Azaad Bharat
Breaking
🔴 Big Breking News/सड़क हादसे में 68 वर्षीय पूर्व सरपंच की गई जान . 🔴 एनटीपीसी लारा ने परिचालन दक्षता में हासिल किया दूसरा स्थान, 4800 मेगावाट तक विस्तार की योजना 🔴 Big Breking/रायगढ़ पुलिस की इंदौर में बड़ी कार्रवाई: डॉक्टर से ₹34.17 लाख की ठगी, 3 युवतियों समेत 5 आरोपी गिरफ्तार 🔴 ऑपरेशन आघात: छोटे देवगांव में गांजा बिक्री पर खरसिया पुलिस का प्रहार, 5.025 किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार 🔴 Big Breking News/- चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ की ताजा खबर 🔴 Big Breking News/रायपुर में 6 माह की मासूम को पिता ने दो बार जमीन पर पटका, AIIMS में भर्ती 🔴 विजयदशमी पर रायगढ़ पुलिस लाइन में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ शस्त्र पूजन 🔴 यूनिटी मेटा टोकन में निवेश पर भारी मुनाफे का लालच देकर 11.60 लाख रुपये की ठगी, रायगढ़ साइबर पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार 🔴 दुर्ग के जेडी स्टील प्लांट में दर्दनाक हादसा: 1600 डिग्री का पिघला लोहा ठेकेदार पर गिरा, इलाज के दौरान मौत 🔴 केलो डेम के पास युवक-युवती से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने भेजा जेल 🔴 Big Breking News/सड़क हादसे में 68 वर्षीय पूर्व सरपंच की गई जान . 🔴 एनटीपीसी लारा ने परिचालन दक्षता में हासिल किया दूसरा स्थान, 4800 मेगावाट तक विस्तार की योजना 🔴 Big Breking/रायगढ़ पुलिस की इंदौर में बड़ी कार्रवाई: डॉक्टर से ₹34.17 लाख की ठगी, 3 युवतियों समेत 5 आरोपी गिरफ्तार 🔴 ऑपरेशन आघात: छोटे देवगांव में गांजा बिक्री पर खरसिया पुलिस का प्रहार, 5.025 किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार 🔴 Big Breking News/- चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ की ताजा खबर 🔴 Big Breking News/रायपुर में 6 माह की मासूम को पिता ने दो बार जमीन पर पटका, AIIMS में भर्ती 🔴 विजयदशमी पर रायगढ़ पुलिस लाइन में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ शस्त्र पूजन 🔴 यूनिटी मेटा टोकन में निवेश पर भारी मुनाफे का लालच देकर 11.60 लाख रुपये की ठगी, रायगढ़ साइबर पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार 🔴 दुर्ग के जेडी स्टील प्लांट में दर्दनाक हादसा: 1600 डिग्री का पिघला लोहा ठेकेदार पर गिरा, इलाज के दौरान मौत 🔴 केलो डेम के पास युवक-युवती से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने भेजा जेल

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

एक्सक्लूसिव छत्तीसगढ़ क्राइम व्यापार देश दुनिया राशिफल मनोरंजन अन्य खेल राजनीति
होम छत्तीसगढ़ विजयादशमी पर पुलिस लाइन उर्दना में शस्त्र पूजन का आयोजन: पुलिस अधीक...
विजयादशमी पर पुलिस लाइन उर्दना में शस्त्र पूजन का आयोजन: पुलिस अधीक्षक ने की विधिवत पूजा और हवन
छत्तीसगढ़

विजयादशमी पर पुलिस लाइन उर्दना में शस्त्र पूजन का आयोजन: पुलिस अधीक्षक ने की विधिवत पूजा और हवन

Azaad Bharat Desk 12 October 2024
Share :
Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3


Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 6
Advertisement 7
Advertisement 8
Advertisement 9
Advertisement 10
Advertisement 11
Advertisement 12
Advertisement 13
Advertisement 14
Advertisement 15
Advertisement 16
Advertisement 17


Azaad-bharat News /*12 अक्टूबर, रायगढ़* । विजयादशमी के पावन अवसर पर रायगढ़ जिले में वर्षों से चली आ रही शस्त्र पूजन की परंपरा को निभाते हुए, आज पुलिस लाइन उर्दना में शस्त्र पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल ने विधिवत रूप से शस्त्रागार में रखे शस्त्रों और वाहनों का पूजन किया। कार्यक्रम में मंत्रोच्चार और महाकाली की आराधना के साथ हवन शांति भी किया गया, जिससे वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ।

   एसपी श्री दिव्यांग कुमार पटेल ने विजयादशमी की प्राचीन परंपराओं का पालन करते हुए तलवार से प्रतीकात्मक कद्दू के बकरे की बलि दी, जिसके बाद खुले प्रांगण में हर्ष फायर किया गया। यह अनुष्ठान पुलिसकर्मियों के बीच साहस और कर्तव्यनिष्ठा को बढ़ाने का प्रतीक है।

     विजयादशमी के अवसर पर पुलिस लाइन शस्त्रागार में रखे शस्त्रों और वाहनों की विधिवत साफ-सफाई और पूजा की गई। इस पूजन का उद्देश्य शस्त्रों के प्रति सम्मान और उनकी देखरेख को बढ़ावा देना है, जो पुलिस बल के साहस और शक्ति का प्रतीक होते हैं।

       इसी तरह जिले के सभी थाना, चौकी और शस्त्रागारों में भी विजयादशमी की परंपरा के अनुसार शस्त्रों की साफ-सफाई और पूजा की गई। हर थाना में पुलिसकर्मियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में उत्साह और सम्मान के साथ इस अनुष्ठान का पालन किया।

    एसपी श्री दिव्यांग कुमार पटेल ने इस अवसर पर सभी पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों और जिलेवासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए पुलिस बल को कर्तव्यपरायणता के साथ अपने कार्यों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।

   इस शस्त्र पूजन कार्यक्रम में एसपी श्री दिव्यांग कुमार पटेल के साथ द्वय एडिशनल एसपी श्री राम गोपाल करियारे, श्री आकाश मरकाम, डीएसपी ट्रैफिक रमेश चंद्रा, डीएसपी उत्तम प्रताप सिंह, रक्षित निरीक्षक अमित सिंह, नगर निरीक्षक सुखनंदन पटेल, रामकिंकर यादव सहित पुलिस लाइन के अधिकारी और कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर पूजा के कार्यक्रम में सहभागिता की और विजयादशमी के महत्व को समझते हुए परंपरा का पालन किया।

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |