Azaad Bharat
Breaking
🔴 जय कन्हैया लाल की! कृष्ण जन्मोत्सव में डूबा मथुरा, गूंज रहा ‘नंद के आनंद भयो’ 🔴 Big Breking/ऑपरेशन आघात” में रायगढ़ पुलिस का बड़ा प्रहार, यूपी के 8 गांजा तस्कर गिरफ्तार 🔴 राज्य स्तरीय सम्मान से जशपुर का बढ़ा गौरव 🔴 ऑपरेशन क्लीन हंट" में घरघोड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हत्या के प्रयास के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार 🔴 ऑपरेशन क्लीन हंट" में घरघोड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हत्या के प्रयास के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार 🔴 ढिमरापुर चौक में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूटी सवार युवती की मौत, खराब सड़क को लेकर लोगों में आक्रोश 🔴 Big Breking News/ ब्रेकिंग न्यूज़ | रायगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा 🔴 जेलों में बंदियों को मिलेगा निशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण, ओपन जेल बेमेतरा में खुलेगा ITI 🔴 अभियान संवेदना: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को खरसिया पुलिस ने मामा के घर से दबोचा 🔴 रैरूमाखुर्द पुलिस की कार्रवाई : रथ मेला में किशोर से मारपीट करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार, गए जेल 🔴 जय कन्हैया लाल की! कृष्ण जन्मोत्सव में डूबा मथुरा, गूंज रहा ‘नंद के आनंद भयो’ 🔴 Big Breking/ऑपरेशन आघात” में रायगढ़ पुलिस का बड़ा प्रहार, यूपी के 8 गांजा तस्कर गिरफ्तार 🔴 राज्य स्तरीय सम्मान से जशपुर का बढ़ा गौरव 🔴 ऑपरेशन क्लीन हंट" में घरघोड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हत्या के प्रयास के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार 🔴 ऑपरेशन क्लीन हंट" में घरघोड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हत्या के प्रयास के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार 🔴 ढिमरापुर चौक में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूटी सवार युवती की मौत, खराब सड़क को लेकर लोगों में आक्रोश 🔴 Big Breking News/ ब्रेकिंग न्यूज़ | रायगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा 🔴 जेलों में बंदियों को मिलेगा निशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण, ओपन जेल बेमेतरा में खुलेगा ITI 🔴 अभियान संवेदना: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को खरसिया पुलिस ने मामा के घर से दबोचा 🔴 रैरूमाखुर्द पुलिस की कार्रवाई : रथ मेला में किशोर से मारपीट करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार, गए जेल

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

एक्सक्लूसिव छत्तीसगढ़ क्राइम व्यापार देश दुनिया राशिफल मनोरंजन अन्य खेल राजनीति
होम क्राइम शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, चक्रधरनगर पुलिस ने फरार आरोपी...
शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, चक्रधरनगर पुलिस ने फरार आरोपी को पामगढ़ से किया गिरफ्तार
क्राइम

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, चक्रधरनगर पुलिस ने फरार आरोपी को पामगढ़ से किया गिरफ्तार

Harshad Dewangan 25 January 2025
Share :
Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2


Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 6
Advertisement 7
Advertisement 8
Advertisement 9
Advertisement 10
Advertisement 11
Advertisement 12
Advertisement 13
Advertisement 14
Advertisement 15
Advertisement 16
Advertisement 17
Advertisement 18
Advertisement 19


        Azaad-bharat News /*रायगढ़, 25 जनवरी 2025* ।   चक्रधरनगर पुलिस ने आज शादी का प्रलोभन देकर युवती से दुष्कर्म के आरोपी मनोज  साहू (24 साल) को पामगढ़, जिला जांजगीर-चांपा से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। आरोपी के खिलाफ युवती ने 22 जनवरी को चक्रधरनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।

         तहसील धरमजयगढ़ की रहने वाली पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि वह पिछले छह साल से रायगढ़ में किराए के मकान में रहकर काम कर रही थी। अक्टूबर 2023 में चक्रधरनगर स्थित एक पार्क में उसकी मुलाकात मनोज साहू से हुई। मनोज ने दोस्ती बढ़ाई और फोन नंबर लेकर बातचीत शुरू की। इसके बाद दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए। नवंबर 2023 में मनोज ने चक्रधरनगर में किराए का मकान लिया, जहां वह पीड़िता के साथ रहने लगा। मनोज ने शादी का प्रस्ताव देकर शारीरिक संबंध बनाए।

           कुछ समय बाद पीड़िता ने दूसरा किराए का मकान लिया, जहां मनोज अक्सर मिलने आता था। जब युवती ने नवंबर 2024 में कोर्ट में शादी के लिए आवेदन करने को कहा, तो मनोज ने शादी से इनकार कर गाली गलौच किया। पीड़िता ने मनोज के माता-पिता से बात की, लेकिन उन्होंने भी उसे भगा दिया।

        युवती की शिकायत पर चक्रधरनगर थाना प्रभारी प्रशांत राव ने अपराध क्रमांक 40/2025 के तहत मामला दर्ज किया। महिला पुलिस अधिकारी ने पीड़िता का बयान लिया और मेडिकल जांच कराई। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने मुखबिर तैनात किए। आज भोर में सूचना मिलने पर पामगढ़ के चण्डीपारा से आरोपी को हिरासत में लेकर रायगढ़ लाया गया। न्यायालय में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया।

           आरोपी की पतासाजी, गिरफ्तारी में निरीक्षक प्रशांत राव, सहायक उप निरीक्षक नंद कुमार सारथी, प्रधान आरक्षक महेंद्र कर्ष और समुंद रनकर की अहम भूमिका रही। पुलिस ने इस मामले में तेज कार्रवाई कर आरोपी को कानून के शिकंजे में लाकर न्याय सुनिश्चित किया है।

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |