अपनी पसंद की खबर खोजें
Azaad-bharat news/ छतरपुर। छतरपुर शहर में गजराज पैलेस के सामने रोड में अज्ञात हमलाबरो द्वारा एक व्यक्ति को गोली मारी गई जिससे मौके पर ही मौत हो गयी थी। फरियादी जो मृतक महेन्द्र गुप्ता का ड्राईवर व गनमैन था,उसकी रिपोर्ट पर थाना सिविल लाईन छतरपुर में अपराध क्र.123/24 धारा 302 भादवि 25/27 आर्म्स एक्ट का अपराध अज्ञात आरोपियो के विरूद्ध कायम कर विवेचना में ले लिया गया। घटनास्थल के निरीक्षण एकत्रित सीसीटीवी फुटेज एवं तकनीकी साक्ष्य के आधार पर विगत माह हत्या की घटना में शामिल आरोपी आकाश सक्सेना, एक महिला आरोपी, मुख्य आरोपी रानू राजा के पिता, माता, चाचा तथा मथुरा से 2- 2 लाख रुपए में हायर किए गए दो शूटर एवं शूटर से डीलिंग करवाने वाले मीडिएटर को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। एवं शेष सम्मिलित आरोपियों की तलाश निरंतर जारी थी। एसपी छतरपुर अगम जैन द्वारा फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु ₹30000 का इनाम उद्घोषित किया गया है , साथ ही अपराध की समीक्षा निरंतर की जा रही है।