अपनी पसंद की खबर खोजें
मारपीट के बाद उन सात अज्ञात लोगों ने पेट्रोल पंप के कर्मचारियों से करीब 1 लाख 60 हजार नगद रुपए लूट लिए और स्कॉर्पियो में सवार होकर रायगढ़ की ओर फरार हो गए। अचानक हुए इस घटना से पेट्रोल पंप में हड़कंप मच गया। पीड़ित स्टॉफ ने तुरंत पेट्रोल पंप के संचालक विनोद चौधरी निवासी तुपकधार को घटना की जानकारी दी तो पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुसौर पुलिस ने मामले में तेजी से कार्रवाई करते हुए रायगढ़ शहर के सात संदेहियों को पकड़ा है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल स्कॉर्पियो को भी जब्त कर लिया है।