Azaad Bharat
Breaking
🔴 नाबालिग छात्रा के यौन शोषण के आरोप में पुलिस ने सिविल सर्जन को शनिवार देर रात हिरासत में लिया 🔴 Big Breking/नाना पाटेकर का निधन, 75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस 🔴 मोबाइल टावर से बैटरी चोरी करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, तमनार पुलिस ने चोरी की 2 बैटरियां की बरामद कर भेजा जेल 🔴 मोबाइल टावर से बैटरी चोरी करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, तमनार पुलिस ने चोरी की 2 बैटरियां की बरामद कर भेजा जेल 🔴 शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा देकर ग्रामीण महिलाओं से 70.77 लाख की ठगी, रायगढ़ पुलिस ने आरोपी महिला को सक्ती से किया गिरफ्तार 🔴 *मिनीमाता चौक पर हुए लूट और बजरंगपारा में मारपीट का खुलासा, जूटमिल पुलिस ने एक युवक और दो विधि से संघर्षरत बालकों को लिया हिरासत में 🔴 साइबर जागृति अभियान के तहत रायगढ़ पुलिस की रचनात्मक पहल, लघु फिल्म प्रतियोगिता का भव्य समापन एवं सम्मान समारोह सम्पन्न 🔴 बंगाल की खाड़ी में सक्रिय हुए चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के प्रभाव से बस्तर संभाग में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति निर्मित 🔴 गाड़ी को साइड देने के विवाद में प्रशिक्षु DSP पर हमला, 6 आरोपी गिरफ्तार 🔴 ब्रेकिंग: भारी बारिश के चलते 26 सितंबर को छत्तीसगढ़ के सभी स्कूलों में अवकाश 🔴 नाबालिग छात्रा के यौन शोषण के आरोप में पुलिस ने सिविल सर्जन को शनिवार देर रात हिरासत में लिया 🔴 Big Breking/नाना पाटेकर का निधन, 75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस 🔴 मोबाइल टावर से बैटरी चोरी करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, तमनार पुलिस ने चोरी की 2 बैटरियां की बरामद कर भेजा जेल 🔴 मोबाइल टावर से बैटरी चोरी करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, तमनार पुलिस ने चोरी की 2 बैटरियां की बरामद कर भेजा जेल 🔴 शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा देकर ग्रामीण महिलाओं से 70.77 लाख की ठगी, रायगढ़ पुलिस ने आरोपी महिला को सक्ती से किया गिरफ्तार 🔴 *मिनीमाता चौक पर हुए लूट और बजरंगपारा में मारपीट का खुलासा, जूटमिल पुलिस ने एक युवक और दो विधि से संघर्षरत बालकों को लिया हिरासत में 🔴 साइबर जागृति अभियान के तहत रायगढ़ पुलिस की रचनात्मक पहल, लघु फिल्म प्रतियोगिता का भव्य समापन एवं सम्मान समारोह सम्पन्न 🔴 बंगाल की खाड़ी में सक्रिय हुए चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के प्रभाव से बस्तर संभाग में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति निर्मित 🔴 गाड़ी को साइड देने के विवाद में प्रशिक्षु DSP पर हमला, 6 आरोपी गिरफ्तार 🔴 ब्रेकिंग: भारी बारिश के चलते 26 सितंबर को छत्तीसगढ़ के सभी स्कूलों में अवकाश

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

एक्सक्लूसिव छत्तीसगढ़ क्राइम व्यापार देश दुनिया राशिफल मनोरंजन अन्य खेल राजनीति
होम खेल रायगढ़ में हुआ 20वाँ राज्य स्तरीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप का भव्य आगाज़
रायगढ़ में हुआ 20वाँ राज्य स्तरीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप का भव्य आगाज़
खेल

रायगढ़ में हुआ 20वाँ राज्य स्तरीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप का भव्य आगाज़

Azaad Bharat Desk 06 July 2024
Share :
Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2


Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 6
Advertisement 7
Advertisement 8
Advertisement 9
Advertisement 10
Advertisement 11
Advertisement 12
Advertisement 13
Advertisement 14
Advertisement 15
Advertisement 16
Advertisement 17
Advertisement 18
Advertisement 19
Advertisement 20

Azaad-bharat News/रायगढ़ 5 जुलाई : नगर में शुक्रवार को स्थानीय रायगढ़ क्लब में 20वाँ छत्तीसगढ़ राज्य ताइक्वांडो चैंपियनशिप का आयोजन किया हुआ। इस टूर्नामेंट का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर कार्तिकेय गोयल एवं कार्यक्रम अध्यक्ष पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के करकमलों द्वारा हुआ। मंच पर विशिष्ठ अतिथि के रुप मे ए.एस.पी. श्रीमती सुरेशा चौबे, संस्कार स्कूल के डायरेक्टर रामचंद्र शर्मा, ताइक्वांडो संघ के प्रदेश महासचिव अनिल द्विवेदी, प्रदेश कोषाध्यक्ष महेश दास, जिला अध्यक्ष अशोक बट्टीमार,सचिव आरती सिंह उपस्थित थी। सर्वप्रथम सभी अतिथियों ने बजरंगबली की प्रतिमा के आगे दिप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का श्री गणेश किया। इसके पश्चात माल्यार्पण द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया। अतिथियों के स्वागत में वंदना आदर्श विद्यालय छठवीं वाहिनी की बालिकाओं से स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

         स्वागत उद्बोधन में जिला ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष अशोक बट्टीमार ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने मुख्य अतिथि कलेक्टर कार्तिकेय गोयल जी की तारीफ करते हुए कहा कि वे सरल स्वभाव के धनी है। मैं उनकी सादगी का कायल हो गया हूँ। इनसे हमें भरपूर सहयोग मिला। उन्होंने पुलिस अधीक्षक का स्वागत करते हुए कहा कि पहली ही मुलाकात में महोदय ने अभ्यास के लिए हमे तत्काल हाल उपलब्ध कराया एवं पुलिस प्रशासन का पूरा सहयोग का आश्वासन दिया जो हमे मिल भी रहा है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी।प्रदेश ताइक्वांडो संघ के महासचिव अनिल द्विवेदी ने कहा कि यह राज्य स्तरीय मुकाबला है। यहीं से चयनित होकर खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर तक जाएंगे। प्रदेश ताइक्वांडो फेडरेशन और खेल विभाग ही इन्हें नेशनल चैंपियनशिप में भेजेगा जहां ये हमारे प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।

     

*कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने किया शुभारंभ, पूरे प्रदेश से 400 से अधिक खिलाड़ी शामिल


मुख्य अतिथि कलेक्टर कार्तिकेय गोयल ने कहा कि मुझे लगा नहीं था आयोजन इतना भव्य होगा पर यहां देखने के बाद मुझे बहुत हर्ष हो रहा है। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार के सहयोग के लिए जिला प्रशासन हमेशा तैयार है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम अध्यक्ष पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने कहा की यहां पर आकर मुझे बहुत ही खुशी हुई है। इतने शानदार आयोजन के लिए मैं जिला ताइक्वांडो संघ को बधाई देता हूँ। उन्होंने खिलाड़ियों को कहा कि आप अच्छे से अच्छा प्रदर्शन कीजिए एवं हमारे प्रदेश और जिले का नाम रोशन करें। उन्होंने सभी को शुभकामनाएं दी।एसपी श्रीमती चौबे ने अपने खिलाड़ियों का जबरदस्त उत्साहवर्धन किया। संस्कार स्कूल के डायरेक्टर रामचंद्र शर्मा ने खिलाड़ियों को खेल के गुण बताएं एवं सभी को बधाई दी।


उद्बोधन के पश्चात अतिथियों के सामने ताइक्वांडो का मैच हुआ। कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने हरी झंड़ी दिखाकर इसकी शुरुआत की। अतिथियों ने ताइक्वांडो के शानदार मैच का लुफ्स उठाया एवं सराहना की। नगर में आयोजित राज्य स्तरीय चैंपियनशिप का यह तीन दिवसीय आयोजन है। जिसमें पूरे प्रदेश से लगभग 400 से अधिक खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं प्रदेश के कोने-कोने से खिलाड़ी रायगढ़ पहुंचे हैं। यहां से चयनित होकर खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तरीय मुकाबले में जाएंगे और हमारे प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। आखिर में उपस्थित सभी अतिथियों को ताइक्वांडो संघ की तरफ से स्मृति चिन्ह देखकर उनका आभार व्यक्त किया गया।


*पारदर्शिता के लिए पूरे प्रदेश से 15 रेफरी चैंपियनशिप शामिल*


नगर में आयोजित प्रदेश स्तरीय चैंपियनशिप में प्रदेश के विभिन्न जिलों से 15 अनुभवी रेफरी का आगमन हुआ है। जिसमें अनिल छतरी (बिलासपुर),शिवानी वैष्णो (दुर्गा), रामकिशन (कोरबा), अंकित (कोरबा), रजनी लहरे (बलौदाबाजार), नताशा (रायगढ़),दुर्गेश मांझी (पेंड्रा), भीष्म कुमार (महासमुंद), अशोक यादव (रायपुर),लोकेश्वर कुमार (धमतरी) ललित जोगे (रायपुर), अखिलेश (बलौदाबाजार),नंदलाल यादव (जशपुर) के कुशल नेतृत्व में पूरा कार्यक्रम पारदर्शिता के साथ हो रहा है। इनके साथ ही पूरे प्रदेश से 30 से अधिक कोच इस चैंपियनशिप में शामिल हैं।

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |