अपनी पसंद की खबर खोजें
Azaad-bharat News/रायपुर: बीजापुर जिले में कार्यरत पत्रकार मुकेश चंद्राकर का शव एक सेफ्टीटेंक में मिला है।
बता दे कि छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में कार्यरत पत्रकार मुकेश चंद्राकर 1 जनवरी से लापता था। उनके सभी मोबाइल नंबर बंद आ रहे थे। उनके बड़े भाई युकेश चंद्राकर ने गुमशुदगी की रिपोर्ट बीजापुर थाने में करवाई है। इधर गुमशुदगी की खबर पर बीजापुर एसपी ने टीम गठित कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
इस जांच में बीजापुर एएसपी युगलैंडन यार्क और कोतवाली टीआई दुर्गेश शर्मा के साथ अन्य अधिकारियों की टीम बनाई है। बस्तर आईजी पी. सुंदरराज ने सोशल मीडिया पर प्रेस नोट जारी कर कहा कि, पुलिस पत्रकार मुकेश चंद्राकर की जल्द से जल्द पतासाजी करने के हर संभव प्रयास में जुटी है। उन्हें जल्द ही ढूंढ लिया जायेगा।