Azaad Bharat
Breaking
🔴 श्याम दरबार में गूंजी किलकारी : सुनील-सीमा दंपति ने पोती वियाना के हाथों से बाबा को लगवाया छप्पन भोग 🔴 कोड़ातराई में 1.21 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा पीएम श्री स्कूल भवन, वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने किया भूमिपूजन 🔴 जय कन्हैया लाल की! कृष्ण जन्मोत्सव में डूबा मथुरा, गूंज रहा ‘नंद के आनंद भयो’ 🔴 Big Breking/ऑपरेशन आघात” में रायगढ़ पुलिस का बड़ा प्रहार, यूपी के 8 गांजा तस्कर गिरफ्तार 🔴 राज्य स्तरीय सम्मान से जशपुर का बढ़ा गौरव 🔴 ऑपरेशन क्लीन हंट" में घरघोड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हत्या के प्रयास के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार 🔴 ऑपरेशन क्लीन हंट" में घरघोड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हत्या के प्रयास के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार 🔴 ढिमरापुर चौक में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूटी सवार युवती की मौत, खराब सड़क को लेकर लोगों में आक्रोश 🔴 Big Breking News/ ब्रेकिंग न्यूज़ | रायगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा 🔴 जेलों में बंदियों को मिलेगा निशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण, ओपन जेल बेमेतरा में खुलेगा ITI 🔴 श्याम दरबार में गूंजी किलकारी : सुनील-सीमा दंपति ने पोती वियाना के हाथों से बाबा को लगवाया छप्पन भोग 🔴 कोड़ातराई में 1.21 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा पीएम श्री स्कूल भवन, वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने किया भूमिपूजन 🔴 जय कन्हैया लाल की! कृष्ण जन्मोत्सव में डूबा मथुरा, गूंज रहा ‘नंद के आनंद भयो’ 🔴 Big Breking/ऑपरेशन आघात” में रायगढ़ पुलिस का बड़ा प्रहार, यूपी के 8 गांजा तस्कर गिरफ्तार 🔴 राज्य स्तरीय सम्मान से जशपुर का बढ़ा गौरव 🔴 ऑपरेशन क्लीन हंट" में घरघोड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हत्या के प्रयास के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार 🔴 ऑपरेशन क्लीन हंट" में घरघोड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हत्या के प्रयास के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार 🔴 ढिमरापुर चौक में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूटी सवार युवती की मौत, खराब सड़क को लेकर लोगों में आक्रोश 🔴 Big Breking News/ ब्रेकिंग न्यूज़ | रायगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा 🔴 जेलों में बंदियों को मिलेगा निशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण, ओपन जेल बेमेतरा में खुलेगा ITI

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

एक्सक्लूसिव छत्तीसगढ़ क्राइम व्यापार देश दुनिया राशिफल मनोरंजन अन्य खेल राजनीति
होम क्राइम आरोपी युवक को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के अपराध में पुलिस ...
आरोपी युवक को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के अपराध में पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा रिमांड पर
क्राइम

आरोपी युवक को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के अपराध में पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा रिमांड पर

Harshad Dewangan 08 June 2024
Share :
Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2


Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 6
Advertisement 7
Advertisement 8
Advertisement 9
Advertisement 10
Advertisement 11
Advertisement 12
Advertisement 13
Advertisement 14
Advertisement 15
Advertisement 16
Advertisement 17
Advertisement 18
Advertisement 19


    Azaad-bharat News/     *08 मई रायगढ़* । 05 मई 2024 को थाना चक्रधरनगर क्षेत्र अंतर्गत बंगलापारा में किराया मकान में रहने वाली युवती अनिमा साहू मूल निवास ग्राम सुरसी थाना सरिया जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या की घटना सामने आई थी । घटना को लेकर मृतिका के पिता द्वारा थाना चक्रधरनगर में मर्ग इंटीमेशन दर्ज कराया कि उसकी लड़की एक साल से डांस एकेडमी बंगलापारा रायगढ़ में कथक डांस टीचर का काम कर रही थी । 04 मई की रात अनिमा घर वालों से सामान्य बातचीत की थी दूसरे दिन उन्हें अनिमा के घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लेने की सूचना मिली । घटना को लेकर थाना चक्रधरनगर में मर्ग क्रमांक 43/2024 धारा 174 सीआरपीसी कायम कर मृतिका के परिजनों, सहेलियों से पूछताछ कर जांच किया गया जिसमें पाया गया कि अनिमा साहू (मृतिका) को ग्राम सूरजगढ़ थाना सरिया जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ का शेष कुमार प्रधान (उम्र 24 साल) पसंद करता था और शादी करना चाहता था परंतु अनिमा उसे पसंद नहीं करती थी । शेष कुमार, अनिमा को शादी के लिए परेशान कर प्रताड़ित करता था । कई बार अनिमा अपने माता-पिता बहनों को इस बात को बताई थी । 4 मई को भी शेष कुमार और अनिमा के बीच काफी बातचीत हुई जिससे परेशान होकर अनिमा आत्महत्या का कदम उठाई । चक्रधरनगर पुलिस ने मर्ग जांच से 13 मई को आरोपित शेष प्रधान पर अपराध क्रमांक 228/2024 धारा 306 आईपीसी के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी की पतासाजी किया गया । आरोपी शेष कुमार अपने निवास सूरजगढ़ से फरार हो गया और गिरफ्तारी से बचने अपना मोबाइल स्विच ऑफ कर लगातार अपना रहने का ठिकाना बदल रहा था । पुलिस उसके रिस्तेदार और मुखबीरों से लगातार जानकारी लेकर गिरफ्तारी के लिए दबिश दिया जा रहा था । कल टीआई प्रशांत राव को आरोपी के ग्राम जामगांव पुइतला बलांगीर (उड़ीसा) में रहने की जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक को अवगत कराकर उनके मार्गदर्शन पर तत्काल चक्रधरनगर पुलिस की टीम बलांगीर उड़ीसा में दबिश दिया गया आरोपी को एक घर में खाना बनाते समय ही हिरासत में लेकर उसके परिजनों को सूचना दी गई । आरोपी से पूछताछ कर गिरफ्तारी की सम्पूर्ण कार्रवाई कर आज आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है ।


       पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री आकाश शुक्ला के मार्गदर्शन पर आरोपी की पतासाजी/गिरफ्तारी में थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक प्रशांत राव आहेर, प्रधान आरक्षक श्याम देव साहू, आरक्षक निकेतन पटेल तथा साइबर सेल के आरक्षक प्रताप बेहरा की विशेष भूमिका रही है ।

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |