अपनी पसंद की खबर खोजें
Azaad-bharat News/रायगढ़ छत्तीसगढ़ -जानकारी के अनुसार पुसौर ब्लाक के अंतर्गत आने वाले ग्राम कसाईपाली में रक्षाबंधन की शाम रायगढ़ जाने निकली एक 27 वर्षीय महिला को कुछ युवकों के द्वारा बलपूर्वक उठाकर तालाब की ओर ले जाकर गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि इस घटना में एक दर्जन से भी अधिक युवकों के द्वारा घटना को अंजाम दिये जाने की बात सामने आ रही है। आरोपियों के द्वारा करीबन 5 घंटे तक रेप करने के बाद फरार हो जाने की बात कही गई है। किसी तरह पीड़िता अपने घर पहुंची और परिजनों को घटना से अवगत कराते हुए आज पुसौर थाने में मामले की रिपोर्ट लिखाई है जिसके बाद पुलिस मामले की गंभीरता को लेकर अलग-अलग टीम बनाकर आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी है। जिसमें अभी तक पुलिस ने कसाईपाली, घुटकूपाली और सोडकेला के तीन युवकों को हिरासत में लेने की बात कही जा रही है। साथ ही साथ अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिये टीम लगी हुई है।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक जिन आरोपियों के द्वारा गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया है उनकी संख्या से 17 से 20 बताई जा रही है। यह भी बताया जा रहा है कि वे सभी नशे के आदी थे। महिला सड़क किनारे किसी का इंतजार कर रही थी। उसी समय उसे अकेला देखकर उन्होंने इस घटना को अंजाम दिया इसके बाद वे फरार हो गए हैं।