अपनी पसंद की खबर खोजें
आज़ाद भारत समाचार-/ पुलिस ने किया बड़ा खुलासा मुंबई। मुंबई पुलिस को 40 साल से छका रहा रेप और अपहरण का एक आरोपी आगरा से पकड़ा गया है। उसने 30 साल की उम्र में मुंबई के डॉ. दादाभाई भड़कामकर मार्ग थाना इलाके की एक युवती से रेप किया था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भी भेजा था। मुकदमा शुरू होते ही वह फरार हो गया था। केस दर्ज होने पर वह संपत्ति बेचकर परिवार के साथ फरार हो गया था। उसकी तलाश में लगी मुंबई पुलिस को अब उसके आगरा में होने की जानकारी मिली तो वहां छापा मारा और दबोच लिया गया। एक अधिकारी ने मंगलवार को इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी की पहचान पापा उर्फ दाउद बंदू खान के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर दक्षिण मुंबई के डॉ. दादाभाई भड़कामकर मार्ग थाने के पुलिसकर्मियों की एक टीम ने खान को सोमवार को आगरा में धर दबोचा।