Azaad Bharat
Breaking
🔴 Big Breking News/रायपुर में 6 माह की मासूम को पिता ने दो बार जमीन पर पटका, AIIMS में भर्ती 🔴 विजयदशमी पर रायगढ़ पुलिस लाइन में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ शस्त्र पूजन 🔴 यूनिटी मेटा टोकन में निवेश पर भारी मुनाफे का लालच देकर 11.60 लाख रुपये की ठगी, रायगढ़ साइबर पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार 🔴 दुर्ग के जेडी स्टील प्लांट में दर्दनाक हादसा: 1600 डिग्री का पिघला लोहा ठेकेदार पर गिरा, इलाज के दौरान मौत 🔴 केलो डेम के पास युवक-युवती से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने भेजा जेल 🔴 बिलासपुर में हेरोइन के साथ महिला गिरफ्तार, 5 ग्राम मादक पदार्थ और मोबाइल जब्त; ₹1.08 लाख का सामान बरामद 🔴 छत्तीसगढ़: सूरजपुर में महिला शिक्षक और 12वीं के छात्र बेटे की हत्या, प्रेम संबंध और 20 लाख के लोन का विवाद चर्चा में 🔴 नाबालिग छात्रा के यौन शोषण के आरोप में पुलिस ने सिविल सर्जन को शनिवार देर रात हिरासत में लिया 🔴 Big Breking/नाना पाटेकर का निधन, 75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस 🔴 मोबाइल टावर से बैटरी चोरी करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, तमनार पुलिस ने चोरी की 2 बैटरियां की बरामद कर भेजा जेल 🔴 Big Breking News/रायपुर में 6 माह की मासूम को पिता ने दो बार जमीन पर पटका, AIIMS में भर्ती 🔴 विजयदशमी पर रायगढ़ पुलिस लाइन में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ शस्त्र पूजन 🔴 यूनिटी मेटा टोकन में निवेश पर भारी मुनाफे का लालच देकर 11.60 लाख रुपये की ठगी, रायगढ़ साइबर पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार 🔴 दुर्ग के जेडी स्टील प्लांट में दर्दनाक हादसा: 1600 डिग्री का पिघला लोहा ठेकेदार पर गिरा, इलाज के दौरान मौत 🔴 केलो डेम के पास युवक-युवती से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने भेजा जेल 🔴 बिलासपुर में हेरोइन के साथ महिला गिरफ्तार, 5 ग्राम मादक पदार्थ और मोबाइल जब्त; ₹1.08 लाख का सामान बरामद 🔴 छत्तीसगढ़: सूरजपुर में महिला शिक्षक और 12वीं के छात्र बेटे की हत्या, प्रेम संबंध और 20 लाख के लोन का विवाद चर्चा में 🔴 नाबालिग छात्रा के यौन शोषण के आरोप में पुलिस ने सिविल सर्जन को शनिवार देर रात हिरासत में लिया 🔴 Big Breking/नाना पाटेकर का निधन, 75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस 🔴 मोबाइल टावर से बैटरी चोरी करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, तमनार पुलिस ने चोरी की 2 बैटरियां की बरामद कर भेजा जेल

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

एक्सक्लूसिव छत्तीसगढ़ क्राइम व्यापार देश दुनिया राशिफल मनोरंजन अन्य खेल राजनीति
होम क्राइम बाइक चोर गिरोह के तीन आरोपियों की गिरफ्तारी में पुलिस को मिली सफलता
बाइक चोर गिरोह के तीन आरोपियों की गिरफ्तारी में पुलिस को मिली सफलता
क्राइम

बाइक चोर गिरोह के तीन आरोपियों की गिरफ्तारी में पुलिस को मिली सफलता

Azaad Bharat Desk 24 October 2024
Share :
Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3


Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 6
Advertisement 7
Advertisement 8
Advertisement 9
Advertisement 10
Advertisement 11
Advertisement 12
Advertisement 13
Advertisement 14
Advertisement 15
Advertisement 16
Advertisement 17



    Azaad-bharat News /   *24 अक्टूबर, रायगढ़* । पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के कुशल मार्गदर्शन पर बाइक चोरी के गिरोह की गिरफ्तारी में रायगढ़ पुलिस को सफलता मिली है । पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना प्रभारियों एवं साइबर सेल को बाइक चोरी के संबंध में मुखबीर लगाकर चोर गिरोह की पतासाजी के संबंध में निर्देशित किया गया था, निर्देशों के परिपालन में थाना प्रभारीगण मुखबीर सक्रिय कर पेट्रोलिंग, ग्रस्त दौरान संदिग्धों की सघन जांच की जा रही थी । इसी दरमियान कल रात्रि (23-24 अक्टूबर) गस्त दौरान कोतरारोड पुलिस द्वारा किरोड़ीमल नगर में दो संदिग्ध व्यक्ति भूपेंद्र शर्मा तथा पिंटू घोडो उर्फ राहुल अग्रवाल को बिना नंबर हिरो कम्पनी का आई स्मार्ट बाइक के साथ घूमते पकड़ा गया । संदेही पूर्व में भी बाइक चोरी में संलिप्त रहे हैं, उनके पास रखे मोटरसाइकिल के संबंध में गोल-गोल जवाब देने पर थाना लाया गया । संदेही पिंटू घोडो उर्फ राहुल अग्रवाल ने बताया कि उसने हिरो कम्पनी का आई स्मार्ट बाइक को बीते 16 अक्टूबर को बाबा धाम कोसमनारा के पास से चोरी किया है जिसका नंबर प्लेट निकाल दिया था और उसी बाइक को भूपेंद्र शर्मा के साथ अपने एक और साथी-लक्ष्मण पटेल उर्फ गुड्डू निवासी महासमुंद (छ.ग.) के पास छोड़ने जा रहे थे । 


     आरोपियों ने यह भी बताया कि इसके अतिरिक्त इन्होंने सीमावर्ती कोरबा, ओडिसा में भी बाइक चोरी किये थे, इन चोरी बाइक को लक्ष्मण पटेल उर्फ गुड्डू के पास छोड़कर आते थे, जिन्हें लक्ष्मण पटेल बेचता था और ये सभी रूपए आपस में बांटते थे । आरोपियों से मिली जानकारी पर तत्काल साइबर सेल, कोतरारोड़, कोतवाली, चक्रधरनगर थाना स्टाफ की टीम तैयार की गई । आरोपी भूपेन्द्र शर्मा के मेमोरेंडम पर एक चोरी बाइक पैशन प्रो CG12AH7698 बरामद किया गया तथा आरोपी लक्ष्मण पटेल उर्फ गुड्डू के घर छापेमारी की गई जिसमें आरोपी के कब्जे से 07 चोरी की बाइक बरामद की गई है । आरोपियों से बरामद बाइक आई स्मार्ट सीजी 13 UF 9571  पर थाना कोतरारोड में अपराध क्रमांक 361/2024 धारा 303(2) BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध है । इसके अतिरिक्त बरामद बाइक सीजी 12 AH 7698 पैशन प्रो के संबंध में जिला कोरबा में अपराध दर्ज होने की जानकारी मिली है, शेष बाइक के संबंध में दीगर जिलों को सूचना देकर जानकारी जुटाई जा रही है । आरोपी भूपेंद्र शर्मा तथा पिंटू घोडो उर्फ राहुल अग्रवाल का आपराधिक रिकार्ड है ।  इस प्रकार आरोपियों से बरामद हुए 09 चोरी की बाइक की कीमत करीब – 02 लाख 70 हजार रूपए आंकी गई है । आरोपियों को वाहन चोरी के अपराध में न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है ।


*आरोपियों के बाइक चुराने का तरीका*

        आरोपियों ने बताया कि वे बाइक चोरी के लिए Master Key (चाबी) बना कर रखे हुए हैं बाइक स्वामी, जब बाइक खड़ी कर जाता तो एक आरोपी बाइक स्वामी के पीछे जाता और उसके नहीं आने पर अपने साथी को इशारा करता और दूर खड़े होकर वाहन स्वामी को वॉच करता था इतने में "मास्टर की" से बाइक हैंडल खोल बाइक को शॉर्ट कर बाइक चोरी कर ले जाते थे ।


           एसपी श्री दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन एवं एडिशनल एसपी श्री आकाश मरकाम व डीएसपी अखिलेश कौशिक के सतत मार्गदर्शन पर बाइक चोर गिरोह के आरोपियों की गिरफ्तार तथा चोरी बाइक बरामदगी में नगर निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी, निरीक्षक सुखनंदन पटेल, प्रशांत राव, मोहन भारद्वाज तथा कोतरारोड़ के उपनिरीक्षक जेबिरियुस एक्वा, प्रधान आरक्षक प्रेम सिदार, आरक्षक संदीप कौशिक, राजेश खाण्डे, मुकेश चौबे, प्रवीण काठे, संजय केरकेट्टा एवं साइबर सेल के प्रधान आरक्षक राजेश पटेल, बृजलाल गुर्जर, आरक्षक धनंजय कश्यप, महेश पंडा, सुरेश सिदार, विकास प्रधान, रविन्द्र गुप्ता, गजेन्द्र प्रधान, संदीप मिश्रा, उत्तम सारथी (कोतवाली), चन्द्र कुमार बंजारे, मिनकेतन पटेल (थाना चक्रधरनगर), धनेश्वर उरांव, बंशी रात्रे (थाना जूटमिल)  की अहम भूमिका रही है ।


*गिरफ्तार आरोपी* – 


(1) भूपेन्द्र शर्मा पिता श्यामबीर शर्मा 54 वर्ष ग्राम खम्हार चौकी जोबी रायगढ़ 

(2) पिन्टू घोडो उर्फ राहुल अग्रवाल पिता भीमसेन अग्रवाल 36 साल निवासी भदरी चौंक डभरा सक्ती

(3) लक्ष्मण पटेल उर्फ गुड्डू पिता दशरथ 45 साल निवासी ग्राम नेमरा, जिला महासमुंद (छ.ग.)


*बरामद  बाइक*-

(1) CG13UF9571 हिरो आई स्मार्ट

(2)  बिना नंबर SPLENDOR PLUS (इंजन- MBLHA10EYAHK58133 )

(3)  पैशन प्रो CG12AH7698 (इंजन-MBLHA10A6EGA04929)

(4)  बिना नंबर बाइक (इंजन-MBLHA10AHAGL15741)

(5)  स्ले71ण्डर प्रो-OD177819 (इंजन-MBLHA10ADB9L07802)

(6)  सुपर स्लेलेण्डर CG06GN0953 (इंजन-MBLJAR031J9K10815) 

(7)  बिना नंबर बाइक (इंजन-HA11EJF9L40287)

(8)  पैशन X प्रो CG11AC1949 (इंजन-MBLJA12AEEGL00248)

(9)  स्प्लेण्डर प्रो CG11CK8202 (इंजन-MBLHA10ASCHM37478)


*कुल कीमत लगभग-   02 लाख 70 हजार रूपए* ।

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |