अपनी पसंद की खबर खोजें
आज़ाद भारत समाचार- छग सूरजपुर। झिलमिली थाना क्षेत्र के ग्राम करौंदामुड़ा में नवविवाहिता की मौत से इलाके में हड़कंप मच गया है. मायके पक्ष वालों ने मारपीट कर हत्या का आरोप लगाया है. झिलमिली पुलिस घटना स्थल पहुंचकर न्यायिक दंडाधिकारी की उपस्थिति में शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भैयाथान भेजा. मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया है। गले में चोट के निशान भी है. एसपी ऑफिस के सामने विरोध प्रदर्शन करने लड़की के परिजन के साथ समाज के लोग शव को लेकर सूरजपुर के लिए निकले हैं. परिजन दोषियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे. वहीं पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही खुलासा होगा की हत्या है या स्वाभाविक मौत हुई है. मामले की जांच की जा रही।