Azaad Bharat
Breaking
🔴 नाबालिग छात्रा के यौन शोषण के आरोप में पुलिस ने सिविल सर्जन को शनिवार देर रात हिरासत में लिया 🔴 Big Breking/नाना पाटेकर का निधन, 75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस 🔴 मोबाइल टावर से बैटरी चोरी करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, तमनार पुलिस ने चोरी की 2 बैटरियां की बरामद कर भेजा जेल 🔴 मोबाइल टावर से बैटरी चोरी करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, तमनार पुलिस ने चोरी की 2 बैटरियां की बरामद कर भेजा जेल 🔴 शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा देकर ग्रामीण महिलाओं से 70.77 लाख की ठगी, रायगढ़ पुलिस ने आरोपी महिला को सक्ती से किया गिरफ्तार 🔴 *मिनीमाता चौक पर हुए लूट और बजरंगपारा में मारपीट का खुलासा, जूटमिल पुलिस ने एक युवक और दो विधि से संघर्षरत बालकों को लिया हिरासत में 🔴 साइबर जागृति अभियान के तहत रायगढ़ पुलिस की रचनात्मक पहल, लघु फिल्म प्रतियोगिता का भव्य समापन एवं सम्मान समारोह सम्पन्न 🔴 बंगाल की खाड़ी में सक्रिय हुए चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के प्रभाव से बस्तर संभाग में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति निर्मित 🔴 गाड़ी को साइड देने के विवाद में प्रशिक्षु DSP पर हमला, 6 आरोपी गिरफ्तार 🔴 ब्रेकिंग: भारी बारिश के चलते 26 सितंबर को छत्तीसगढ़ के सभी स्कूलों में अवकाश 🔴 नाबालिग छात्रा के यौन शोषण के आरोप में पुलिस ने सिविल सर्जन को शनिवार देर रात हिरासत में लिया 🔴 Big Breking/नाना पाटेकर का निधन, 75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस 🔴 मोबाइल टावर से बैटरी चोरी करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, तमनार पुलिस ने चोरी की 2 बैटरियां की बरामद कर भेजा जेल 🔴 मोबाइल टावर से बैटरी चोरी करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, तमनार पुलिस ने चोरी की 2 बैटरियां की बरामद कर भेजा जेल 🔴 शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा देकर ग्रामीण महिलाओं से 70.77 लाख की ठगी, रायगढ़ पुलिस ने आरोपी महिला को सक्ती से किया गिरफ्तार 🔴 *मिनीमाता चौक पर हुए लूट और बजरंगपारा में मारपीट का खुलासा, जूटमिल पुलिस ने एक युवक और दो विधि से संघर्षरत बालकों को लिया हिरासत में 🔴 साइबर जागृति अभियान के तहत रायगढ़ पुलिस की रचनात्मक पहल, लघु फिल्म प्रतियोगिता का भव्य समापन एवं सम्मान समारोह सम्पन्न 🔴 बंगाल की खाड़ी में सक्रिय हुए चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के प्रभाव से बस्तर संभाग में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति निर्मित 🔴 गाड़ी को साइड देने के विवाद में प्रशिक्षु DSP पर हमला, 6 आरोपी गिरफ्तार 🔴 ब्रेकिंग: भारी बारिश के चलते 26 सितंबर को छत्तीसगढ़ के सभी स्कूलों में अवकाश

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

एक्सक्लूसिव छत्तीसगढ़ क्राइम व्यापार देश दुनिया राशिफल मनोरंजन अन्य खेल राजनीति
होम खेल *हार-जीत खेल का अंग है, निराश न हो खूब मेहनत करें जीत आपकी होगी-लोक...
*हार-जीत खेल का अंग है, निराश न हो खूब मेहनत करें जीत आपकी होगी-लोकसभा सांसद श्री राधेश्याम राठिया*
खेल

*हार-जीत खेल का अंग है, निराश न हो खूब मेहनत करें जीत आपकी होगी-लोकसभा सांसद श्री राधेश्याम राठिया*

Azaad Bharat Desk 22 September 2024
Share :
Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2


Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 6
Advertisement 7
Advertisement 8
Advertisement 9
Advertisement 10
Advertisement 11
Advertisement 12
Advertisement 13
Advertisement 14
Advertisement 15
Advertisement 16
Advertisement 17
Advertisement 18
Advertisement 19
Advertisement 20

