अपनी पसंद की खबर खोजें
बुलंदशहर के डीएम चंद्र प्रकाश सिंह ने बताया कि रात करीब 8:30-9 बजे के बीच आशापुरी कॉलोनी के एक घर में सिलेंडर ब्लास्ट हुआ. घर में 18-19 लोग थे, यहां से 8 लोगों को बचाया गया, जिनकी हालत काफी गंभीर थी. फायर ब्रिगेड की टीम, पुलिस विभाग की टीम, नगर निगम की टीम, मेडिकल टीम, एनडीआरएफ की टीम मौके पर है. मुख्यमंत्री ने घटना का संज्ञान लेते हुए पुलिस-प्रशासन को मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य करने के निर्देश दिए हैं. विस्फोट के कारणों की जांच की जा रही है. हादसे के बाद पहले डीएम सीपी सिंह ने 5 लोगों की की मौत पुष्टि कर दी थी. एक शख्स की हालत गंभीर थी. हालांकि, बाद में बताया गया कि मरने वालों की संख्या 6 हो गई है. वहीं, अभी घटना को लेकर यह जांच की जा रही है कि यह रसोई गैस सिलेंडर था या ऑक्सीजन सिलेंडर था. मौके पर NDRF की टीम, नगर पालिका की टीम और प्रशासन की टीम मौजूद है.