Azaad Bharat
Breaking
🔴 Big Breking News/सड़क हादसे में 68 वर्षीय पूर्व सरपंच की गई जान . 🔴 एनटीपीसी लारा ने परिचालन दक्षता में हासिल किया दूसरा स्थान, 4800 मेगावाट तक विस्तार की योजना 🔴 Big Breking/रायगढ़ पुलिस की इंदौर में बड़ी कार्रवाई: डॉक्टर से ₹34.17 लाख की ठगी, 3 युवतियों समेत 5 आरोपी गिरफ्तार 🔴 ऑपरेशन आघात: छोटे देवगांव में गांजा बिक्री पर खरसिया पुलिस का प्रहार, 5.025 किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार 🔴 Big Breking News/- चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ की ताजा खबर 🔴 Big Breking News/रायपुर में 6 माह की मासूम को पिता ने दो बार जमीन पर पटका, AIIMS में भर्ती 🔴 विजयदशमी पर रायगढ़ पुलिस लाइन में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ शस्त्र पूजन 🔴 यूनिटी मेटा टोकन में निवेश पर भारी मुनाफे का लालच देकर 11.60 लाख रुपये की ठगी, रायगढ़ साइबर पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार 🔴 दुर्ग के जेडी स्टील प्लांट में दर्दनाक हादसा: 1600 डिग्री का पिघला लोहा ठेकेदार पर गिरा, इलाज के दौरान मौत 🔴 केलो डेम के पास युवक-युवती से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने भेजा जेल 🔴 Big Breking News/सड़क हादसे में 68 वर्षीय पूर्व सरपंच की गई जान . 🔴 एनटीपीसी लारा ने परिचालन दक्षता में हासिल किया दूसरा स्थान, 4800 मेगावाट तक विस्तार की योजना 🔴 Big Breking/रायगढ़ पुलिस की इंदौर में बड़ी कार्रवाई: डॉक्टर से ₹34.17 लाख की ठगी, 3 युवतियों समेत 5 आरोपी गिरफ्तार 🔴 ऑपरेशन आघात: छोटे देवगांव में गांजा बिक्री पर खरसिया पुलिस का प्रहार, 5.025 किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार 🔴 Big Breking News/- चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ की ताजा खबर 🔴 Big Breking News/रायपुर में 6 माह की मासूम को पिता ने दो बार जमीन पर पटका, AIIMS में भर्ती 🔴 विजयदशमी पर रायगढ़ पुलिस लाइन में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ शस्त्र पूजन 🔴 यूनिटी मेटा टोकन में निवेश पर भारी मुनाफे का लालच देकर 11.60 लाख रुपये की ठगी, रायगढ़ साइबर पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार 🔴 दुर्ग के जेडी स्टील प्लांट में दर्दनाक हादसा: 1600 डिग्री का पिघला लोहा ठेकेदार पर गिरा, इलाज के दौरान मौत 🔴 केलो डेम के पास युवक-युवती से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने भेजा जेल

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

एक्सक्लूसिव छत्तीसगढ़ क्राइम व्यापार देश दुनिया राशिफल मनोरंजन अन्य खेल राजनीति
होम क्राइम रायगढ़ पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, महज 3 दिन में पकड़ा मुजरिम को
रायगढ़ पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, महज 3 दिन में पकड़ा मुजरिम को
क्राइम

रायगढ़ पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, महज 3 दिन में पकड़ा मुजरिम को

Azaad Bharat Desk 29 September 2024
Share :
Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3

Azaad-bharat News/रायगढ़..तीन दिन पहले बाजीराव पारा में गंधरी पुलिया के पास रहने वाले रमेश तिवारी उर्फ बब्बू महराज हत्याकांड में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है।बब्बू महराज के घर पर काम करने वाली बाई साधमति यादव के बेटे दीपक यादव को पुलिस ने हिरासत में लिया है।बता दें की रुपयों के लालच में दीपक करीबन 11 बजे रात को पिछले दरवाजे से घर के भीतर दाखिल हुआ था।इसी दौरान आहट पाकर बब्बू महराज की नींद खुल गई।और बब्बू महराज ने उसे पहचान लिया।जिसके बाद दीपक यादव ने बब्बू महराज के ऊपर हमला कर दिया। दोनों के बीच बीस मिनट तक हाथापाई हुई,इस दौरान बब्बू महराज ने दीपक से जिंदगी बख्श देने के लिए गुहार भी लगाया उन्होंने संघर्ष करते हुए कहा कि दीपक रुपया पैसा ले ले,लेकिन मेरे को मत मार,किंतु रुपयों की हवस में वहशी बन चुके दीपक ने किसी भारी चीज से उनके सर पर वार करके पहले उन्हें नीचे गिरा दिया और फिर उनकी छाती में बैठकर गला दबा दिया जिससे उनकी मौत हो है।

 आखिर कौन है हत्यारा दीपक…

बब्बू महराज की जान लेने वाला कातिल दरअसल उसी मोहल्ले का निवासी है।मृतक के घर से उसका करीबन चार दशक पुराना नाता है।रमेश तिवारी उर्फ बब्बू महराज की बच्चियों के साथ ही खेल कूद कर उसका बचपन बीता है।यह कह सकते हैं कि आरोपी का बचपन से ही बब्बू महराज के घर आना जाना था।वहीं बीते चार साल से दीपक की मां बब्बू महराज के यहां घरेलू काम काज करती थी।ऐसे में दीपक द्वारा कत्ल किए जाने की बात सामने आने के बाद से बब्बू महराज की बेटियों के साथ साथ मोहल्लेवासी भी सकते में आ गए हैं।

Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 6
Advertisement 7
Advertisement 8
Advertisement 9
Advertisement 10
Advertisement 11
Advertisement 12
Advertisement 13
Advertisement 14
Advertisement 15
Advertisement 16
Advertisement 17

 पुलिस कैसे पहुंची आरोपी तक…


दो दिनों तक सड़कों की खाक छानने के बाद सायबर सेल प्रभारी अभिनव उपाध्याय ने एसपी दिव्यांग पटेल और एडिशनल एसपी आकाश मरकाम के दिशा निर्देश पर मकतूल के घर के पीछे की लोकेशन पर फोकस करना शुरू किया। साइबर सेल प्रभारी अभिनव उपाध्याय और जूटमिल टी आई मोहन भारद्वाज को जब इस बात की तस्दीक हुई की हत्यारा हो न हो पीछे के रास्ते रेल पटरी के जरिए आकर वारदात को अंजाम दे सकता है तब पुलिस ने मृतक के घर के पीछे पगडंडी और तालाब के आसपास मैग्नेट के जरिए

खोजबीन शुरू किया।कुछ देर में पुलिस को कातिल के द्वारा फेंका गया सीसीटीवी का डीवीआर मिल गया।हत्यारे ने डीवीआर के साथ साथ खून आलुदा कपड़े भी एक थैले में डालकर रेल पटरी के किनारे तालाब में फेंक दिया था।डीवीआर और खून सने कपड़े रिकवर होने के बाद पुलिस ने तेजी से काम किया और तीन घंटे के भीतर ही कातिल तक पहुंच गई।

 बेटी ने की फांसी दिए जाने की मांग..


मृतक बब्बू महराज की छोटी बेटी रीना शिवहरे ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि परिवार से जुड़े हुए व्यक्ति ने हमारे भरोसे और रिश्ते का खून कर दिया है।आरोपी दीपक यादव बचपन से ही हम सभी बहनों के साथ खेला कूदा है और रुपयों की खातिर उसने हमारे पिता की जघन्य हत्या कर दी है।ऐसे में कातिल दीपक को उसने फांसी दिए जाने की मांग की है।

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |