Azaad Bharat
Breaking
🔴 श्याम दरबार में गूंजी किलकारी : सुनील-सीमा दंपति ने पोती वियाना के हाथों से बाबा को लगवाया छप्पन भोग 🔴 कोड़ातराई में 1.21 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा पीएम श्री स्कूल भवन, वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने किया भूमिपूजन 🔴 जय कन्हैया लाल की! कृष्ण जन्मोत्सव में डूबा मथुरा, गूंज रहा ‘नंद के आनंद भयो’ 🔴 Big Breking/ऑपरेशन आघात” में रायगढ़ पुलिस का बड़ा प्रहार, यूपी के 8 गांजा तस्कर गिरफ्तार 🔴 राज्य स्तरीय सम्मान से जशपुर का बढ़ा गौरव 🔴 ऑपरेशन क्लीन हंट" में घरघोड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हत्या के प्रयास के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार 🔴 ऑपरेशन क्लीन हंट" में घरघोड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हत्या के प्रयास के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार 🔴 ढिमरापुर चौक में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूटी सवार युवती की मौत, खराब सड़क को लेकर लोगों में आक्रोश 🔴 Big Breking News/ ब्रेकिंग न्यूज़ | रायगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा 🔴 जेलों में बंदियों को मिलेगा निशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण, ओपन जेल बेमेतरा में खुलेगा ITI 🔴 श्याम दरबार में गूंजी किलकारी : सुनील-सीमा दंपति ने पोती वियाना के हाथों से बाबा को लगवाया छप्पन भोग 🔴 कोड़ातराई में 1.21 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा पीएम श्री स्कूल भवन, वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने किया भूमिपूजन 🔴 जय कन्हैया लाल की! कृष्ण जन्मोत्सव में डूबा मथुरा, गूंज रहा ‘नंद के आनंद भयो’ 🔴 Big Breking/ऑपरेशन आघात” में रायगढ़ पुलिस का बड़ा प्रहार, यूपी के 8 गांजा तस्कर गिरफ्तार 🔴 राज्य स्तरीय सम्मान से जशपुर का बढ़ा गौरव 🔴 ऑपरेशन क्लीन हंट" में घरघोड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हत्या के प्रयास के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार 🔴 ऑपरेशन क्लीन हंट" में घरघोड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हत्या के प्रयास के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार 🔴 ढिमरापुर चौक में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूटी सवार युवती की मौत, खराब सड़क को लेकर लोगों में आक्रोश 🔴 Big Breking News/ ब्रेकिंग न्यूज़ | रायगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा 🔴 जेलों में बंदियों को मिलेगा निशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण, ओपन जेल बेमेतरा में खुलेगा ITI

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

एक्सक्लूसिव छत्तीसगढ़ क्राइम व्यापार देश दुनिया राशिफल मनोरंजन अन्य खेल राजनीति
होम क्राइम सरगुजा जिले में बाइक में घूमाने के बहाने गैंगरेप किया
सरगुजा जिले में बाइक में घूमाने के बहाने गैंगरेप किया
क्राइम

सरगुजा जिले में बाइक में घूमाने के बहाने गैंगरेप किया

Harshad Dewangan 23 August 2024
Share :
Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2

Azaad-bharat News/सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में बाइक में घूमाने के बहाने गैंगरेप किया गया। नाबालिग समेत 2 युवकों ने किशोरी से दुष्कर्म किया वहीं तीसरा साथी मौके पर खड़ा रहा। किशोरी की 2 सहेलियां भी उनके साथ गई थीं, जो मौके से भाग निकलीं। पुलिस ने नाबालिग सहित तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं कोरबा में भी लिफ्ट देने के बहाने स्कूली छात्रा के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। पुलिस एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। जानकारी के मुताबिक 13 वर्षीय छात्रा स्कूल गई हुई थी। इस दौरान उसकी मुलाकात एक बाइक सवार से हुई। जिसने पेशे से ड्राइवर होना बताया। बाइक सवार ने छात्रा को घर छोड़ने की बात कही। युवक कुछ सामान रखा हुआ था। 

Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 6
Advertisement 7
Advertisement 8
Advertisement 9
Advertisement 10
Advertisement 11
Advertisement 12
Advertisement 13
Advertisement 14
Advertisement 15
Advertisement 16
Advertisement 17
Advertisement 18
Advertisement 19

 युवक ने छात्रा को सामान पड़कर बैठने के लिए कहा। छात्रा बाइक में बैठ गई। युवक छात्रा को घर नहीं लेकर गया और दूसरी जगह ले जाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। काफी देर बाद छात्रा घर पहुंची। छात्रा डरी सहमी हुई थी। घर वालों को अनहोनी की आशंका हुई। जब उससे पूछताछ की गई तो छात्रा ने घटनाक्रम की जानकारी दी। परिजनों मामले की शिकायत कोतवाली थाने में की। सरगुजा के की बात करें तो 20 अगस्त को उदयपुर थाना क्षेत्र की नाबालिग किशोरी और उसकी दो सहेली को एक नाबालिग ने घूमाने ले जाने का झांसा दिया। किशोरी और उसकी दो सहेलियां नाबालिग की बाइक में बैठकर इलाके के एक पर्यटन स्थल (झरना) गए। जहां किशोर के पूर्व परिचित युवक राकेश और गिरजा प्रसाद बैठे हुए थे। राकेश और गिरजा प्रसाद ने किशोरी के साथ गईं दोनों सहेलियों को पकड़ने की कोशिश की। 

 दोनों डरकर मौके से दौड़कर भाग निकलीं। आरोपियों ने एक किशोरी को पकड़ लिया। साथ घूमाने ले गए नाबालिग किशोर और गिरजा प्रसाद ने किशोरी के साथ गैंगरेप किया। इस दौरान राकेश बाइक के पास खड़ा रहा। घटना के बाद आरोपी मौके पर पीड़िता को छोड़कर फरार हो गए। घटना के बाद किशोरी वापस गांव पहुंची, लेकिन डर से घर नहीं गई। पीड़िता अपनी एक सहेली के घर रुक गई थी। रात को घर वापस नहीं लौटने पर 21 अगस्त को परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। उसे सहेली के घर पाकर उससे पूछताछ की। उसने घटना की जानकारी परिजनों को दी। उदयपुर थाना प्रभारी कुमारी चंद्राकर ने बताया कि घटना की रिपोर्ट उदयपुर थाने में 21 अगस्त की शाम दर्ज कराई गई। रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपियों की खोजबीन शुरू की और तीनों को हिरासत में लिया। मामले में पुलिस ने आरोपियों गिरजा प्रसाद (21) , राकेश (20) और नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपियों के खिलाफ धारा 70(2) बी.एन.एस. और पॉक्सो एक्ट की धारा 4(2)6 के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। बालिग आरोपियों को जेल और नाबालिग आरोपी को बाल सुधार गृह भेजा गया है।

 

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |