Azaad Bharat
Breaking
🔴 नाबालिग छात्रा के यौन शोषण के आरोप में पुलिस ने सिविल सर्जन को शनिवार देर रात हिरासत में लिया 🔴 Big Breking/नाना पाटेकर का निधन, 75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस 🔴 मोबाइल टावर से बैटरी चोरी करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, तमनार पुलिस ने चोरी की 2 बैटरियां की बरामद कर भेजा जेल 🔴 मोबाइल टावर से बैटरी चोरी करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, तमनार पुलिस ने चोरी की 2 बैटरियां की बरामद कर भेजा जेल 🔴 शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा देकर ग्रामीण महिलाओं से 70.77 लाख की ठगी, रायगढ़ पुलिस ने आरोपी महिला को सक्ती से किया गिरफ्तार 🔴 *मिनीमाता चौक पर हुए लूट और बजरंगपारा में मारपीट का खुलासा, जूटमिल पुलिस ने एक युवक और दो विधि से संघर्षरत बालकों को लिया हिरासत में 🔴 साइबर जागृति अभियान के तहत रायगढ़ पुलिस की रचनात्मक पहल, लघु फिल्म प्रतियोगिता का भव्य समापन एवं सम्मान समारोह सम्पन्न 🔴 बंगाल की खाड़ी में सक्रिय हुए चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के प्रभाव से बस्तर संभाग में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति निर्मित 🔴 गाड़ी को साइड देने के विवाद में प्रशिक्षु DSP पर हमला, 6 आरोपी गिरफ्तार 🔴 ब्रेकिंग: भारी बारिश के चलते 26 सितंबर को छत्तीसगढ़ के सभी स्कूलों में अवकाश 🔴 नाबालिग छात्रा के यौन शोषण के आरोप में पुलिस ने सिविल सर्जन को शनिवार देर रात हिरासत में लिया 🔴 Big Breking/नाना पाटेकर का निधन, 75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस 🔴 मोबाइल टावर से बैटरी चोरी करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, तमनार पुलिस ने चोरी की 2 बैटरियां की बरामद कर भेजा जेल 🔴 मोबाइल टावर से बैटरी चोरी करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, तमनार पुलिस ने चोरी की 2 बैटरियां की बरामद कर भेजा जेल 🔴 शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा देकर ग्रामीण महिलाओं से 70.77 लाख की ठगी, रायगढ़ पुलिस ने आरोपी महिला को सक्ती से किया गिरफ्तार 🔴 *मिनीमाता चौक पर हुए लूट और बजरंगपारा में मारपीट का खुलासा, जूटमिल पुलिस ने एक युवक और दो विधि से संघर्षरत बालकों को लिया हिरासत में 🔴 साइबर जागृति अभियान के तहत रायगढ़ पुलिस की रचनात्मक पहल, लघु फिल्म प्रतियोगिता का भव्य समापन एवं सम्मान समारोह सम्पन्न 🔴 बंगाल की खाड़ी में सक्रिय हुए चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के प्रभाव से बस्तर संभाग में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति निर्मित 🔴 गाड़ी को साइड देने के विवाद में प्रशिक्षु DSP पर हमला, 6 आरोपी गिरफ्तार 🔴 ब्रेकिंग: भारी बारिश के चलते 26 सितंबर को छत्तीसगढ़ के सभी स्कूलों में अवकाश

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

एक्सक्लूसिव छत्तीसगढ़ क्राइम व्यापार देश दुनिया राशिफल मनोरंजन अन्य खेल राजनीति
होम एक्सक्लूसिव धान के व्यपवर्तन के कारण मां दुर्गा फुड्स प्रोडक्ट की 8.50 करोड़ से...
धान के व्यपवर्तन के कारण मां दुर्गा फुड्स प्रोडक्ट की 8.50 करोड़ से अधिक की बैंक गारंटी हुई राजसात, किया गया ब्लैक लिस्ट, कलेक्टर श्री गोयल ने जारी किया आदेश*
एक्सक्लूसिव

धान के व्यपवर्तन के कारण मां दुर्गा फुड्स प्रोडक्ट की 8.50 करोड़ से अधिक की बैंक गारंटी हुई राजसात, किया गया ब्लैक लिस्ट, कलेक्टर श्री गोयल ने जारी किया आदेश*

Azaad Bharat Desk 24 October 2024
Share :
Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2


Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 6
Advertisement 7
Advertisement 8
Advertisement 9
Advertisement 10
Advertisement 11
Advertisement 12
Advertisement 13
Advertisement 14
Advertisement 15
Advertisement 16
Advertisement 17
Advertisement 18
Advertisement 19
Advertisement 20


Azaad-bharat News/*कस्टम मिलिंग के कार्य को प्रभावित करने पर कुसमाण्डा राईस मिल पर लगा 10 हजार रूपये का जुर्माना*

*शासकीय धान व्यपवर्तन में गंभीर अनियमितता का मामला*

रायगढ़, 24 अक्टूबर 2024/ कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल के निर्देश पर राईस मिलर्स द्वारा उठाये गये धान के विरूद्ध अनुपातिक कम चावल जमा करने एवं विलंब करने जैसे लापरवाही पर लगातार खाद्य विभाग द्वारा कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में खाद्य विभाग के संयुक्त दल द्वारा दो राईस मिलों की जांच में धान की कमी पाए जाने पर कलेक्टर श्री गोयल ने न्यायालयीन प्रकरण में मेसर्स मां दुर्गा फुड्स प्रोडक्ट पर 8.50 करोड़ से अधिक की जमा बैंक गारंटी की राशि को राजसात करने एवं काली सूची में शामिल करने हेतु आदेशित किया है। इसी तरह मेसर्स कुसमाण्डा राईस मिल को कस्टम मिलिंग का चावल कार्य प्रभावित करने को लेकर चेतावनी देते हुए 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।  

            खाद्य अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि खाद्य विभाग के संयुक्त जांच दल के द्वारा 6  अगस्त 2024 को खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में पंजीकृत राईस मिल मेसर्स माँ दुर्गा फूड्स प्रोडक्ट ग्राम कुरमापाली, रायगढ़ (अरवा यूनिट पंजीयन क्रमांक एमए 415728 एवं उसना यूनिट पंजीयन क्रमांक एमए 419492) की जांच किया गया। जिसमें राईस मिल में 51947.00 क्विंटल धान उपलब्ध होना था किन्तु 23590.00 क्विंटल (200.00 क्विटल चांवल के अनुपातिक धान 298 क्विंटल सहित) धान पाया गया। इस प्रकार उठाये गये धान के स्टॉक में 28357.00 क्विंटल धान की कमी पायी गई। शासन द्वारा धान उपार्जन में भुगतान किए गये 3100 रूपये प्रति क्विंटल धान की राशि के आधार पर मेसर्स माँ दुर्गा फूड्स प्रोडक्ट में कम पाए गये धान की कुल राशि 8 करोड़ 79 लाख 6 हजार 700 रूपये है जो शासकीय धान/चावल का व्यपवर्तन किये जाने जैसा गंभीर अपराध किया गया है जो छ.ग.कस्टम मिलिंग चावल उपार्जन आदेश 2016 की कंडिका 4 (3), (5) 6 (1), (3) तथा 12 का उल्लंघन है एवं आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 एवं छ.ग.कस्टम मिलिंग चावल उपार्जन आदेश 2016 की धारा 9 के तहत दण्डनीय है एवं अनुबंध में यथा उल्लेखित शास्ति के लिए दायी होने के साथ-साथ खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में पंजीकृत मेसर्स मॉ दुर्गा फूड्स प्रोडक्ट ग्राम कुरमापाली, रायगढ़ को काली सूची में शामिल करने हेतु न्यायालय कलेक्टर रायगढ़ द्वारा आदेशित किया गया है तथा उक्त फर्म कम पाये गये धान के स्टॉक 28357.00 क्विंटल धान का शासन द्वारा धान उपार्जन में भुगतान किए गये 3100 रूपये प्रति क्विंटल की राशि का जिला विपणन कार्यालय में अनुबंध में जमा बैंक गारंटी एफडीआर की राशि को राजसात करने हेतु आदेशित किया गया है।

             इसी प्रकार खाद्य विभाग के संयुक्त जांच दल के द्वारा 9 अगस्त 2024 को खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में पंजीकृत राईस मिल मेसर्स कुसमाण्डा राईस मिल पंजीयन क्रमांक एमए 417878 की जांच किया गया जांच में 660.00 क्विटल धान का उठाव किया गया था, जिसका अनुपातिक चावल 446.00 क्विंटल होता है किन्तु जांच में 63.35 क्विंटल धान कम पायी गई। उक्त फर्म द्वारा उठाये गये धान के विरूद्ध चावल जमा में अत्यंत विलंब करते हुए लापरवाही पूर्वक कार्य किया गया एवं अपनी क्षमता अनुरूप मिलिंग कार्य नहीं किया जाकर शासन के कस्टम मिलिंग का चावल कार्य को प्रभावित किया गया जो छ.ग.कस्टम मिलिंग चावल उपार्जन आदेश 2016 की कंडिका 6 (1), (2), (3), 12 एवं कस्टम मिलिंग नीति-निर्देश 2023-24 का स्पष्ट उल्लंघन होने एवं आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 एवं छ.ग.कस्टम मिलिंग चावल उपार्जन आदेश 2016 की धारा 9 के तहत दण्डनीय होने के कारण मेसर्स कुसमाण्डा राईस मिल को भविष्य के लिए चेतावनी देते हुए 10 हजार रूपये शास्ति अधिरोपित किये जाने हेतु आदेशित किया गया है।

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |