Azaad Bharat
Breaking
🔴 केलो डेम के पास युवक-युवती से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने भेजा जेल 🔴 बिलासपुर में हेरोइन के साथ महिला गिरफ्तार, 5 ग्राम मादक पदार्थ और मोबाइल जब्त; ₹1.08 लाख का सामान बरामद 🔴 छत्तीसगढ़: सूरजपुर में महिला शिक्षक और 12वीं के छात्र बेटे की हत्या, प्रेम संबंध और 20 लाख के लोन का विवाद चर्चा में 🔴 नाबालिग छात्रा के यौन शोषण के आरोप में पुलिस ने सिविल सर्जन को शनिवार देर रात हिरासत में लिया 🔴 Big Breking/नाना पाटेकर का निधन, 75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस 🔴 मोबाइल टावर से बैटरी चोरी करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, तमनार पुलिस ने चोरी की 2 बैटरियां की बरामद कर भेजा जेल 🔴 मोबाइल टावर से बैटरी चोरी करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, तमनार पुलिस ने चोरी की 2 बैटरियां की बरामद कर भेजा जेल 🔴 शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा देकर ग्रामीण महिलाओं से 70.77 लाख की ठगी, रायगढ़ पुलिस ने आरोपी महिला को सक्ती से किया गिरफ्तार 🔴 *मिनीमाता चौक पर हुए लूट और बजरंगपारा में मारपीट का खुलासा, जूटमिल पुलिस ने एक युवक और दो विधि से संघर्षरत बालकों को लिया हिरासत में 🔴 साइबर जागृति अभियान के तहत रायगढ़ पुलिस की रचनात्मक पहल, लघु फिल्म प्रतियोगिता का भव्य समापन एवं सम्मान समारोह सम्पन्न 🔴 केलो डेम के पास युवक-युवती से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने भेजा जेल 🔴 बिलासपुर में हेरोइन के साथ महिला गिरफ्तार, 5 ग्राम मादक पदार्थ और मोबाइल जब्त; ₹1.08 लाख का सामान बरामद 🔴 छत्तीसगढ़: सूरजपुर में महिला शिक्षक और 12वीं के छात्र बेटे की हत्या, प्रेम संबंध और 20 लाख के लोन का विवाद चर्चा में 🔴 नाबालिग छात्रा के यौन शोषण के आरोप में पुलिस ने सिविल सर्जन को शनिवार देर रात हिरासत में लिया 🔴 Big Breking/नाना पाटेकर का निधन, 75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस 🔴 मोबाइल टावर से बैटरी चोरी करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, तमनार पुलिस ने चोरी की 2 बैटरियां की बरामद कर भेजा जेल 🔴 मोबाइल टावर से बैटरी चोरी करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, तमनार पुलिस ने चोरी की 2 बैटरियां की बरामद कर भेजा जेल 🔴 शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा देकर ग्रामीण महिलाओं से 70.77 लाख की ठगी, रायगढ़ पुलिस ने आरोपी महिला को सक्ती से किया गिरफ्तार 🔴 *मिनीमाता चौक पर हुए लूट और बजरंगपारा में मारपीट का खुलासा, जूटमिल पुलिस ने एक युवक और दो विधि से संघर्षरत बालकों को लिया हिरासत में 🔴 साइबर जागृति अभियान के तहत रायगढ़ पुलिस की रचनात्मक पहल, लघु फिल्म प्रतियोगिता का भव्य समापन एवं सम्मान समारोह सम्पन्न

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

एक्सक्लूसिव छत्तीसगढ़ क्राइम व्यापार देश दुनिया राशिफल मनोरंजन अन्य खेल राजनीति
होम खेल एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय महिला टीम ने तिरंगा लहरा दिया है औ...
एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय महिला टीम ने तिरंगा लहरा दिया है और चीन को पटकते हुए तीसरी बार खिताब जीत लिया। फाइनल में भारत ने चीन को 1-0 से हराया।
खेल

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय महिला टीम ने तिरंगा लहरा दिया है और चीन को पटकते हुए तीसरी बार खिताब जीत लिया। फाइनल में भारत ने चीन को 1-0 से हराया।

Azaad Bharat Desk 20 November 2024
Share :
Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2

 Azaad-bharat News/एशियन चैंपियंस ट्रॉफी/ बिहार / - के राजगीर में हुई एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय महिला टीम ने तिरंगा लहरा दिया है और चीन को पटकते हुए तीसरी बार खिताब जीत लिया। फाइनल में भारत ने चीन को 1-0 से हराया। भारतीय प्लेयर्स ने कमाल का प्रदर्शन किया और गेंद को ज्यादातर समय अपने नियंत्रण में रखा और दूसरी तरफ चीन की प्लेयर्स मैच में एक भी गोल नहीं कर पाईं। भारत के लिए मैच का एकमात्र गोल दीपिका ने किया और उनके गोल की मदद से ही भारत खिताब जीतने में सफल रहा है। 

भारत ने साउथ कोरिया की कर ली बराबरी

Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 6
Advertisement 7
Advertisement 8
Advertisement 9
Advertisement 10
Advertisement 11
Advertisement 12
Advertisement 13
Advertisement 14
Advertisement 15
Advertisement 16
Advertisement 17
Advertisement 18
Advertisement 19
Advertisement 20

सलीमा टेटे की अगुवाई में भारत महिला टीम ने एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2024 में दबदबा कायम रखा और पूरे टूर्नामेंट में एक भी मुकाबला नहीं हारा। सेमीफाइनल में भारत ने जापान को मात दी थी। भारत ने तीसरी बार (2016, 2023, 2024) एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया है। इसी के साथ भारत ने साउथ कोरिया की बराबरी कर ली है। साउथ कोरिया ने भी  ACT चैंपियंस ट्रॉफी का टाइटल तीन बार जीता था। 

सबसे ज्यादा बार महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीतने वाली हॉकी टीमें: 

  • भारतीय टीम- 3 बार 
  • साउथ कोरिया- 3 बार
  • जापान-2 बार

दीपिका ने किया शानदार गोल

पहला हॉफ गोलरहित रहने के बाद दूसरे हाफ के पहले ही मिनट में भारत को मिले पेनाल्टी कॉर्नर पर दीपिका ने गोल करके खचाखच भरे बिहार खेल यूनिवर्सिटी स्टेडियम में मौजूद दर्शकों में उत्साह का संचार कर दिया। दूसरे हॉफ के पहले ही मिनट में भारत को लालरेम्सियामी ने पेनल्टी कॉर्नर दिलाया। इस पर पहला शॉट चूक गया लेकिन गेंद सर्कल के भीतर ही थी और नवनीत की स्टिक से डिफ्लैक्ट होकर दीपिका के पास पहुंची जिसने शानदार फ्लिक से उसे गोल के भीतर डाला। भारत के पास तीसरे क्वार्टर में ही बढ़त दोगुनी करने का सुनहरा मौका था लेकिन 42वें मिनट में मिले पेनाल्टी स्ट्रोक पर दीपिका का शॉट चीन की गोलकीपर ने दाहिनी ओर डाइव लगाकर बचा लिया। 

भारत ने ACT 2024 में नहीं हारा एक भी मुकाबला

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2024 में भारत ने पांच मुकाबले खेले और सभी में जीत हासिल की। यानी की टीम एक भी मैच हारे बिना चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने कब्जे में कामयाब रही है। चीन की टीम ने पांच मुकाबले खेले, जिसमें से सिर्फ एक हारा और वह भी फाइनल। फाइनल में भारत के आगे चीन की प्लेयर्स कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए। 

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |