Azaad Bharat
Breaking
🔴 ढिमरापुर चौक में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूटी सवार युवती की मौत, खराब सड़क को लेकर लोगों में आक्रोश 🔴 Big Breking News/ ब्रेकिंग न्यूज़ | रायगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा 🔴 जेलों में बंदियों को मिलेगा निशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण, ओपन जेल बेमेतरा में खुलेगा ITI 🔴 अभियान संवेदना: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को खरसिया पुलिस ने मामा के घर से दबोचा 🔴 रैरूमाखुर्द पुलिस की कार्रवाई : रथ मेला में किशोर से मारपीट करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार, गए जेल 🔴 1700 फीट लंबे तिरंगे के साथ कुनकुरी में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, 5 हजार से अधिक लोग हुए शामिल 🔴 आयुष्मान कार्ड में गड़बड़ी की शिकायत पर कल्याण हॉस्पिटल पर कार्रवाई की तैयारी, लाइसेंस रद्द करने की अनुशंसा 🔴 रूस से भारत का कच्चा तेल आयात फिर रिकॉर्ड स्तर पर, जुलाई में 55% से ज्यादा रही हिस्सेदारी 🔴 गुलाम जम्मू-कश्मीर चुनाव में PML-N का दबदबा, 25 सीटों पर जीत; सरकार बनाने की राह आसान 🔴 15 अगस्त पर छत्तीसगढ़ की राजनीति का नया सवाल: आजादी के 79 साल बाद विकास, लोकतंत्र और आदिवासी अधिकार कितने मजबूत? 🔴 ढिमरापुर चौक में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूटी सवार युवती की मौत, खराब सड़क को लेकर लोगों में आक्रोश 🔴 Big Breking News/ ब्रेकिंग न्यूज़ | रायगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा 🔴 जेलों में बंदियों को मिलेगा निशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण, ओपन जेल बेमेतरा में खुलेगा ITI 🔴 अभियान संवेदना: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को खरसिया पुलिस ने मामा के घर से दबोचा 🔴 रैरूमाखुर्द पुलिस की कार्रवाई : रथ मेला में किशोर से मारपीट करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार, गए जेल 🔴 1700 फीट लंबे तिरंगे के साथ कुनकुरी में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, 5 हजार से अधिक लोग हुए शामिल 🔴 आयुष्मान कार्ड में गड़बड़ी की शिकायत पर कल्याण हॉस्पिटल पर कार्रवाई की तैयारी, लाइसेंस रद्द करने की अनुशंसा 🔴 रूस से भारत का कच्चा तेल आयात फिर रिकॉर्ड स्तर पर, जुलाई में 55% से ज्यादा रही हिस्सेदारी 🔴 गुलाम जम्मू-कश्मीर चुनाव में PML-N का दबदबा, 25 सीटों पर जीत; सरकार बनाने की राह आसान 🔴 15 अगस्त पर छत्तीसगढ़ की राजनीति का नया सवाल: आजादी के 79 साल बाद विकास, लोकतंत्र और आदिवासी अधिकार कितने मजबूत?

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

एक्सक्लूसिव छत्तीसगढ़ क्राइम व्यापार देश दुनिया राशिफल मनोरंजन अन्य खेल राजनीति
होम खेल मोदी ने 44वें शतरंज ओलंपियाड के लिए ऐतिहासिक मशाल रिले का उद्घाटन किया
मोदी ने 44वें शतरंज ओलंपियाड के लिए ऐतिहासिक मशाल रिले का उद्घाटन किया
खेल

मोदी ने 44वें शतरंज ओलंपियाड के लिए ऐतिहासिक मशाल रिले का उद्घाटन किया

20 June 2022
Share :
Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में 44 वें शतरंज ओलंपियाड के लिए ऐतिहासिक मशाल रिले का उद्घाटन किया। इस साल पहली बार, अंतर्राष्ट्रीय शतरंज महासंघ - FIDE ने ओलंपिक परंपरा के अनुरूप शतरंज ओलंपियाड मशाल लॉन्च की है।

Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 6
Advertisement 7
Advertisement 8
Advertisement 9
Advertisement 10
Advertisement 11
Advertisement 12
Advertisement 13
Advertisement 14
Advertisement 15
Advertisement 16
Advertisement 17
Advertisement 18
Advertisement 19

Live


FIDE के अध्यक्ष एर्कडी ड्वोर्कोविच ने श्री मोदी को मशाल सौंपी। इसके बाद श्री मोदी ने यह मशाल ग्रैंडमास्टर विश्वनाथन आनंद को सौंपी। अगले 40 दिनों में इस मशाल को 75 शहरों में ले जाया जाएगा। इस मशाल का अंतिम गंतव्य चेन्नई के पास महाबलीपुरम होगा। प्रत्येक स्थान पर यह मशाल संबंधित राज्य के शतरंज ग्रैंडमास्टर को सौंपी जाएगी।

44वां शतरंज ओलंपियाड 28 जुलाई से 10 अगस्त तक चेन्नई में आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर बोलते हुए श्री मोदी ने कहा कि शतरंज सभी को सिखाता है कि सफलता उन्हें ही मिलती है जो अपनी योजना को दूरदृष्टि से बनाते हैं।

उन्होंने कहा कि भारत के पूर्वजों ने मानसिक विश्लेषण की शक्ति को विकसित करने के लिए चतुरंगा और शतरंज जैसे खेलों का आविष्कार किया था। उन्होंने कहा कि शतरंज का खेल भारत से दूसरे देशों में गया और आज बहुत लोकप्रिय हो गया है।

स्कूलों में शतरंज को शिक्षा का माध्यम बनाया जा रहा

श्री मोदी ने कहा कि स्कूलों में शतरंज को शिक्षा का माध्यम बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले आठ साल में भारत ने शतरंज के खेल में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि देश के विभिन्न राज्यों और जिलों में आधुनिक खेल अवसंरचना विकसित की जा रही है। उन्होंने कहा कि भारत के युवा हर खेल में अच्छा प्रदर्शन कर कीर्तिमान बना रहे हैं।

इस मौके पर युवा मामले और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि आज का दिन भारत के लिए बेहद खास है. उन्होंने कहा कि जिस भूमि से शतरंज की उत्पत्ति हुई, उसे पहली बार शतरंज ओलंपियाड आयोजित करने का अवसर मिल रहा है। श्री ठाकुर ने कहा कि इस आयोजन में 128 देशों के दो हजार से अधिक खिलाड़ी भाग लेंगे।

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |