Azaad Bharat
Breaking
🔴 कापू पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाई हत्या की गुत्थी, टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार 🔴 पार्षद को लोहे के जैक रॉड से सिर पर वार कर घायल करने वाला हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार 🔴 Big Breking News/लव ट्रायंगल में 16 वर्षीय किशोर की हत्या, रायगढ़ पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा 🔴 Breaking News/झीरम घाटी हमले में 10 दोषियों को मृत्युदंड 🔴 कोयला लदे ट्रक के पीछे जा घुसी तेज रफ्तार बाइक, युवक की मौके पर मौत 🔴 Big Breking News/रामभाठा के पुराने बस डिपो में युवक की निर्मम हत्या, सिर कुचलकर ली जान 🔴 PM आवास के मुद्दे पर आज आमने-सामने हो सकते हैं विजय शर्मा और भूपेश बघेल, रायपुर प्रेस क्लब में सियासी बहस की चर्चा 🔴 रेल्वे लाइन कीमती सामग्री और बाइक चोरी का आरोपी गिरफ्तार 🔴 ATS ने 19 साल के युवक को किया गिरफ्तार, AQIS से जुड़े होने का आरोप 🔴 रायगढ़ में स्टील स्लैग से बनी दुनिया की सबसे लंबी सड़क, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज 🔴 कापू पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाई हत्या की गुत्थी, टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार 🔴 पार्षद को लोहे के जैक रॉड से सिर पर वार कर घायल करने वाला हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार 🔴 Big Breking News/लव ट्रायंगल में 16 वर्षीय किशोर की हत्या, रायगढ़ पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा 🔴 Breaking News/झीरम घाटी हमले में 10 दोषियों को मृत्युदंड 🔴 कोयला लदे ट्रक के पीछे जा घुसी तेज रफ्तार बाइक, युवक की मौके पर मौत 🔴 Big Breking News/रामभाठा के पुराने बस डिपो में युवक की निर्मम हत्या, सिर कुचलकर ली जान 🔴 PM आवास के मुद्दे पर आज आमने-सामने हो सकते हैं विजय शर्मा और भूपेश बघेल, रायपुर प्रेस क्लब में सियासी बहस की चर्चा 🔴 रेल्वे लाइन कीमती सामग्री और बाइक चोरी का आरोपी गिरफ्तार 🔴 ATS ने 19 साल के युवक को किया गिरफ्तार, AQIS से जुड़े होने का आरोप 🔴 रायगढ़ में स्टील स्लैग से बनी दुनिया की सबसे लंबी सड़क, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

एक्सक्लूसिव छत्तीसगढ़ क्राइम व्यापार देश दुनिया राशिफल मनोरंजन अन्य खेल राजनीति
होम छत्तीसगढ़ सुचारू यातायात के लिए सड़कों पर अवैध पार्किंग को लेकर लगातार कार्यव...
सुचारू यातायात के लिए सड़कों पर अवैध पार्किंग को लेकर लगातार कार्यवाही रखें जारी-कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल
छत्तीसगढ़

सुचारू यातायात के लिए सड़कों पर अवैध पार्किंग को लेकर लगातार कार्यवाही रखें जारी-कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल

Azaad Bharat Desk 18 October 2024
Share :
Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2

 

Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 6
Advertisement 7
Advertisement 8
Advertisement 9
Advertisement 10
Advertisement 11
Advertisement 12
Advertisement 13
Advertisement 14
Advertisement 15
Advertisement 16
Advertisement 17
Advertisement 18


Azaad-bharat News/*कलेक्टर ने कहा जागरूकता पखवाड़ा तक सीमित न रखें साइबर अवेयरनेस कार्यक्रम, आगे भी  निरंतर जारी रखें*

*सोशल मीडिया में अफवाहों पर तुरंत उठाएं एहतियाती कदम*

*कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल व पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल ने लॉ एण्ड आर्डर को लेकर ली समीक्षा बैठक*

रायगढ़, 18 अक्टूबर 2024/ कलेक्टर श्री गोयल ने कहा है कि नेशनल हाइवे और स्टेट हाइवे में मालवाहक गाडिय़ों के अवैध पार्किंग से दुर्घटना की संभावना होने के साथ ही यातायात भी बुरी तरह प्रभावित होता है। इसको लेकर लगातार जांच और कार्यवाही चलती रहे। उद्योगों को भी इसको लेकर सचेत करें। कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल व पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिले के सभी एसडीएम व एसडीओपी के साथ अन्य विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर कानून व्यवस्था की समीक्षा की। कलेक्टर श्री गोयल ने कहा कि उद्योगों के साथ ही सड़कों पर चलने वाले ढाबों को भी समुचित पार्किंग की व्यवस्था करने के लिए निर्देशित करें। जिससे सड़कों पर वाहनों का जमावड़ा न हो।      

            कलेक्टर श्री गोयल ने पुलिस द्वारा रात्रि गश्त किए जाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि अधिकारी नियमित रूप से रात्रि गश्त करें। पेट्रोलिंग का रूट बदलते रहें जिससे क्षेत्र के सभी इलाके कवर हों। इससे रात के दौरान भी सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी होती रहेगी। इसके साथ ही बाहर से व्यवसाय करने के लिए जिले में पहुंचे लोगों का भी एहतियात के लिए वेरिफिकेशन जरूर कर लें। कई बार आपराधिक प्रवृत्ति के लोग व्यवसाय की आड़ में रेकी कर वारदात को अंजाम देते हैं। वेरिफिकेशन से ऐसे लोगों पर नजर रखी जा सकेगी।

           कलेक्टर श्री गोयल ने कहा कि साइबर फ्रॉड को लेकर चल रहे जागरूकता अभियान में सभी की सहभागिता रही। इसे सिर्फ  साइबर जागरूकता पखवाड़ा तक सीमित नहीं रखना है। सभी विभाग अपने स्तर पर इस अभियान को लगातार आगे लेकर जाएं। साइबर अपराधों को लेकर जन मानस में जितनी जागरूकता आएगी, वे सतर्क रहेंगे और साइबर ठगी का शिकार होने से बचेंगे।

         बैठक में एडीएम सुश्री संतन देवी जांगड़े, अपर कलेक्टर श्री राजीव कुमार पाण्डेय, डिप्टी कलेक्टर श्री धनराज मरकाम, डिप्टी कलेक्टर श्री महेश शर्मा, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्री प्रभात पटेल, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री उत्तम प्रताप सिंह, एसडीएम खरसिया डॉ.प्रियंका वर्मा, एसडीएम घरघोड़ा श्री रमेश कुमार मोर, एसडीएम रायगढ़ श्री प्रवीण तिवारी, एसडीएम लैलूंगा सुश्री अक्षा गुप्ता सहित, एसडीओपी, तहसीलदार, थाना प्रभारी सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

*नारकोटिक्स के मामलों पर तेजी से कार्यवाही जरूरी*

नशीली दवाओं को लेकर प्वाइंटर कार्यवाही करने के निर्देश पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल ने दिए। उन्होंने कहा कि काउंटर से प्रिस्क्रिप्शन के आधार पर ही मिलने वाली दवाओं के अवैध रूप से बिक्री पर संयुक्त दल बनाकर कड़ी कार्यवाही की जाए। उन्होंने कहा कि नारकोटिक्स के मामलों में तेजी से कार्यवाही की जाए। आबकारी विभाग और पुलिस विभाग को अवैध शराब बिक्री पर कार्यवाही के संबंध में जानकारी ली गई। कलेक्टर श्री गोयल ने कहा कि आबकारी प्रावधानों के तहत अवैध शराब के बिक्री पर कार्यवाही की जाए।

*सोशल मीडिया में अफवाहों पर तुरंत उठाएं एहतियाती कदम*

कलेक्टर श्री गोयल ने अधिकारियों से कहा कि सोशल मीडिया में किसी भी प्रकार के अफवाह और फेक न्यूज पर तुरंत संज्ञान लेकर वस्तु स्थिति स्पष्ट करें तथा एहतियाती कदम उठाएं। जिससे किसी प्रकार की लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति न बने। उन्होंने कहा कि जिले में शांति व्यवस्था एवं आपसी सौहाद्र्र के लिए एहतियात बरतना बेहद जरूरी है। उन्होंने सभी एसडीएम, एसडीओपी तहसीलदार, थाना प्रभारियों को आपसी समन्वय के साथ काम करने के निर्देश दिए।

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |