Azaad-bharat News/रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रायपुर पहुंच चुकी है। वहां से सीधे एम्स के लिए रवाना हुई। एम्स रायपुर के द्वितीय दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी। इसके पश्चात वे वहां से दोपहर एक बजे राजभवन रायपुर आएंगी। राष्ट्रपति मुर्मु राजभवन से अपरान्ह 3.20 बजे एनआईटी रायपुर जाएंगी और साढ़े 3 बजे से साढ़े 4 बजे तक एनआईटी के 14वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। इसके पश्चात वे वहां से पुरखौती मुक्तांगन जाएंगी तथा संध्या 5.15 बजे से शाम साढ़े 6 बजे तक आयोजित कार्यक्रम में महतारी वंदन योजना के तहत 9वीं किश्त की राशि रिमोट का बटन दबाकर जारी करेंगी। इस योजना के तहत राज्य की 70 लाख महिलाओं को छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रतिमाह 1000 रूपए की आर्थिक सहायता दी जाती है। राष्ट्रपति मुर्मु पुरखौती मुक्तांगन में सरगुजा प्रखण्ड का लोकार्पण तथा आदिवासी समुदाय के लोगों से मुलाकात एवं चर्चा करेंगी। इसके पश्चात वे संध्या 7.05 बजे राजभवन आएंगी। राजभवन में निर्धारित कार्यक्रम के लिए 7.30 बजे तक का उनका समय आरक्षित रहेगा। राष्ट्रपति मुर्मु राजभवन में राज्यपाल रमेन डेका द्वारा आयोजित रात्रि भोज में शामिल होंगी और राजभवन में रात्रि विश्राम करेंगी।
Breaking News
- अभियान संवेदना: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को खरसिया पुलिस ने मामा के घर से दबोचा
- जेलों में बंदियों को मिलेगा निशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण, ओपन जेल बेमेतरा में खुलेगा ITI
- 15 अगस्त से पहले देशभर में सुरक्षा अलर्ट, बड़े शहरों के साथ छोटे शहरों पर भी नजर
- 15 अगस्त पर छत्तीसगढ़ की राजनीति का नया सवाल: आजादी के 79 साल बाद विकास, लोकतंत्र और आदिवासी अधिक...
- गुलाम जम्मू-कश्मीर चुनाव में PML-N का दबदबा, 25 सीटों पर जीत; सरकार बनाने की राह आसान
हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|
अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |
हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|
अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रायपुर पहुंच चुकी है। वहां से सीधे एम्स के लिए रवाना हुई।
.jpg)
You might also like!