Azaad-bharat News/रायगढ़, 22 सितम्बर 2024/ 24 वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता-2024 का समापन आज रायगढ़ स्टेडियम, बोईरदादर में लोकसभा सांसद श्री राधेश्याम राठिया के मुख्य आतिथ्य में हुआ। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री निराकार पटेल उपस्थित रहे। समापन समारोह में स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं आकर्षक मार्चपास्ट भी किया।

          लोक सभा सांसद श्री राधेश्याम राठिया ने कहा कि हर्ष की बात है रायगढ़ में राज्य स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन हुआ और आप सभी को यहां खेलने का अवसर मिला। जिसमें आपने अपने खेल को निखारे होंगे। हार-जीत खेल का अंग है, निराश न हो खूब मेहनत करें अगली जीत आपकी होगी। खेल के साथ पढ़ाई में भी विशेष ध्यान दें। मुझे विश्वास है आप सभी छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करेंगे। रायगढ़ को जोन बनाने का प्रयास किया जाएगा ताकि अंचल के खिलाडिय़ों को एक अच्छा अवसर मिलने के साथ सुविधाओं में वृद्धि हो सके। इस दौरान उन्होंने सभी खिलाडिय़ों को अपनी शुभकामनाएं भी दी।  

         जिला पंचायत अध्यक्ष श्री निराकार पटेल ने कहा कि क्रीड़ा प्रतियोगिता में आपके मेहनत के अनुरूप सफलता मिली होगी। खेल को टीम भावना से खेले जीत अवश्य मिलेगी। हार में निराश न हो हार को सुधारते हुए जीत की तैयारी करें।

         इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा श्री रवि भगत, श्री विवेक रंजन सिन्हा, श्री कौशलेश मिश्रा, श्री सनत नायक, श्रीमती शीला तिवारी, श्री पंकज ककरवाल, श्री चंद्र प्रकाश पाण्डे, श्री प्रवीण द्विवेदी, श्री राजेश बेहरा, श्री रामजानी भारद्वाज, श्री अजय यादव, श्री अंशु टुटेजा, डीईओ श्री राव सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। मंच संचालन प्राचार्य श्री राजेश डेनियल ने किया।

*ऑल ओवर चैम्पियन बना रायपुर*

राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2024 में रायपुर संभाग ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए ऑल ओवर चैम्पियन बना। इसी प्रकार व्हालीबॉल बालिका 19 वर्ष वर्ग में प्रथम रायपुर संभाग, द्वितीय बस्तर संभाग तथा तृतीय स्थान पर दुर्ग संभाग संभाग रहा। 19 वर्ष बालक वर्ग में प्रथम रायपुर संभाग, द्वितीय दुर्ग संभाग तथा तृतीय स्थान पर बिलासपुर संभाग रहा। खो-खो 17 वर्ष बालिका वर्ग में दुर्ग संभाग प्रथम, द्वितीय बस्तर तथा बिलासपुर संभाग तीसरे स्थान पर रहा। इसी प्रकार 17 वर्ष बालक वर्ग  में बस्तर संभाग प्रथम, द्वितीय दुर्ग संभाग तथा तृतीय स्थान पर बिलासपुर संभाग रहा। खो-खो 19 वर्ष बालिका वर्ग में प्रथम स्थान पर बस्तर, दुर्ग संभाग द्वितीय तथा तीसरे स्थान पर बिलासपुर संभाग रहा। खो-खो 19 वर्ष बालक वर्ग में प्रथम बस्तर संभाग, द्वितीय दुर्ग संभाग तथा तृतीय स्थान पर रायपुर संभाग रहा। टेबल टेनिस 14 वर्ष बालिका वर्ग में प्रथम रायपुर संभाग, द्वितीय बिलासपुर संभाग तथा तृतीय बस्तर संभाग रहा। इसी प्रकार टेबल टेनिस 14 वर्ष बालक वर्ग में प्रथम रायपुर संभाग, द्वितीय बिलासपुर संभाग तथा तृतीय दुर्ग संभाग रहा। टेबल टेनिस 17 वर्ष बालिका वर्ग में प्रथम दुर्ग संभाग, द्वितीय बिलासपुर संभाग तथा तृतीय रायपुर संभाग रहा। इसी प्रकार टेबल टेनिस 17 वर्ष बालक वर्ग में प्रथम रायपुर संभाग, द्वितीय बिलासपुर संभाग तथा तृतीय दुर्ग संभाग रहा।

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |