अपनी पसंद की खबर खोजें
Azaad-bharat News/अनूपपुर। अनूपपुर जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक बेरहम पिता ने 8 माह की बच्ची की हाथ पैर तोड़ दिए। आरोपी अब एक मनगढंत कहानी रचते हुए बच्ची को बिस्तर से गिरने पर हाथ पैर टूट जाने की बात कह रहा है। जबकि इसके पीछे की कहानी कुछ और है। दरअसल, बेरहम पिता बच्ची और अपनी पत्नी से पीछा छुड़ाना चाहता है। जिससे वह इस तरह की हरकतें कर रहा है। फिलहाल, चचाई पुलिस इस पूरे मामले की जांच जुट गई है।