अपनी पसंद की खबर खोजें
Azaad-bharat News/रायगढ़/ पुसौर गैंग रेप मामले में फरार नाबालिग आरोपी की ओड़िसा के चाँटीपाली गांव में हुई मौत, आरोपी पुलिस से बचने अपने मामा के घर जा कर छिपा था जहां रात में जंगली जानवर का शिकार करने के लिए बिछाए गये तार की चपेट में आने से हुई उसकी मौत, उड़ीसा के रेंगाली थाना क्षेत्र का है मामला, पुलिस मौके पर पंहुच कर जुटी है जांच में, शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया जायेगा झारसुगुड़ा,आपको बता दें की रक्षाबंधन की रात पुसौर थाना क्षेत्र के कसाईपाली गाव में हुए इस मामले में पुसौर पुलिस ने एक नाबालिग सहित सात आरोपियों को कल गिरफ्तार कर न्यायलय में पेश किया था, बाकि आरोपियों की तलाश जारी है,
घटना कुछ इस प्रकार थी कि बीते दिनांक 20/08//को पीड़िता उम्र 27वर्ष ने थाना पुसौर आकर रिपोर्ट दर्ज कराई के दिनांक 19/08/2024को मेला जाने निकली थी तो रास्ते में उसके साथ आस पास के गाँव के कुछ लड़कों ने पीडिता के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया,