह बनता जा रहा है? पुलिस क्या कर रही थी?

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |