अपनी पसंद की खबर खोजें
Azaad-bharat News/ कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां माँ-बाप ने अपने ही बेटे को मौत के घाट उतार दिया है। बेटे के कर्ज और पैसे मांगने से परेशान माता पिता ने मिलकर बेटे की हत्या कर दी। दंपति ने बेटे को पहले करेंट लगाया फिर साड़ी के फंदे से गला घोंटकर हत्या कर दी। घटना कवर्धा थाना क्षेत्र के घुघरी ग्राम की है। पुलिस ने बेटे के हत्यारे माता-पिता को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
आपको बता दें 35 वर्षीय राजू राजपूत की लाश घुघरी कला के खेत मे संदिग्ध हालात में मिली थी। जिसकी सूचना के मिलने बाद मौके पर पुलिस और एफएसएल और डॉग स्क्वायड की टीम पहुंची थी और जांच शुरु की थी। पुलिस ने हत्या के आरोप में मृतक के माता और पिता जगदीश राजपूत को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों के पास से वारदात में प्रयुक्त बिजली का तार और साड़ी बरामद किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत मृतक राजू राजपूत जुआ और सट्टा खेलने का आदी था। अब तक वह 10 लाख रुपये से अधिक का राशि हार चूका था। साथ ही उसने सूदखोरों से ब्याज में उधारी ले लिया था। मृतक के पिता ने कुछ लोगो को पैसे देकर उधारी से मुक्ति दिला दी थी। लेकिन कल सुबह अपने पिता से 10 हज़ार रुपये सट्टा खेलने की मांग कर रहा था। मृतक लगातार मां बाप से पैसे को लेकर आए दिन मारपीट और गाली गलौच करता था।